Category Archives: दुनिया

नवाज़ शरीफ ने स्‍वीकार किया कि मुंबई आतंकी हमलों के लिए पाकिस्तान के आतंकवादी जिम्‍मेदार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्वीकार किया है कि 2008 के मुम्बई आतंकी हमलों में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी शामिल थे। इन हमलों में एक सौ साठ लोग मारे गए थे। पाकिस्तान के अखबार डॉन के साथ भेंट में श्री शरीफ ने पाकिस्तान के गैर-सरकारी तत्वों के सीमा पार भेजकर मुम्बई में लोगों की हत्या करने की अपने देश की नीति पर सवाल उठाया।

पाकिस्तान ने अमरीकी राजनयिकों पर जवाबी प्रतिबंध लगाया

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमरीकी राजनयिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला जवाबी कार्रवाई के रूप में किया गया है। कल से ही अमरीका में पाकिस्तानी राजनयिकों के आने-जाने पर पाबंदी लागू हुई थी।

इराक में इस्‍लामिक स्‍टेट आतंकी गुट पर जीत के बाद आज पहला संसदीय चुनाव

इराक में इस्‍लामिक स्‍टेट आतंकी गुट पर जीत की घोषणा करने के बाद आज पहला संसदीय चुनाव कराया जा रहा है। बगदाद और अन्‍य शहरों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केन्‍द्र खुले।

काठमांडु में सुप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी नेपाल की यात्रा के दूसरे दिन आज सुप्रसिद्ध मुक्तिनाथ और पशुपतिनाथ मन्दिरों में दर्शन किये।

आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है

आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है। यह दिन नर्सिंग सेवा की संस्थापक फ्लोरिंस नाइटिंगिल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह में फ्लोरेंस नाइटिंगिल पुरस्कार प्रदान करेंगे।

भारत और पेरू ने आज लीमा में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और पेरू ने आज लीमा में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर किए। पेरू की यात्रा पर गए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पेरू के प्रधानमंत्री सीज़र विलानुएवा अरवालो की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

ईरान के 6 नागरिकों और तीन कम्‍पनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है

अमरीका ने ईरान की सेना के साथ संबंध होने के आरोप में ईरान के 6 नागरिकों और तीन कम्पनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

महाथीर महोम्‍मद ने मलेशिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

मलेशिया के वयोवृद्ध नेता डॉ. महाथीर मोहम्‍मद ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस चुनाव में महाथीर मोहम्‍मद के गठनबंधन पकातन हरापन को वहां की संसद की कुल दो सौ 22 में से एक सौ 13 सीटें मिलीं। उनके गठबंधन ने प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक के नेतृत्‍व वाले सत्‍तारूढ़ गठबंधन नेशनल कोअलीशन को हराया।

अमरीका ने कहा- वह ईरान पर और प्रतिबंध लगाने की तैयारी में

अमरीका ने कहा है कि वह ईरान पर अधिकतम दबाव और कड़े प्रतिबंध लगाना जारी रखेगा ताकि उसके पास परमाणु हथियार न हो। 

मलेशिया में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज संपन्‍न हो गया

मलेशिया में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज संपन्‍न हो गया। इन चुनावों में घोटालों के आरोपों का सामना कर रहे प्रधानमंत्री नजीब रज्‍ज़क को देश के वरिष्‍ठ राजनीतिज्ञ 92 वर्षीय महाथिर मोहम्‍मद से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार लगभग 69 प्रतिशत मतदान हुआ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today