Category Archives: खेल

छह हॉकी मैचों की टैस्ट श्रृंखला खेली जाएगी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने छह हॉकी मैचों की टैस्ट श्रृंखला खेली जाएगी। दो से 11 अक्तूबर तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंडनेलसन और क्राइस्टचर्च में होने वाले यह मैच रियो ओलंपिक खेलों की तैयारी के सिलसिले में आयोजित किए जा रहे है। ओलंपिक तैयारियों के सिलसिले में भारत ने इससे पहले अगस्त में यूरोपीय दौरे पर फ्रांस और स्पेन को हराया था

जगमोहन डालमिया का कल रात कोलकाता में निधन हो गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का कल रात कोलकाता में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उन्हें बृहस्पतिवार की रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्री डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, धोनी की कप्तानी बरकरार

भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है और वन-डे तथा टी 20 फारमेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंपे जाने से विराट कोहली को वन डे टीम की कप्तानी दिए जाने की अटकलों को बीसीसीआई ने समाप्त कर दिया है।
अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पांच वन डे मैचों में से तीन के लिए टीम का ऐलान किया है। टी 20 के लिए तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद को शामिल किया है जो आईपीएल के प्रोडक्ट हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए खेलते हैं। टी 20 में रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, अक्षर पटेल को मौका दिया गया है।
अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम पांच वन डे मैच खेलेगी जिसके पहले तीन मैचों में गुरकीरत मान सिंह को हरभजन के स्थान पर मौका दिदया ग या है। हरकीरत के आईपीएल के रिकॉर्ड के आधार पर उन्हें यह मौका मिला है। दौरे के लिए रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा को चयनित नहीं किया गया बल्कि भुवनेश्वर कुमार को वन डे व टी 20 दोनों फारमेट की टीम में शामिल किया गया है।
वन डे की टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अंबाजी नायडु, सुरेश रैना, अंजिक्य रहाणे, स्टूअर्ट बिन्न्ी, आर अश्विन, अक्षर पटेल, गुरकीरत, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्माऔर उमेश यादव सदस्य होंगे तो टी 20 की टीम में कप्तान धोनी के साथ शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहरी, सुरेश रैना, अंजिक्य रहाणे, अंबाती नायडु, स्टूअर्ट बिन्न्ी, अश्विन, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा. अमित मिश्रा व श्रीनाथ अरविंद भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारत के स्कीट निशानेबाज मिराज ने कोटा हासिल कर लिया है।

भारत के स्कीट निशानेबाज मिराज अहमद खान ने रियो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर लिया है। इटली के लोनाटो में चल रही शॉटगन विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में स्थान बनाने के साथ ही उन्होंने अगले वर्ष होने

ईशांत शर्मा ने लिया 200 वां विकेट

भारतीय टेस्ट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने आज अपना 200 वां विकेट लिया। उन्होंने जब पारी में शतक जमाने वाले श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का विकेट लिया तब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

मैथ्यूज की कप्तानीभरी शतकीय पारी भी नहीं बचा पाई श्रीलंका की हार

अंतत: भारत ने 22 साल बाद श्रीलंका में सीरिज जीत ही ली। श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी शतकीय पारी भी टीम की हार को नहीं बचा पाई और भारतीय टीम ने लगातार दो टेस्ट मैच जीतकर सीरिज पर कब्जा जमा लिया। इसके पहले अजहरुद्दीन की कप्तानी ने 22 साल पूर्व भारतीय टीम ने 1-0 से श्रीलंका को उनकी जमीन पर हराया था। आज विराट कोहली ने 2-1 से सीरिज जीतकर उसे दोहराया है।

आज सुबह मैच बचाने उतरी श्रीलंकाई टीम के कप्तान मैथ्यूज भारत की जीत के सामने पहाड़ जैसे खड़े रहे। लंच तक 134 रन पर पांच विकेट थे और कप्तान एक छोर पर डटे हुए थे। जब वे 110 रन बनाकर आउट हुए तो टीम 80.1 ओवर खेल चुकी थी और उसमें से आधे ओवर यानी 240 गेंदे अकेले मैथ्यूज ने खेली थीं। इस तरह उन्होंने कभी-भी दूसरे छोर पर खड़े साथी को यह अहसास दिलाते रहे कि वह केवल छोर पर डटा रहे। उन्हें दूसरी पारी के सबसे सस्ते गेंदबाज साबित हुए ईशांत शर्मा ने पैवेलियन भेजा और इसके बाद आर अश्विनी ने रंगाना हैराथ और धमिका प्रसाद को आउट कर भारतीय टीम को जीत के नजदीक ला खड़ा किया। उस समय लगा कि अब केवल भारतीय टीम की जीत की केवल औपचारिकता ही बची है। उन्होंने अपने 20 वें ओवर में ये दोनों विकेट लिए। अगले ही ओवर में अमित मिश्रा ने अंतिम गेंद नुवान प्रदीप को आउट कर श्रीलंका पर 117 रन से जीत दर्ज करा दी।

रविचंद्रन अश्विनी ने भारतीय पारी संभाली, श्रीलंका को 386 का टारगेट

भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मैच का परिणाम आने की पूरी संभावना है। भारतीय टीम 274 रन बनाकर आउट हो गई और उसने पहली पारी की 111 रन की बढ़त के आधार पर श्रीलंका को 386 रन का टारगेट दिया है। पहली पारी में रविंचंद्रन अश्विनी ने गेंद से कोई कारनामा नहीं दिखाया

तीसरे दिन विकेटों का पतझड़, दोनों टीमें लड़खड़ाईं

भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सुबह जहां भारतीय टीम की पहली पारी सिमट गई तो श्रीलंका भी 53 वें ओवर में ही 201 रन पर ढेर हो गया। यही भारतीय टीम दूसरी पारी खेलने उतरी तो पहली पारी के हीरो चेतेश्वर पुजारा पारी की दूसरी गेंद पर आउट होकर चले गए। और देखते ही देखते दूसरी पारी में तीन विकेट आउट हो गए।
तीसरे दिन भारत ने आठ विकेत पर 292 रन से खेलना शुरू किया और पूरी पारी 312 पर आउट हो गई। फिर श्रीलंका ने भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के आगे घुटने टेक दिए। उन्होंने पांच विकेट लिए और स्टुअर्ट बिन्न्ी, अमित मिश्रा ने दो-दो व उमेश यादव ने एक विकेट लेकर श्रीलंका को 52.2 ओवर में ही वापस पेवेलियन भेज दिया। मगर विकेटों का यह पतन भारतीय टीम में रहा। एक-एक कर पुजारा, लोकेश राहुल व आंजिक्य रहाणे ने पेवेलियर लौट गए और तब स्कोर दो अंकों में भी नहीं पहुंचा पाया था।

बारिश से बाधित होने के पहले तक तीसरे दिन भारतीय टीम तीन विकेट खोकर 21 रन बना चुकी थी। उसकी लीड 134 रन हो गई थी। गेंदबाजों को सपोर्ट कर रही इस पिच पर भारतीय टीम अगर 150 रन और बना लेती है तो श्रीलंका को यह मैच बचा पाना बहुत मुश्किल साबित हो सकता है।

भारत आज पहली पारी के स्कोर 8 विकेट पर 292 रन से आगे खेलेगा।

कोलम्बो में श्रीलंका के साथ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टैस्ट के तीसरे दिन भारत आज पहली पारी के स्कोर 8 विकेट पर 292 रन से आगे खेलेगा। सलामी बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा 135

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किय़ा।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अगले साल के रियो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लंदन में, यूरो हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड द्वारा स्पेन को हराने के बाद भारतीय टीम

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today