Category Archives: दुनिया

आतंकवाद समाप्‍त करने के लिए वैश्विक स्‍तर पर व्‍यापक र‍णनीति तैयार करनी होगी

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि आतंकवाद समाप्‍त करने के लिए वैश्विक स्‍तर पर व्‍यापक र‍णनीति तैयार करनी होगी। कल रात एक्‍वेटोरियल गिनी की संसद को संबोधित करते हुए श्री कोविंद ने कहा कि आतंकवाद जैसी वैश्विक चुनौती का स्‍थाई हल निकाला जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवाद पर संयुक्‍त राष्‍ट्र की घोषणा जल्‍दी से जल्‍दी लागू कराने में एक्‍वेटोरियल गिनी से सहयोग का अनुरोध किया।

सीरिया में रासायनिक हमले में सत्तर लोगों की मौत

सीरिया के ग़ौता शहर में विद्रोहियों के अंतिम गढ़ दोउमा में रासायनिक गैस हमले में सत्तर लोग मारे गये हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। शुक्रवार को सरकार और सहयोगी देशों की सेनाओं ने दोउमा में हवाई और ज़मीनी हमले किये।

एम्स में भर्ती हुए वित्त मंत्री जेटली की आज होगा किडनी ट्रांसप्लांट

वित्त मंत्री अरुण जेटली को आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स)  में भर्ती किया गया। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आज उनका ऑपरेशन होने वाला है।

सतीश शिवलिंगम ने वेटलिफ्टिंग में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आज तीसरे दिन सतीश शिवलिंगम ने वेटलिफ्टिंग में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। लेकिन हॉकी में पाकिस्तान के साथ भारत का मुकाबला ड्रॉ रहा।

अमरीकी रक्षा विभाग ने मालदीव पर चीन के जमीन हथियाने की कोशिशों पर चिंता व्‍यक्‍त की

अमरीकी रक्षा विभाग ने मालदीव पर चीन की जमीन हथियाने के प्रयासों पर चिंता व्‍यक्‍त की है।  अमरीका  स्‍वतंत्र और खुले हिन्‍द-प्रशांत महासागर नियमों पर आधारित आदेश के अमल के लिए प्रतिबद्ध है।

मतदाता सूची का काम करने वाले निगम का एमडी सीएम का सेक्रेटरी, चंद घंटों में तबादला

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रशेखर बोरकर को निगम से हटा दिया था। बोरकर आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची के अपडेशन का काम कर इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम ही कर रहे थे मगर आयोग ने बोरकर को हटा दिया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा-ओली भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

एस. मीराबाई चानु ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है

ऑस्‍ट्रेलिया के गोल्‍डकोस्‍ट में 21वें राष्‍ट्रमंडल खेलों में एस. मीराबाई चानु ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने महिला वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

फेसबुक ने भारत में चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के कदम उठाए

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भारत समेत कई देशों में आगामी चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए आंकड़ों की सुरक्षा के लिए हजारों लोगों को तैनात करने और टेक्‍नोलॉजी संबंधी उपाय अपनाने की घोषणा की है।

अमरीका ने चीन के उत्‍पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्‍क लगाने की घोषणा की

चीन के साथ चल रही व्‍यापारिक तनातनी के बीच अमरीका में ट्रम्‍प प्रशासन ने चीन से एक हजार तीन सौ औद्योगिक, परिवहन और चिकित्‍सा उत्‍पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्‍क लगाने की घोषणा की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today