Category Archives: दुनिया

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में आत्‍मघाती बम विस्‍फोट

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में आत्‍मघाती बम विस्‍फोट की तीन अलग-अलग घटनाओं में नौ पत्रकारों, ग्‍यारह बच्‍चों सहित कम से कम 40 लोग मारे गए और 65 घायल हो गये।

ब्रिटेन की गृहमंत्री एम्‍बर रड ने इस्‍तीफा दे दिया है

ब्रिटेन की गृहमंत्री एम्‍बर रड ने इस्‍तीफा दे दिया है। उनपर ब्रिटेन में लंबे समय से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ अधिकारियों के दुर्व्‍यवहार को लेकर इस्‍तीफा देने का दबाव था। सुश्री रड इस मुद्दे पर संसद में बयान देने वाली थी।

नेपाल में विभिन्न भागों में आज बुद्ध जयंती मनाई जा रही है

नेपाल में विभिन्न भागों में आज बुद्ध जयंती मनाई जा रही है।  सैकड़ों लोग भगवान गौतम बुद्ध के जन्‍म स्‍थल लुम्बिनी पहुंच रहे हैं।

अफगानिस्‍तान में सेना के ठिकाने पर आत्‍मघाती बम हमले में छह लोग मारे गए

अफगानिस्‍तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में सेना के ठिकाने पर आत्‍मघाती हमले में चार नागरिक और दो जवान मारे गये। नाद अली जिले में हुए इस हमले में तीन नागरिक और दो जवान भी घायल हो गये। हमलावर ने मिनी वैन का इस्‍तेमाल कर सैनिक ठिकाने को निशाना बनाया।

दोनों देशों ने सभी तरह के आतंकवाद के विरोध की पुष्टि की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी चीन की तीन दिन की यात्रा के बाद आज शाम नई दिल्‍ली लौट आए हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा अनोखा रहा क्‍योंकि इसका आयोजन अनौपचारिक माहौल में किया गया। इसका उद्देश्‍य दोनों देशों के संबंधों में नई स्‍फूर्ति और आपसी समझ उत्‍पन्‍न करना था।

राहुल गांधी का विमान हुबली में रनवे से उतरा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का विमान आज हुबली हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया। उड़ान के दौरान भी जहाज में भारी गड़बड़ी दर्ज की गई। कांग्रेस ने इस बारे में कर्नाटक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना से हड़कंप मच गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन यात्रा के समय विमान से ही फोन पर राहुल गांधी से कुशलक्षेम पूछा।

SC में जस्टिस जोसेफ की नियुक्ति रुकी

केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश के आधार पर वरिष्‍ठ अधि‍वक्‍ता इंदू मल्‍होत्रा को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्‍त किए जाने को मंजूरी दे दी है. वहीं, उत्‍तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्‍टिस केएम जोसेफ की पदोन्नति रोके रखने का फैसला किया है.

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को अदालत का समन

भारतीय पोर्टल ‘ट्रेडबुक’ में फेसबुक की दखलंदाजी को लेकर जिला कोर्ट भोपाल में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को 20 जून को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया है।

विश्व बैंक के साथ बारह करोड़ पचास लाख डॉलर के ऋण समझौते

भारत ने विश्व बैंक के साथ बारह करोड़ पचास लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इस राशि का इस्‍तेमाल समावेशी परियोजनाओं के लिए भारत में नए ढंग से काम करने के लिए किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्‍य देश में ही नवाचार को बढ़ावा देना, स्‍थानीय उत्‍पादों को विकसित करना और व्‍यावसायीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाना है।

पंचायत प्रतिनिधि ऐतिहासिक काम में शक्ति और समय लगाये: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंचायत राज दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आव्हान किया कि वे अपने गाँव के लिये ऐसा काम करें, जो ऐतिहासिक साबित हो। उन्होंने कहा कि हर जन-प्रतिनिधि के मन में ऐसा काम करने की इच्छा है, जो चिर-स्थाई बना रहे। यह अवसर इसी इच्छा को पूरी करने का संकल्प लेने का है। श्री मोदी आज पंचायत राज दिवस पर जनजातीय बहुल मंडला जिले के ऐतिहासिक रामनगर से ग्राम सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनजातीय संस्कृति की अभिव्यक्ति को समर्पित आदि उत्सव का शुभारम्भ किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today