Category Archives: दुनिया

हमले में आज भारत के दो जवान शहीद

पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में आज भारत के दो जवान शहीद हो गए. इस हमले के बाद पाक की बॉर्डर एक्शन टीम यानी BAT ने जवानों के शव के साथ बर्बरता की.

डॉ.सीतासरन शर्मा आस्ट्रेलिया में मिड ईयर बैठक में सम्मिलित हो भोपाल पहुंचे

मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन की डार्विन (आस्ट्रेलिया) में आयोजित मिड ईयर बैठक में सम्मिलित हो कर आज भोपाल पहुंचे।

अरुण यादव ने पत्र लिखकर पीएम से मांगा समय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने 15 मई को अमरकंटक (मप्र) प्रवास पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर कांग्रेस प्रीतिनिधि मंडल के साथ मुलाक़ात हेतु समय माँगा है.

डॉ. आयुषी के साथ फिर सात फेरे लेंगे भय्यूजी महाराज

हाई प्रोफाइल राष्ट्रीय संत भय्यूजी महाराज एक बार फिर विवाह करने वाले हैं। यह खबर चौंकाने वाली जरूर हो सकती है लेकिन सच है। आगामी 30 अप्रैल को वे इंदौर में ही शर्मा परिवार की बेटी डॉ. आयुषी के साथ सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 32 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 32 जवान शहीद हो गए हैं। हमले में कुछ अन्य जवान घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है। ये जवान सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के थे। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। 

24 को भोपाल आएंगे इसरो चैयरमेन

मध्यप्रदेश में सुशासन एवं विकास संबंधी गतिविधियों और कार्यक्रमों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग की संभावनाओं पर विचार के लिए इसरो के चैयरमेन ए.एस. किरणकुमार के साथ इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अधिकारी 24 अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं.

प्रथम ‘भारत इंडोनेशिया ऊर्जा फोरम’ जकार्ता में संपन्न

केन्‍द्रीय विद्युत, कोयला, नई और नवीकरणीय ऊर्जा तथा खान राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पियूष गोयल और इंडोनेशिया गणराज्‍य के ऊर्जा और खनिज संसांधन मंत्री महा महीम श्री इग्‍नासियस जोनान ने 20 अप्रैल, 2017 को जकार्ता में  प्रथम ‘भारत इंडोनेशिया ऊर्जा फोरम’ में भाग लिया।

भारत ने मजार-ए-शरीफ पर आतंकी हमले की कड़े शब्‍दों में निंदा की

भारत ने 21 अप्रैल को मजार-ए-शरीफ पर किए गए आतंकी हमले की कड़े शब्‍दों में निंदा की है। इस हमले में अफगान नेशनल डिफेंस फोर्स के बहादुर कर्मियों सहित अनेक लोगों की जान गई। भारत सरकार और भारत की जनता इस घटना पर संवेदना प्रकट करती है और इस कठिन समय में अफगानिस्‍तान की सरकार और वहां की जनता के साथ है।

भोपाल में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर

मध्य भारत खेल क्लब योद्धास ने भोपाल में एक विश्व स्तरीय फुटबॉल क्लब और अकादमी की शुरूआत की है। आने वाले महीनों में मध्य भारत खेल क्लब इंदौर, रायपुर, जबलपुर और नागपुर आदि अन्य शहरों में क्लब शिविर और खुले कैंप आयोजित करेगा।

कमल एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई

वर्ल्ड न 3 स्नूकर खिलाडी कमल चावला ने विश्व के महान खिलाडियों में शुमार पंकज आडवानी को 5-3 से हराकर बैगलूर में सम्पन्न इंडिया कैम्प में अपने सभी मैच जीतते हुए एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today