Category Archives: दुनिया

तीस करोड़ रुपए उधारी लेकर फरार वाधवानी हैदराबाद में मिला

चार साल पहले भोपाल के कई लोगों से करीब 30 करोड़ रुपए उदार लेने वाले व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में रहने वाले रवि वाधवानी को सीबीआई और ईडब्ल्यू करीब दो साल से तलाश रहे है। दैनिक भास्कर के सुधीर अग्रवाल और गिरीश अग्रवाल के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट तामील करने का आदेश दिया है।

भारत के अखिल श्‍योरण ने स्‍वर्ण पदक जीता।

भारत के अखिल श्‍योरण ने मैक्‍सिको में आई एस एस एफ विश्‍व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में पचास मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीत लिया है।

नीरव मोदी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आंध्रप्रदेश को विशेष राज्‍य का दर्जा देने, कावेरी प्रबन्‍धन बोर्ड के गठन और हीरा कारोबारी नीरव मोदी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग सहित विभिन्‍न मुद्दों पर कांग्रेस

फ्रांस के राष्‍ट्रपति आज रात नई दिल्‍ली पहुंचें

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युएल मैक्रों भारत की चार दिन की यात्रा पर आज रात नई दिल्‍ली पहुंचें हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और श्री मैक्रों के बीच कल आपसी हितों पर विचार-विमर्श किया

विधानसभा में मीडिया के सम्मान पर सत्तापक्ष व विपक्ष में तनातनी

मप्र विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह और जीतू पटवारी के सवालों के उत्तर के दौरान मीडिया पर एक टिप्पणी पर सत्तापक्ष व विपक्ष पत्रकारों के सम्मान को लेकर आमने-सामने हो गए। मंत्री सहित सत्तापक्ष के विधायकों ने जीतू पटवारी को मीडिया को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा गया तो विपक्ष ने कहा जो चीज सदन में हुई नहीं उसके लिए माफी क्यों मांगें। हालांकि हंगामे व कार्यवाही

कोरिया गणराज्‍य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्‍ट्रपति से भेंट की

कोरिया गणराज्‍य के नेशनल एसेम्‍बली के अध्‍यक्ष श्री चुंग साईक्‍यून के नेतृत्‍व में कोरिया गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज (08 मार्च, 2018) राष्‍ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्‍द से भेंट की।

नीति आयोग महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म का शुभारंभ करेगा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नीति आयोग कल 08 मार्च, 2018 को महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूईपी) का शुभारंभ करेगा। नीति आयोग, नीति निर्माण और परामर्श प्रदान करने के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी संस्था है।

श्रीलंका ने भारत को टी ट्वेंटी में हराया

श्रीलंका में खेली जा रही त्रिदेशीय क्रिकेट श्रृंखला में मंगलवार को पहले मेैच में ही भारत को घरेलू मैदान पर टीम श्रीलंका ने हरा दिया.भारत ने पहले खेलते हुए 174 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने यह लक्ष्य चंद गेंद के पहले ही खत्म करा दिया।

सरताज सिंह के बयान पर नंदकुमार चौहान की नसीहत

सरताज सिंह के मुंगावली और कोलारस की हार पर दी गई प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने उन्हें नसीहत दी है िक वे सार्वजनिक रूप से ऐसे बयान देने से बचें। अगर उन्हें कोई नाराजगी है तो वे उचित जगह पर जाकर बात करें।

मेघालय: नेशनल पीपल पार्टी के नेतृत्व में भाजपा बनाएगी सरकार

मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के अंदेशे के बीच अब सरकार बनने की स्थिति साफ हो गई है. राज्य में 6 सीटें जीतने वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने 19 सीटें जीतने वाली नेशनल पीपल पार्टी (एनपीपी) को समर्थन दिया है.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today