Category Archives: दुनिया

सुखोई -30 लडाकू विमान आज असम में तेजपुर के निकट लापता

भारतीय वायु सेना का सुखोई -30 लडाकू विमान असम में तेजपुर के निकट लापता हो गया है।

दूल्हों को तीन तलाक से बचने को कहेंगेः पर्सनल लॉ बोर्ड

आल इंडिया मस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि वह काजियों को मशविरा जारी करेगा कि वे दूल्हों से कहें कि विवाह विच्छेद करने के मामले में तीन तलाक का रास्ता नहीं अपनायें। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने न्यायालय में दाखिल एक हलफनामे में कहा है कि अपनी वेबसाइट, प्रकाशनों और सोशल मीडिया के माध्यम से काजियों के लिये यह मशविरा जारी करने का फैसला किया गया है कि वे निकाहनामे पर दस्तखत करते वक्त दूल्हों से कहें कि मतभेद होने की स्थिति में ‘‘एक ही बार में तीन तलाक’’ का मार्ग नहीं चुनें क्योंकि ‘‘यह शरीयत में एक अवांछनीय परंपरा है।’’

शोक का समय गया, अब अनिल जी के सपनों को पूरा करने में जुटना है: शिवराज

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के आकस्मिक निधन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज भी भरोसा नहीं होता कि अनिल जी हमारे बीच में नहीं हैं। उनका चेहरा भुलाये नहीं भूलता। अपने ढंग से काम करने वाले। ऐसा कार्य करते थे कि कीर्ति आरती करती थी। अनिल जी स्वाभिमानी थे अहंवादी नहीं थे। उत्साह से भरे हुए थे। वे भगवान श्री कृष्ण के सात्विक कार्यकर्ता थे। शोक करने का समय गया, अब काम करना है। उनकी वसीयत आदर्श है।

होटल जहांनुमा पैलेस में युवती के साथ छेड़छाड़

भोपाल की होटल जहांनुमा पैलेस में कल दिल्ली की एक युवती के साथ छेड़छाड़ हुई। रूम नंबर 609 में छेड़छाड़ हुई। युवती ने श्यामला हिल्स थाना में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।  पुलिस की जांच जारी है।

ढाना के केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर ने की हैक

सागर के ढाना के केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर ने हैक की। वेबसाइट के अंदर डाला I hate india का मेसज  किया।

दवे पंचतत्व मे विलीन

केंद्रीय वन एंव पर्यवरण राज्य मंत्री अनिल माधव दवे का पार्थिव शरीर होशगबाद के बांद्राभान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

तीन तलाक मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

उच्चतम न्यायालय ने आज तीन तलाक मामले पर सुनवाई पूरी कर ली और अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। न्यायालय ने रिकॉर्ड छह दिनों में सुनवाई पूरी की है। इस मामले में केंद्र सरकार, ऑल इंडिया पसर्नल लॉ बोर्ड और अन्य संगठनों ने अपनी अपनी दलीलें पेश कीं।

जाधव की फांसी पर ICJ की रोक

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने के खिलाफ याचिका पर भारत को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में बड़ी जीत मिली है. हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने अंतिम फैसला आने तक जाधव की फांसी पर रोक लगाए रखने का आदेश दिया है.

राष्ट्रपति चुनाव : संयुक्त उम्मीदवार, ममता ने की सोनिया से चर्चा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एक बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए आगामी चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने पर जोर दिया । तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ने कहा कि नामों पर चर्चा नहीं की गयी, लेकिन सर्वसम्मति की आवश्यकता दोहराई गयी ।

ट्रांसजेंडर्स ने अधिकारों के लिए परेड की

भोपाल के बोट क्लब मे आज लगभग 300 ट्रांसजेंडर्स ने धारा 377 पर रोक और अपने निजता व अन्य अधिकारों के लिए परेड किया। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today