Category Archives: दुनिया

भारत ने 610 रन पर पारी घोषित की, श्रीलंका ने 21 रन पर गवाया 1 विकेट

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है।

नेपाल में संसदीय और प्रांतीय चुनाव के पहले चरण के लिए कल मतदान होगा

नेपाल में संसदीय और प्रांतीय चुनाव के पहले चरण के लिए कल मतदान होगा। इस चरण में सैंतीस संसदीय सीटों और उत्‍तरी नेपाल के बत्‍तीस पहाडी जिलों की प्रांतीय एसेम्‍बलियों की चौहत्‍तर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान वाले जिलों में नेपाल से लगी भारत और चीन की सीमा सील कर दी गयी है। स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों ने किया अस्थि-कलश पूजन

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र एवं बौद्ध अनुयायियों के तीर्थ स्थल साँची में 65वां महाबोधि महोत्सव आज सुबह भगवान बुद्ध के शिष्य सारिपुत्र और महामोदग्लायन के अस्थि-कलश पूजन के साथ शुरू हुआ। अस्थि-कलश पूजन के लिए श्रीलंका, जापान, भूटान, ताईवान, चीन तथा थाईलैण्ड सहित कई देशों से बड़ी संख्या मे आए

शनिवार से इज्तिमा का आगाज, नमाज-ए-जुमा अदा

70 वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज शनिवार सुबह फजिर की नमाज के बाद होगा। इससे पहले शुक्रवार को नमाज-ए-जुमा अदा की। इज्तिमागाह स्थित मस्जिद हफीज और करीब 65 एकड़ में लगाए गए पांडाल में दो अलग-अलग वक्त में नमाज अदा की जाएगी। इज्तिमा के लिए तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। साथ ही जमातों का यहां पहुंचना भी शुरू हो गया है। विदेशों से आने वाली जमातें भी शुक्रवार शाम तक यहां पहुंच जाएंगी।

निजी मेडिकल कॉलेजों में अपात्र लोगों को प्रवेश मिलता रहा, चिकित्सा शिक्षा विभाग सोता रहा

व्यापमं घोटाले के पीएमटी 2012 में सीबीआई ने गुरुवार को जिला विशेष न्यायालय में 592 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया जिसमें चार मेडिकल कॉलेजों चिरायु मेडिकल कॉलेज, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज और एनएल मेडिकल कॉलेजों में अपात्र स्टूडेंट्स के प्रवेश होते रहे और चिकित्सा शिक्षा विभाग सोता रहा। निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ सॉल्वर्स और बिचौलियों के एक गिरोह ने मिलकर यह गोरखधंधा किया। गुरुवार की रात को निजी मेडिकल कॉलेजों के चेयरमेन से लेकर अन्य अधिकारियों पर जमानत मिलने- न मिलने की तलवार लटकी रही। सभी 30 अग्रीम जमानत याचिका ख़ारिज हो गई। कोर्ट में पेश हुए 15 आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दी। ऐतिहासिक रात 2:41 तक भोपाल कोर्ट चली। 

हाफिज सईद की रिहाई से पाकिस्‍तान की पोल खुल गई है

भारत ने आज कहा कि मुंबई आतंकी हमले के मास्‍टरमांइड हाफिज सईद की रिहाई से पाकिस्‍तान की पोल खुल गई है। भारत ने कहा कि भारत और पूरा अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय इस बात से सख्‍त नाराज है

म्‍यामां और बंगलादेश के बीच रोहिंजा शरणार्थियों की स्‍वदेश वापसी पर समझौता

बंगलादेश और म्‍यामां ने रोहिंजा की स्‍वदेश वापसी के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इसमें समय सीमा का उल्‍लेख नहीं है, लेकिन इससे काफी उम्‍मीद की जा रही है कि शरणार्थी अगले दो महीने के अंदर

हाफिज सईद को रिहा करे सरकार: पाक पंजाब न्यायिक समीक्षा बोर्ड

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद पाकिस्तान में जल्द ही रिहा हो जाएगा। मुंबई हमले की बरसी से कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने बुधवार को उसकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया।

सुखोई विमान से पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण

दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को बुधवार को पहली बार वायु सेना के मुख्य लड़ाकू विमान सुखोई-30 MKI से दागने का सफल परीक्षण किया गया। इसके साथ ही भारत ने दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस को जल, थल और वायु में स्थित प्लेटफार्मों से दागने की क्षमता हासिल कर ली।

आईसीजे में फिर चुने गए दलवीर भंडारी

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत के उम्मीदवार जस्टिस दलवीर भंडारी को बड़ी जीत प्राप्त हुई है। जज के चुनावों में ब्रिटेन द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद जस्टिस भंडारी ने वर्ल्ड कोर्ट में दोबारा जज का पद हासिल कर लिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today