Category Archives: खेल

आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली भारतीय टीम का सोमवार को ऐलान कर दिया है। विराट कोहली की कप्तानी में जाने वाली टीम में विकेट कीपर के रूप में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का हिस्सा बनाया है।
आईसीसी वर्ल्ड कप में जाने वाली टीम के सदस्यों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजयशंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पटेल, रवींद्र ज़डेजा और मोहम्मद शमी हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ तत्काल इस्तीफ़ा दे- गोपाल भार्गव

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़, निज सचिव राजेन्द्र मिगलानी के यहाँ से आयकर विभाग की छापेमारी में सूटकेसों में भरे करोड़ो रूपये मिलते है।

अजलान शाह हॉकी में पूनाल्टी शूट में भारत हारा

अजलान शाह हॉकी कप में भारत फाइनल में दक्षिण कोरिया से पैनाल्टी शूट मुकाबले में 4-2 से हार गया। नौ साल बाद दक्षिण कोरिया ने अजलान शाह कप जीता है।

इंदौर में आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा पकड़ाया

इंदौर में आईपीएल कि‍क्रेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टे के कारोबार के एक ठिकाने पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर की क्राइम ब्रांच कीटीम ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार करने के साथ सट्टे में प्रयुक्त की जा रही सामग्री 20 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, केलकुलेर, दो रजिस्टर और सात डायरियां जप्त की हैं। इनके अलावा सट्ट में लिप्त सौ से ज्यादा संदिग्ध लोगों के कोडवर्ड में लिखे गए नाम का भी पता चला है। सटोरियों के पास से चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां भी मिली हैं।

वीरा राणा एसीएस खेल एवं युवा कल्याण होंगी

राज्य शासन ने श्रीमती वीरा राणा को अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग पदस्थ किया है। श्रीमती राणा के कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अनिरूद्ध मुकर्जी प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य-प्रसंस्करण, विमानन एवं प्रबंध संचालक कृषि उद्योग विकास निगम केवल खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

भारत ने एक दिवसीय मैच और सीरीज गंवाई

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुई एक दिवसीय मैचों की पेटीएम सीरिज आस्ट्रेलिया ने जीत ली है। फिरोजशाह कोटला मैदान पर अास्ट्रेलिया ने 35 रनों से भारत को हराकर न केवल मैच जीता बल्कि सीरिज पर भी कब्जा कर लिया। सातवें विकेट के लिए केदार जाधव व भुवनेश्वर कुमार की पारी ने भारत को सम्मानजनक हार दिलाई,अन्यथा टीम बड़े अंतर से मैच गंवाती।

भारत की एक दिवसीय में मैच में 500वीं जीत

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को हुए एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया ने दस रन से जीत हासिल की। यह भारतीय क्रिकेट टीम की एक दिवसीय मैच में 500वीं जीत है। इस जीत के हीरो रहे ऑल राउंडर कप्तान विराट कोहली के 116 रनों की पारी और विजयशंकर की 46 रनों की बेहरतीन पारी के साथ अंतिम ओवर में दो विकेट की गेंदबाजी रही।

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर के जख्मी हालत की तस्वीरें वायरल

भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने भी विमानों से हमला किया तो भारतीय वायु सेना की तत्परता से हमले में भारत का नुकसान नहीं हो सका।

अजा-अजजा के किसानों को पूरी छूट

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को एक हेक्टेयर तक की भूमि वाले 5 हार्स पावर तक ( अंत्योदय परिवार) को पहले की तरह बिजली बिल में पूरी छूट मिलेगी। इससे लगभग 8 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

भारत की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने एक दिवसीय मैच जीता

क्रिकेट की एक दिवसीय सीरिज में न्यूजीलैंड ने भारत को 93 रनों के मामूली स्कोर पर पैवेलियन भेजकर आठ विकेटों से मैच जीत लिया। भारत की सबसे ज्यादा 212 गेंदों की शेष रहते मिली हार अब तक की सबसे बड़ी हार है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today