Category Archives: दुनिया

कांग्रेस के DNA में किसान विरोध, नेहरू के समय लाल गेहूं खाने को विवश हुआ देशः शिवराज

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्यसभा में कृषि पर हुई चर्चा के बाद शुक्रवार को सदन में अपना वक्तव्य दिया। इस दौरान कृषि मंत्री, कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने तत्कालीन यूपीए सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ हमेशा से ही छल, फरेब और ठगी की है। उन्होंने कहा कि जब हम महाभारत काल में जाते हैं तो हमें भगवान श्रीकृष्ण नजर आते हैं, जबकि विपक्ष को छल-कपट और अधर्म के प्रतीक शकुनि और चौसर का ही ध्यान आता है। श्री चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में कृषि के क्षेत्र में निरंतर काम किया जा रहा है। खेती को लाभ का धंधा बनाना है और किसान कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है।

बेसमेंट हादसे के बाद IAS कोचिंग देने वाले विकास दिव्यकीर्ति का बयान, कोचिंग संस्थानों के लिए बने कानून अस्पष्टता-अंतर्विरोध

दिल्ली के राजिंदर नगर के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान में तीन बच्चों की मौत के हादसे के चौथे दिन आईएएस कोचिंग संस्थान चलाने वाले जाने वाले शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि दिल्ली के कोचिंग संस्थानों के लिए बने कानून अस्पष्ट हैं और उनमें अंतर्विरोध हैं। इसी कारण कोचिंग संस्थानों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पढ़िये विकास दिव्यकीर्ति द्वारा एक्स पर दिए गए बयान में वे क्या कह रहे हैं।

पेरिस ओलिंपिक में मनु भाकर का दूसरा पदक, हॉकी में दूसरी जीत

भारत को पेरिस ओलिंपिक में शूटर मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम प्रतिस्पर्धा में सरबजोत सिहं के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक हासिल किया। भारत को अब तक दो पदक मिले हैं जो मनु भाकर के श्रेष्ठ प्रदर्शन से मिले हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

पेरिस ओलिपिंक में भारत का शूटिंग से पदक का खाता खुला, मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलिपिंक 2024 में भारत का रविवार को पदक तालिका में नाम दर्ज हो गया। शूटिंग में महिला शूटर मनु भाकर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने इवेंट में जीत से शुरुआत की। पढ़िये रिपोर्ट।

भोपाल के नवाब शासन में बेगमों के राज के बाद अब इस रियासत क्षेत्र में बाघिनों का दबदबा, पांच टाइग्रेस की टेरिटरी बनी भोपाल रियासत

नवाब शासनकाल में भोपाल में बेगमों का राज भी रहा है और आज भले ही बेगम सत्ता में नहीं हैं लेकिन भोपाल रियासत क्षेत्र के जंगल में बाघिनों का साम्रज्य स्थापित है। भोपाल क्षेत्र के जंगल में इन बाघिनों के कब्जे से अब स्थिति यह है कि 17 से ज्यादा टाइगर शावक हो गए हैं जिनकी पांच शक्तिशाली टाइग्रेस का दबदबा है। इनकी टेरीटेरी में आपस में साम्रज्य को लेकर दहाड़ों के साथ टकराहट भी होती रहती है। वर्ल्ड टाइगर डे पर आपको इस विशेष रिपोर्ट से रूबरू करा रहे हैं पत्रकार गणेश पांडेय।

कोयम्बटूर में खोला जाएगा मध्य प्रदेश का उद्योग कार्यालय, सीएम का इन्वेस्ट एमपी-इंटरेक्टिव में ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए कोयम्बटूर तमिलनाडु में मध्यप्रदेश का एक उद्योग कार्यालय खोला जाएगा। यह कार्यालय मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बीच व्यापार और व्यवसाय बढ़ाने के लिए सेतु का काम करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एमपी- इंटरेक्टिव सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर समिट का एक उद्देश्य यह भी है कि व्यापार और व्यवसाय के आधार पर विभिन्न प्रदेश परस्पर नजदीक आएं और हम मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने की दिशा में संकल्पित होकर कार्य करें। यहाँ के उद्योगपतियों ने कोयम्बटूर और त्रिपुर को अपने बलबूते पर इंडस्ट्रियल हब के रूप में स्थापित किया है, अब मध्यप्रदेश आपको बुला रहा है, हम आपको व्यापार व्यवसाय बढ़ाने के नए अवसर देने और प्रेम बांटते हुए मध्यप्रदेश एवं तमिलनाडु के संबंधों को अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यहां आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दक्षिण भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र कोयम्बटूर में आयोजित “इन्वेस्ट एमपी-इंटरेक्टिव सत्र” का दीप प्रज्ज्वलित कर तथा तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर शुभारंभ किया।

सावन-भादो में उज्जैन के महाकालेश्वर भगवान की सात सवारियां, श्री मनमहेश स्वरुप के अतिरिक्त 7 स्वरूपों में दर्शन

सावन का महीना सोमवार से शुरू होने जा रहा है और भगवान महाकालेश्वर की उज्जैन में सावन -भादों दो महीने में सात सवारियों की जोरदार तैयार की गई हैं। भगवान महाकाल सवारियों में सात अलग-अलग स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। सावन महीने में भगवान महाकालेश्वर पांच स्वरूप तो भादों में दो स्वरूप में सवारियों में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पढ़िये महाकालेश्वर भगवान की सवारियों को लेकर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की तैयारियों की रिपोर्ट।

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी से दुनिया हिली, एयरलाइंस से लेकर बैंक तक डगमगाए

ऑनलाइन सिस्टम शुक्रवार को दुनियाभर में डगमगा गया। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर जब खराब हो गया तो दुनियाभर की एयरलाइंस से लेकर टीवी, बैंक और कारपोरेट कंपनियों के ऑफिस में हाहाकार की स्थिति बन गई। पढ़िये तकनीकी दुनिया में आए इस भूचाल पर रिपोर्ट।

घायल टाइगरों को जंगल से रेस्क्यू करने स्पेशल ट्रेन चली, देखिये कहां का है मामला

रेलवे ने भोपाल-बुदनी के बीच ऐसा अनोखा टाइगर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जिसमें स्पेशल रेस्क्यू ट्रेन चलाई गई। सीहोर के बुदनी के पास से टाइगर के दो घायल शावकों को इलाज के लिए भोपाल लाने यह स्पेशल ट्रेन चली और करीब साढ़े तीन घंटे के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए घायल शावकों को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन लाया गया। पढ़िये इस अनोख रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी रोचक जानकारियां।

महाशिवपुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले ने बरसाना पहुंचकर माफी मांगी, मंदिर में माथा टेककर ईष्ट बताया

महाशिवपुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले ने शनिवार को श्री राधारानी मंदिर बरसाना पहुंचकर माफी मांगी। भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच पंडित प्रदीप मिश्रा ने माथा टेककर माफी मांगते हुए राधारानी को अपना ईष्ट बताया। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today