Category Archives: खेल

होशंगाबाद जिले की हर्षिता तोमर सबसे कम उम्र की एशियन गेम्स पदक विजेता

होशंगाबाद जिले की 16 वर्षीय हर्षिता तोमर मध्यप्रदेश की पहली ऐसी कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में पदक हासिल किया है। हर्षिता तोमर ने जर्काता में चल रहे एशियन गेम्स के सेलिंग (लेसर4.7) प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है।

एश्यिाई खेलों में भारतीय खिलाडि़यों की नजरें एथलेटिक्स के छह स्वर्ण पदकों पर

एश्यिाई खेलों में आज भारतीय खिलाडि़यों की नजरें एथलेटिक्‍स के छह स्‍वर्ण पदकों पर होगी। 1500 मीटर फाइनल के पुरुष वर्ग में मंजीत सिंह और जिनसन जॉनसन की जोड़ी फिर कमाल करना चाहेगी। महिला वर्ग में चित्रा और मोनिका चौधरी ट्रैक पर होंगी। चार गुणा चार सौ मीटर रिले रेस का भी आज फाइनल होगा।

खेलों के दसवें दिन भारत को तीन रजत और एक कांस्य पदक

खेलों के आज दसवें दिन भारत को अब तक तीन रजत और एक कांस्‍य पदक मिला है। बैडमिंटन के महिला सिंग्‍लस  में पी वी सिंधु ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। एशियाई खेलों में रजत जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। सिंधु को उनकी कामयाबी पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी है। कंपाउंड तीरंदाजी में पुरूष टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया से कांटे के मुकाबले में पराजित हो गई। दोनों टीमों का स्‍कोर टाई ब्रेकर तक बराबर रहा। लेकिन टारगेट जांचने पर भारतीय टीम पिछड़ गई।

पांच संविदा शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर

शहडोल में फर्जी अंकसूची लगाकर नौकरी करने वाले 5 संविदा शिक्षकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। शासकीय नौकरी पाने के लिए इन लोगों ने अंकसूची में कूटरचना की थी। लोकायुक्त में मामले की जांच हुई थी।

भारत जीत से एक विकेट दूर, इंग्लैंड 300 पार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरिज के तीसरे मैच में भारत जीत से एक विकेट दूर है। भारत के 521 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम मंगलवार को लड़खड़ाते हुए 300 रनों के पार पहुंच पाई और उसके पास केवल एक विकेट बचा है। इंग्लैंड टीम के बटलर और बेन स्ट्रोक्स ही भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके। जहां बटलर ने शतक जमाया वहीं स्ट्रोक्स ने अर्द्धशतक बनाया।

भारत अब मजबूत स्थिति में, विराट का फिर शतक

भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरिज में तीसरे मैच में इंग्लैंड कमजोर हालत में दिखाई दे रही है जबकि भारत ने मैच में वापसी करते हुए 520 की रन की लीड लेकर पांच विकेट पर 352 रनों के साथ पारी घोषित कर दी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक केवल 23 रन बनाए थे तो पूजा अर्चना शाम को करेंगे। विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया तो अंजिक्य रहाणे ने बेहतरीन अर्द्ध शतक बनाया था। इसी तरह हार्दिक पंडया ने अपनी बल्लेबाजी दिखाई तो

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीता

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन आज कुश्ती में विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया। एशियाई खेलोंमें स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। फाइनल में विनेश ने जापानी पहलवान यूकी इरीन की एक नहीं चलने दी। उन्होंने शुरूआत से बढ़त बनाए रखी और मुकाबला 6-2 से जीतकर स्वर्णिम कामयाबी हासिल की।

दूसरे दिन 16 विकेट गिरे, भारत की लीड 292 की

भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंटब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 16 विकेट गिरने से मैच बिना परिणाम के समाप्त होने के आसार नहीं है। इंग्लैंड की हालत इस समय खराब है और भारत दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 124 रन बना चुका था और टीम की लीड 292 रन हो गई है।

एशियन गेम्स में भारत को पहले दिन एक स्वर्ण व एक कास्यं

इंडोनेशिया में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने मिश्रित प्रर्दशन किया। पहलवान बजरंगी पुनिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया तो किंदाबी श्रीकांत की अगुवाई में वैडमिंटन टीम ने मालदीव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भारत ने पहला पदक

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भारत ने पहला पदक जीत लिया है। दस मीटर एयर राइफल मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा के फाइनल में रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला की जोड़ी ने चार सौ 29 दशमलव नौ अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। दस मीटर एयर पिस्‍टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में मनु भाकर और अभिषेक वर्मा की जोड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today