Category Archives: खेल

भारत और बंगलादेश के बीच दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण रदद।

भारत और बंग्लादेश के बीच एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण कल भी खेल में बाधा पड़ी थी। कल का खेल समाप्‍त होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान

सायना और पी. कश्यप इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

सायना नेहवाल और पी. कश्यप इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। लेकिन श्रीकांत की चुनौती समाप्त हो गई है। महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में कल सायना का मुकाबला चीन की वांग शियान से होगा। जबकि पी कश्‍यप चीन के सेनयोग से खेलेंगे।

दीपिका कुमारी ने महिलाओं की व्‍यक्तिगत रिकर्व स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीता।

तुर्की के अंतालिया में तीरंदाजी विश्‍व कप में आज दीपिका कुमारी ने महिलाओं की व्‍यक्तिगत रिकर्व स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीता। नौंवीं वरीयता प्राप्‍त दीपिका ने दूसरी वरीयता प्राप्‍त कोरिया की चांग हाय जिन को 6-2 से पराजित किया।

मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत ने चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।

दोहा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों ने कल चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। एल देवेन्द्रो सिंह, शिवा थापा, मनीष कौशिक और मनोज कुमार ने स्वर्ण पदक जीते।

सोमदेव विश्व रैंकिंग में 172वें स्थान पर

युकी भांबरी टेनिस की सिंगल्स रैंकिंग में 22 पायदान आगे बढ़कर 158वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह सोमदेव देववर्मन को पीछे छोड़कर भारत के नंबर एक सिंगल्स खिलाड़ी बन गये हैं।

भारतीय निशानेबाज गगन नारंग ने 2016 रियो ओलंपिक के लिये क्वालिफाई कर लिया है।

भारतीय निशानेबाज गगन नारंग ने अमरीका के फोर्ट बेनिंग में आई.एस.एस.एफ. विश्व कप में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर 2016 रियो ओलंपिक के लिये क्वालिफाई कर लिया है।

भारत और जापान के बीच पुरूषों की चार मैचों की हॉकी श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ हो गया है

भारत और जापान के बीच पुरूषों की चार मैचों की हॉकी श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ हो गया है। कल भुवनेश्‍वर में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। यह श्रृंखला अगले महीने बेल्जियम में एफआईएच हॉकी वर्ल्‍ड लीग सेमीफाइनल्‍स की तैयारी के लिए महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है।

वि‍श्‍व शतरंज प्रतियोगिता में कई अवसर गंवाने के बाद भारतीय महिलाओं ने आखिरकार जीत हासिल की।

वि‍श्‍व शतरंज प्रतियोगिता में कई अवसर गंवाने के बाद भारतीय महिलाओं ने आखिरकार जीत हासिल की। चीन के चेंगदू में चल रही प्रतियोगिता में उन्‍होंने कल अमरीका को पांचवें दौर में 3-1 से हरा दिया।

भारत की खुशबीर, मनीष और संदीपने पैदल चाल में 2016 के रियो ओलम्पिक के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है।

भारत की खुशबीर कौर, मनीष रावत और संदीप कुमार ने पैदल चाल में 2016 के रियो ओलम्पिक के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। खुशबीर कौर ने 20 किलोमीटर की दूरी एक घण्‍टा 33 मिनट और 58 सेकंड में पूरी की।

साइना नेहवाल आज अंतरराष्ट्रीय महिला बैडमिंटन रैकिंग में एक बार फिर से पहले नंबर पर पहुंच गयीं हैं।

साइना नेहवाल आज जारी नई अंतरराष्ट्रीय महिला बैडमिंटन रैकिंग में एक बार फिर से पहले नंबर पर पहुंच गयीं हैं। साइना को पिछले सप्‍ताह पीछे छोड़कर नंबर एक पर पहुंचने वाली चीन की ली शुरूई तीसरे स्थान पर फिसल गई हैं

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today