Category Archives: ज्ञान-विज्ञान

भारत ने पृथ्‍वी रक्षा यान का सफल परीक्षण किया

भारत ने कल ओडिसा तट से दूर प्रतिरक्षा मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। इसके साथ ही भारत ने कम और अधिक उंचाई से लक्ष्‍य भेदने में सक्षम द्विस्‍तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मिसाइल कल शाम आठ बजकर पांच मिनट पर अब्‍दुल कलाम द्वीप से प्रक्षेपित की गई।

इसरो ने पी.एस.एल.वी. रॉकेट से ब्रिटेन के दो उपग्रह कक्षा में स्थापित किये

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने कल रात ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान- पी.एस.एल.वी. से ब्रिटेन के दो उपग्रहों को नियत कक्षा में स्‍थापित किया। नोवा एसएआर और एस 1-4 उपग्रहों को प्रक्षेपण के 17 मिनट बाद कक्षा में स्‍थापित कर दिया गया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से कल रात ठीक 10 बजकर आठ मिनट पर अंतरिक्ष यान छोड़ा गया। भारत अब तक कुल 239 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित कर चुका है।

पीएसएलवी सी-42 को प्रक्षेपित किया जाएगा

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान – पीएसएलवी सी-42 को आज रात दस बजकर आठ मिनट पर प्रक्षेपित किया जाएगा। श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में प्रक्षेपण की गिनती सुचारू रूप से चल रही है। यह पूर्ण रूप से वाणिज्यिक मिशन हैं। यह अंतरिक्षयान ब्रिटेन के दो उपग्रह – नोवा एसएआर और एस1-4 को अंतरिक्ष में ले जाएगा।  प्रक्षेपण की 33 घंटे की गिनती कल दोपहर बाद 1 बजकर 8 मिनट पर शुरू हुई थी।

छठी द्विवार्षिक स्पेस एक्सपो आज से बंगलुरू में

छठी द्विवार्षिक स्‍पेस एक्‍सपो आज से बंगलुरू में शुरू हुई। भारतीय अन्‍तरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के अध्‍यक्ष डॉ0 के सिवन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन पीएसएलवी निर्माण, छोटे उपग्रह छोड़ने के यान और छोटे उपग्रह बनाने की जिम्‍मेदारी निजी उद्यमों को सौंपना चाहता है।  तीन दिन की इस प्रदर्शनी में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में उद्योग जगत की भागीदारी को दर्शाया जाएगा।

एट्रोसिटी एक्ट संशोधन को लेकर गुरुवार को भारत बंद, मप्र में अलर्ट

एट्रोसिटी एक्ट संशोधन को लेकर गुरुवार को भारत बंद का आव्हान किया गया है जिसके लिए मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। मप्र पुलिस ने बंद को देखते हुए साढ़े दस हजार पुलिस बल को जिलों में भेजा गया है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर जिलों में धारा 144 लागू की गई है।

इसरो द्वारा अंतरिक्ष में भेजने के लिए भारतीय मिशन गगनयान कार्यक्रम का खुलासा

भारत के प्रथम मानवीय अंतरिक्ष मिशन का प्रक्षेपण 2022 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में भारत के प्रथम मानव अंतरिक्ष उड़ान-गगनयान के प्रक्षेपण की घोषणा की थी।  इसरो द्वारा देश में विकसित यह पहला मानव मिशन होगा।

भावी चुनौतियों से निपटने निजी-सरकारी क्षेत्र को संयुक्त तंत्र बनाना होगाः नायडु

उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि देश में सभी पुलिस बलों को साइबर हमले से निपटने के लिए साइबर फोरेंसिक तकनीक और जानकारी प्राप्त करनी होगी। नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के 48वें स्‍थापना दिवस समारोह में श्री नायडू ने आज कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र को एकजुट होकर आधुनिक

भारत ने कहा व्हाट्सएप से अपना स्थानीय कार्यालय खोले

भारत ने फर्जी मैसेज की समस्‍या से निपटने के लिए व्हाट्सएप से अपना स्थानीय कार्यालय खोलने को कहा है। इलैक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने व्‍हाट्सएप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी चैरिस डेनियल्‍स से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी।

बीहड़ में गूंजने वाली मलखान की दहाड़, शिवराज के लिए मांगेगें वोट

सत्तर के दशक के ग्वालियर और चंबल संभाग में मलखान सिंह आतंक का पर्यास था। साढ़े तीन दशक के बाद वे अब शिवराज सिंह चौहान के लिए वोट मांगने ग्वालियर-चंबल संभाग में कूदेंगे।

अश्वनी शर्मा पर उठे सवाल,पुलिस थाने पहुंचे एक युवती

दुष्कर्म के आरोपी अश्विनी शर्मा के खिलाफ एक और मूक बधिर पीड़ित लड़की पुलिस के पास पहुंची है। उसने भी शर्मा पर ज्यादती का आरोप लगाया है। यह युवती शर्मा की ज्यादती का शिकार होने वाली पांचवी पीड़िता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today