Category Archives: खेल

भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराया

एडिलेड में भारत ने आस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर पहला टेस्ट मैच जीत लिया। इस मैच के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 71 रन बनाए।

भारत ने कनाड़ा को आखिरी क्वार्टर में चार गोल दागकर 5-1 से हराया

भुवनेश्‍वर में हॉकी विश्‍व कप प्रतियोगिता के पूल-सी में शनिवार की शाम भारत ने अंतिम लीग मैच में कनाड़ा को 5-1 से हराकर अपने पूल में सबसे ऊपर स्थान हासिल किया। तीन क्वार्टर तक दोनों टीमें 1-1 गोल के साथ बराबरी पर थीं लेकिन आखिरी के क्वार्टर में भारत ने दनादन चार गोल दाग कर जीत को एकतरफा करते हुए 5-1 से मैच जीत लिया। गोल औसत के हिसाब से भारत ने अपने पूल में बेल्जियम को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

23वां केरल अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव 2018 आज से शुरू

23वां केरल अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव 2018 आज से तिरूवनंतपुरम में शुरू हो रहा है। मुख्‍यमंत्री पिनरई विजयन आज शाम फिल्‍म समारोह का उद्घाटन करेंगे। 13 दिसम्‍बर तक चलने वाले इस फिल्‍मोत्‍सव में 65 देशों की 190 फिल्‍में दिखाई जाएंगी।

मध्यप्रदेश कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने देश को दिलाए छह पदक

डर्बन, साउथ अफ्रीका में 29 नवम्बर से दो दिसम्बर, 2018 तक खेली गई 9वीं कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित छह पदक देश को दिलाए। कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप में अकादमी के चार सीनियर और तीन जूनियर खिलाड़ियों ने भागीदारी की और पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस चैम्पियनशिप में 17 देशों के लगभग 550 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप में स्पेन और न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ

भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप के ग्रुप-ए में आज स्पेन और न्यूजीलैंड का मैच दो-दो से ड्रॉ रहा। उधर, एक अन्य मैच में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 5-3 से हराया। हार के बावजूद अर्जेंटीना तीन मैचों में दो जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। फ्रांस ने क्रॉसओवर में जगह बना ली है।

मध्यप्रदेश कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने देश को दिलाए छह पदक

डर्बन, साउथ अफ्रीका में 29 नवम्बर से दो दिसम्बर, 2018 तक खेली गई 9वीं कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित छह पदक देश को दिलाए।

राज्य शूटिंग अकादमी ने 3 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य पदक दिलाया

केरल के त्रिवेन्द्रम में 16 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक आयोजित 62वीं राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के पिस्टल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक अर्जित किए। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एसएल थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हॉकी विश्वकप में अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप में आज अर्जेंटीना ने न्‍यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ग्रुप ए में पहले नंबर पर है। इससे पहले स्पेन और फ्रांस का मुकाबला एक-एक गोल से बराबरी पर समाप्‍त हुआ।

हॉकी विश्वकप में कल भारत और बेल्जियम के बीच मैच ड्रा

भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप में कल भारत और बेल्जियम के बीच मैच दो-दो गोल से ड्रा रहा। इस ड्रा के बाद भी भारत बेहतर गोल अंतर के आधार पर पूल-सी में शीर्ष पर है। बेल्जियम दूसरे स्थान पर है। अपने तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में शनिवार को भारत का मुकाबला कनाडा के साथ होगा।

भारतीय कुश्‍ती महासंघ ने पहलवानों के लिए अनुबंध प्रणाली शुरू की

भारतीय कुश्ती महासंघ ने पहलवानों के लिये अनुबंध प्रणाली की आज शुरूआत की जिसमें बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को पूजा ढांडा के साथ 30 लाख रूपये की राशि के शीर्ष ग्रेड ए अनुबंध में शामिल किया गया। सुशील कुमार और साक्षी मलिक को ग्रेड-बी में रखा गया है। जिसमें एक साल में 20 लाख रूपये की वित्तीय मदद दी जायेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today