Category Archives: दुनिया

चीन की वस्‍तुओं पर शुल्क लगाए जाने के बाद चीन कार्रवाई करेगा

अमरीका में चीन की वस्‍तुओं पर भारी आयात शुल्क लगाए जाने के बाद चीन जवाबी कार्रवाई करेगा। चीन के उप प्रधानमंत्री ल्यु हे ने आज अमरीका के वित्तमंत्री स्टीवन म्‍नुचिन से टेलीफोन पर कहा कि चीन अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैयार और सक्षम है।

एशियाई महिला स्‍नूकर खिताब पर भारत की एमी कमानी ने कब्‍जा किया

भारत के पंकज आडवाणी ने एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब फिर जीत लिया है। यंगून में आज फाइनल में आडवाणी ने भारत के ही बी भास्कर को 6-1 से शिकस्त दी।

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मनी के राष्‍ट्रपति ने आपसी संबंध पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली की सुंदर नर्सरी में जर्मनी के राष्‍ट्रपति फ्रैंक वाल्‍तर स्‍टाइनमॉयर से मुलाकात की। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्‍न क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और प्रगाढ करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

इंदौर में पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर की लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को पंचायत सचिव विनोद प्रजापति को योजनाबद्ध ढंग से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। नक्शा पास कराने के एवज में यह राशि ली जाती है।

कैम्ब्रिज एना‍लिटिका कम्‍पनी को डाटा लीक मामले में नोटिस जारी

केन्‍द्र ने फेसबुक उपभोक्‍ताओं की निजी जानकारी डाटा लीक मामले में कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी को नोटिस जारी किया है। इलेक्‍ट्रॉनिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विवादास्‍पद डाटा लीक मामले में

अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि बढ़ाने की मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा खरीफ 2017 में वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि 28 मार्च 2018 से बढ़ाकर 27 अप्रैल 2018 करने की मंजूरी दी गई।

भारत ने मालदीव में आपातस्थिति हटाये जाने का स्‍वागत किया

 

भारत ने मालदीव में आपात स्थिति हटाये जाने का स्‍वागत किया है। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वहां व्‍याप्‍त राजनीतिक स्थिति से जुड़े मुद्दों के समाधान की ओर यह एक कदम है,

सोशल मीडिया का अवांछनीय तरीकों से चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास बर्दास्त नहीं: प्रसाद

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और कैम्ब्रिज अनेलिटिका के बीच संबंध होने पर सवाल उठाया है। यह कम्‍पनी डाटा आधारित है। कंपनी पर कई देशों के चुनावों में अवैध रूप से दबाव डालने और फेसबुक से व्‍यक्तिगत सूचनाएं इकट्ठा करने का आरोप है।

सरकार ने चीनी का निर्यात बढ़ाने के लिए निर्यात शुल्‍क हटाया।

सरकार ने चीनी के कच्‍चे और रिफाइंड उत्‍पाद की खेप में बढ़ोतरी के लिए आज इसके निर्यात शुल्‍क को हटा दिया है। केंद्रीय सीमा और उत्‍पाद शुल्‍क बोर्ड की एक अधिसूचना में कहा गया है

भारतीयों के परिजनों के दुख में पूरा देश शामिल;प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि प्रत्‍येक देशवासी मोसुल में मारे गये भारतीयों के परिजनों के दुख में शामिल हैं। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि पूरा देश शोक संतप्‍त परिवार के साथ है

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today