Category Archives: खेल

बीसीसीआई पर सुप्रीम कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट ने BCCI के संविधान पर फैसला सुरक्षित रखा है। अदालत संभवतः दो हफ्ते बाद फैसला सुना सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि कोई भी हाईकोर्ट क्रिकेट एसोसिएशन चुनावों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई नहीं करेगा।

पी.वी.सिन्धू का सामना अया ओहोरी और साइना नेहवाल का सामना चेन यूफेई से होगा

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में आज ओलंपिक की रजत पदक विजेता पी.वी.सिन्धू का सामना अया ओहोरी और साइना नेहवाल का सामना चेन यूफेई से होगा।

फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल मैच कलसे शुरू होंगे

फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल मैच कलसे शुरू होंगे। पहले मैच में शाम साढ़े सात बजे फ्रांस का सामना उरुग्वे से होगा। दूसरेक्वार्टर फाइनल में रात साढ़े ग्यारह बजे ब्राजील का मैच बेल्जियम से होगा।

पीवी सिंधु, इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में

भारत की पी वी सिंधु इंडोनेशिया ओपन सुपर-सीरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंटके दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। महिला सिंगल्‍स में तीसरी वरीयता प्राप्‍त सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचूवोंग को 21-15, 19-21, 21-13 से हराया।

भारत ने कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब जीता

भारत ने छह देशों के कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। दुबई में कल शाम भारत ने ईरान को 26 के मुकाबले 44 अंक से हरा दिया।

पी. वी. सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत आज ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच खेलेंगे

पी. वी. सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत आज क्वालालम्‍पुर में मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच खेलेंगे। पी. वी. सिंधु का मुकाबला ताइवान के ताई-त्‍जू-यिंग से होगा।

कबड्डी मास्‍टर्स टूर्नामेंट में आज विश्‍व चैम्पियन भारत का मुकाबला ईरान से होगा

दुबई में छह देशों के कबड्डी मास्‍टर्स टूर्नामेंट में आज विश्‍व चैम्पियन भारत का मुकाबला ईरान से होगा।

नीदरलैंड्स में चैम्पियन ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत और बेल्जियम का मैच एक-एक से ड्रॉ

नीदरलैंड्स में चैम्पियन्‍स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत और बेल्जियम का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा है। भारत शनिवार को अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में मेजबान नीदरलैंड्स के साथ खेलेगा।

योग दिवस पर इंदौर जिला जेल में केदियो ने किया योग

योग दिवस के अवसर पर इंदौर की जिला जेल में योग का आयोजन हुआ। इसकी जेल में एक माह से तैयारियां चल रही थीं। योग में सजायाफ्ता कैदियों को योग सिखाया गया था। योग करने वाले कैदियों में चार विदेशी बंदी हैं जिनमें दो केन्या और दो बंगलादेशी हैं।

उमेश यादव के टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उमेश यादव का नाम भी शामिल हो गया है। अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट पदार्पण मैच में उमेश यादव ने यह रिकॉर्ड बनाया है। उनके पहले अब तक 21 बल्लेबाज यह इतिहास रच चुके हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today