Category Archives: खेल

प्रो-कबड्डी: पैंथर्स फिर फेल, दबंग भी नहीं चली

प्रो कबड्डी लीग मैचों में जयपुर की पिंक पैंथर्स टीम की हार का क्रम जारी है और सोमवार को एकबार फिर उसे तेलुगु टाइटंस ने हराया। वहीं बंगलुरू की बेंगलुरू बुल्स ने एक अन्य मैच में दिल्ली की टीम दंबग दिल्ली को आसानी से हरा दिया।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी के सोमवार के पहले मैच में बेगलुरू बुल्स की टीम ने दबंग दिल्ली को 15 अंकों के अंतर से हरा दिया। बेंगलुरू बुल्स इस जीत के साथ ही पांच मैचों में चार जीत दर्ज कर 20 अंकों से अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरू बुल्स ने दबंग दिल्ली को 33-18 से हराया। दबंग दिल्ली चार मैचों में दूसरी बार हारी है और वह 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।
सोमवार का दूसरा मैच जयपुर की टीम अभिषेक बच्चन पिंक पैंथर्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और उसे चौथी हार का सामना करना पड़ा है। वह तीन अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। उसे तेलुगू टाइटंस ने 33-22 के साथ 11 अंकों के अंतर से हराया। तेलुगू टाइटंस के पांच मैचों में चौथी जीत के बाद 21 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में उसका दूसरा स्थान है।

भारत ने ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में जिम्‍बाबवे को 54 रन से हराया।

हरारे में पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 54 रन से हरा कर श्रृंखला में एक- शून्य की बढ़त ले ली है। जीत के लिए 179 रन के लक्ष्य के जबाव

चैंपियंस लीग ट्वंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट अब नहीं खेला जाएगा।

चैंपियंस लीग ट्वंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट अब नहीं खेला जाएगा। टूर्नामेंट की संचालन परिषद के सदस्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, क्रिकेट आस्ट्रेलिया और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने आपसी सहमति

भारत ने जिम्बाब्वे को 83 रन से हराकर श्रृंखला तीन-शून्य से जीत ली है

भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 83 रन से हराकर श्रृंखला तीन-शून्य से जीत ली है। आज हरारे में जीत के लिए 277 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे

सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने महिला डबल्स खिताब जीत लिया है।

विंबल्डन टेनिस चैंपियनशिप में सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने महिला डबल्स खिताब जीत लिया है। कल देर रात खेले गए फाइनल में भारत और स्विट्जरलैंड की इस जोड़ी ने एकातेरिना मकारोवा

भारत ने वॉल्‍वो इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की टीम की घोषणा कर दी है।

भारत ने छह देशों के वॉल्‍वो इंटरनेशनल अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्‍यों की टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता 18 से 25 जुलाई तक नीदरलैण्‍ड में होगी।

खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण के अध्ययन करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण-साई के प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। सुश्री अश्विनी नाचप्पा इसकी अध्यक्ष होंगी।

विश्‍व हॉकी लीग सेमीफाइनल्‍स के पुरूष वर्ग में भारत चौथे स्‍थान पर रहा।

बेल्जियम के एंटवर्प में विश्‍व हॉकी लीग सेमीफाइनल्‍स के पुरूष वर्ग में भारत चौथे स्‍थान पर रहा। खेले गए तीसरे स्‍थान के मुकाबले में ब्रिटेन ने भारत को पांच – एक से हराया। भारत की ओर से एकमात्र गोल रूपिंदर सिंह ने खेल के 60वें मिनट में किया।

भारतीय पुरूष टीम ने हॉकी वर्ल्‍ड लीग सेमीफाइनल्‍स के अंतिम चार में जगह बना ली है।

भारतीय पुरूष टीम ने हॉकी वर्ल्‍ड लीग सेमीफाइनल्‍स के अंतिम चार में जगह बना ली है। कल भारत ने  मलेशिया को 3-2 से हराया। भारत ने एक गोल से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी कर जीत दर्ज की।

हॉकी वर्ल्‍ड लीग सेमीफाइनल्‍स में भारतीय महिला टीम क्‍वार्टर फाइनल में हार गयी है।

हॉकी वर्ल्‍ड लीग सेमीफाइनल्‍स में भारतीय महिला टीम क्‍वार्टर फाइनल में हार गयी है। विश्‍व चैम्पियन नीदरलैंड्स ने कल रात बेल्जियम के एंटवर्प में भारत को 7-0 से हरा दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today