Category Archives: दुनिया

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर बरसे। कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों के कारण मोदी दबाव में हैं और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी डील को रद्द करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। पढ़िये राहुल गांधी ने भोपाल में जिन मुद्दों पर अपनी बात रखी, उनके कुछ अंश।

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट करते हुए ऐसा भयभीत कर दिया कि उनका बैंक बैलेंस ही साफ हो गया और जब तक बुजुर्ग दंपति को बैंक अधिकारी समझाते तब तक उनके ढाई करोड़ रुपए जा चुके थे। पढ़िये रिपोर्ट।

Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार

भारतीय क्रिकेट टीम जिस अंदाज में आज टी20 विश्वकप में सुपर आठ का पहला मैच खेलकर दक्षिण अफ्रीका की टीम से हारी, वह उसके सूरमा खिलाड़ियों का सरेंडर से कम नहीं रहा। टी20 मैचों के इतिहास में भारत की अब तक की यह दूसरी सबसे बड़ी हार रही। पढ़िये रिपोर्ट।

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान सम्मेलनों की शुरूआत भोपाल से होने जा रही है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे। पढ़िये रिपोर्ट।

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी ने लिया है। केंद्रीय बजट के लिए बुलाए संसद के सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां अपनी बात को सदन में नहीं रखने दिए जाने पर अड़े हैं तो वहीं लोकसभा में कांग्रेस के कुछ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी की बात को सभी प्रकार के मीडिया में पहुंचाने वाले प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी है। पढ़िये रिपोर्ट।

आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के अभिनेता आमिर खान, सलमान खान भी बैठ चुके हैं। हादसे में न केवल अजीत पवार की मौत हुई है बल्कि पायलट संभवी पाठक सहित सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई है। संभवी पाठक की दादी मीरा पाठक सहित उनके परिवार को सुबह विश्वास ही नहीं हुआ कि संभवी यानी उनकी चीनी विमान हादसे में नहीं बची हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या

देशभर में इन दिनों मध्य प्रदेश की बदनामी हो रही है। एकतरफ जहां स्वच्छ शहर का तमगों से जगमगा रहे इंदौर ने दूषित पानी से दर्जनों मौतों का कलंक ले लिया है तो वहीं, गौ संरक्षण और संवर्द्धन के लिए राज्य की जिस राजधानी भोपाल में बैठकर सरकार चिंतन-मनन करती है वहीं स्लाटर हाउस में गौ हत्याएं होने से दाग लगा है। अब तक जिम्मेदारों के नाम पर निचले क्रम के अमले को बलि का बकरा बनाया गया है तो विपक्षी दलों कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव सरकार से सवाल कर रहे हैं। राहुल गांधी ने तो इंदौर में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार से सवाल किए। पढ़िए रिपोर्ट।

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा

श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं बौद्ध दर्शन स्कूल के अधिष्ठाता डॉ संतोष प्रियदर्शी से मुलाकात में शैक्षणिक एवं बौद्ध अध्ययन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। थेरो जी ने बौधि वृक्ष एवं साँची विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का भी भ्रमण किया।

प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी

देश के प्रतिष्ठित वीआईटी ग्रुप के भोपाल के पास सीहोर जिले में एक संस्थान है जहां संस्थान के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए छात्रों ने बीती रात जमकर हंगामा किया। संस्थान में न केवल तोड़फोड़ की गई बल्कि कई गाड़ियों को जला दिया गया। प्रबंधन ने देर रात को अवकाशों की घोषणा कर दी तो वहीं निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने एक जांच कमेटी बना दी है। मगर छात्रों का आरोप है कि कुप्रबंधन की शिकायतों पर उन्हें धमकाया जाता है। पढ़िये रिपोर्ट।

Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार

सांची में इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज के रजत जयंती समारोह में शोधार्थियों ने अपने शोधपत्रों में सांची स्तूप से लेकर बौद्ध स्थापत्य कला को लेकर अपने विचार रखे। इनमें बौद्ध स्थापत्य कला को लेकर कहा गया कि इसमें डर और साहस दोनों के दर्शन हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today