Category Archives: दुनिया

तीनो आंतकियो को लेकर पहुंची कोर्ट

भोपाल ATS ने तीनो आंतकियो को लेकर कोर्ट पहुंची. भोपाल की जिला अदालत में आंतकियों को पेश किया गया। एटीएस पुलिस रिमांड पर लेगी। कोर्ट में आतंकियों के नाम दानिश अख्तर, सैय्यद मीर हुसैन और आतिश मोहम्मद पेश हुए । आतंकियों को 23 मार्च तक रिमांड पर भेजा

क्रिकेट में भी अंपायर दिखाएंगे रेड कार्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में अब क्रीज में पहुंचने के बाद बेल्स गिरते वक्त अगर बैट्समैन का बैट या बॉडी का कोई हिस्सा हवा में रहता है तो भी उसे आउट नहीं माना जाएगा। नए नियमों के हिसाब से अब बैट का साइज लिमिट में होगा और रनआउट करने के नियम में भी बदलाव हुए हैं। 1 अक्टूबर से बदल जाएगा।

आर अश्विन ने जिताया भारत को

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में दूसरे मैच में मंगलवार को आर अश्विन की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत जीत गया।

पाकिस्तान सीमा पर सबसे ऊंचा तिरंगा, लाहौर से भी दिखाई देगाpakistan

भारत की शान तिरंगा पाकिस्तान की सीमा अटारी के पास फहराया गया है। इस झंडे की खासियत है कि यह देश का सबसे ऊंचा झंडा है।

भोपाल की जेल में फिल्मायी जाएगी संजय दत्त की बायोग्राफी फिल्म

भोपाल की पुरानी जेल का इन दिनों रंगरोगन किया गया है, यह रंगरोगन उसकी मूल बिल्डिंग पर नहीं बल्कि बाहर बनाए गए आवरण पर हुआ है। अलंगों से बनी इस बिल्डिंग को बाहर से प्लायवुड और लकड़ी से तैयार किया है। इसका लाल-नीला रंग का प्रवेश द्वार पीला दिखाई देगा। यह कोई जेल विभाग नहीं कर रहा बल्कि फिल्मी दुनिया के लोग यहां डेरा डाले हैं और सरकार की अनुमति से यह काम चल रहा है। कई कैमरों के बीच यहां फिल्मी हस्तियां मेकअप करके आए हैं।

उज्बेकिस्तान की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में जख्मी, जेपी में दाखिल कराया

उज्बेकिस्तान की एक युवती शनिवार की रात को अपने कुछ मित्रों के साथ एक डिस्को क्लब में गई थी। वहां दोस्तों के साथ उसका कोई विवाद हो गया। इस बीच उसके हाथ में चोट लग गई और फिर उसे किसी तरह जयप्रकाश अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

आईपीएस इलेवन को आईएएस इलेवन ने हराया

अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा और अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बीच हुए मैत्री क्रिकेट मैच को आईएएस इलेवन की टीम ने जीत लिया।

भोपाल में रविवार को जहां रणबीर कपूर आया तो शनिवार को बबीता फोगाट

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर रविवार की शाम को फ्लाइट से भोपाल पहुंचे तो इसके एक दिन पहले जानी पहचानी पहलवान बबीता फोगाट भी सीआईआई यंग इंडियन्स के एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंची।

आस्ट्रेलिया के कब्जे में पहुंचा दूसरा टेस्ट

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट हो रहा है जिसमें दूसरे दिन मैच आस्ट्रेलिया के कब्जे में चला गया है।

भारतीय लेखन शास्त्र पुरातन, नई दृष्टि से शोध, अध्ययन की आवश्यकता

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में प्राचीन लिपियों, लेखन तकनीक, प्रस्तर एवं शिलालेख अध्ययन एवं शोध विधियों पर सात दिवसीय कार्यशाला का आज शुभारंभ हुआ। 9 मार्च तक चलने वाली इस कार्यशाला में भारतीय पांडुलिपि शास्त्र की विशेषता, लेखन एवं छपाई की तकनीकों, ब्राह्मी लिपि एवं अन्य लिपियों की जानकारी एवं पढ़ने की तकनीकों पर विस्तृत कार्य होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today