Category Archives: खेल

भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया

डोंगाई सिटी में पांचवीं एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में आज मेजबान दक्षिण कोरिया ने भारत को एक – शून्‍य से हराकर खिताब जीत लिया। भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

डेल्ही डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रन से हरा दिया

आईपीएल क्रिकेट में कल डेल्ही डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रन से हरा दिया। 163 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 128 रन ही बना सकी।

 

शनिवार को अंतिम पूल मैच में भारत का मुकाबला मेजबान कोरिया से होगा

दक्षिण कोरिया में भारत ने महिलाओं की एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में कल रात कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए मैच में कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को 19 ओवर में सिर्फ142 रन पर समेट दिया। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो ओवर बाकी रहते राजस्थान पर जीत दर्ज की। आज मुंबई इंडियन्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में जापान को पराजित कर दिया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में आज जापान को 4 – 1 से पराजित कर दिया। दक्षिण कोरिया के तुंगहे में खेले जा रहे टूर्नामेंट में मौजूदा चैम्पियन भारत की ओर

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने किंग्‍स इलेवन पंजाब को 15 रन से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में जयपुर में कल रात राजस्‍थान रॉयल्‍स ने किंग्‍स इलेवन पंजाब को 15 रन से हरा दिया। एक सौ उनसठ रन के लक्ष्‍य का पीछा कर रही पंजाब की टीम निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 143 रन ही बना सकी।  राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए जोस बटलर के 58 गेंदों पर 82 रन की बदौलत 20 ओवर में 158 रन का स्कोर खड़ा किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने मुम्बई इंडियन्स को 14 रन से हरा दिया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने मुम्बई इंडियन्स को 14 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलौर की टीम ने सात विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में मुम्बई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 153 रन ही बना पाई। आज डेल्ही डेयरडेविल्स का मुकाबला रात आठ बजे राजस्थान रॉयल्स से होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रन से हरा दिया। कर रात सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाये। किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 19 ओवर और दो गेंद में 119 रन ही बना सकी। नई दिल्ली में आज रात आठ बजे डेल्ही डेयरडेविल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

चार भारतीय महिलाओं ने मुक्‍केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई युवा मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप में आज चार भारतीय महिला मुक्केबाज़ो ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने रोमाचंक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। कल बैंगलूरू में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाये। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर ही जीत का लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today