Category Archives: खेल

कमल नाथ करेंगे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री कमल नाथ सोमवार 9 दिसम्बर को शाम 5 बजे भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। समारोह में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा प्रमुख अतिथि और प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

मप्र को ओलम्पिक 2028 के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स बनाया जायेगा

केन्द्रीय खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश को राज्य सरकार के सहयोग से ओलम्पिक 2028 के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स बनाया जायेगा। उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों से अपेक्षा की कि ओलंपिक-2024 में देश को चार मेडल अवश्य दिलाएं।

रायपुर: एथलीट अर्जुन कुमार ने पंजाब में जीता स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेलमंत्री श्री उमेश पटेल ने अर्जुन कुमार पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री से मिलीं युवा खिलाड़ी सुश्री बर्मन

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से आज मंत्रालय में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की युवा खिलाड़ी सुश्री वर्षा बर्मन ने मुलाकात की। श्री कमल नाथ ने सुश्री बर्मन को बधाई देते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है।

राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतीक चिह्न एवं शुभांकर का अनावरण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतीक चिह्न (लोगो) एवं शुभांकर (मेस्कॉट) का आज मंत्रालय में अनावरण किया। प्रतियोगिता 9 से 13 दिसम्बर तक भोपाल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 16 खेल विधाओं में 23 राज्यों के लगभग पाँच हजार खिलाड़ी एवं सहयोगी अधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन और इसमें भाग ले रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

आवश्यकतानुसार अपनी खेल नीति बनाने की स्वतंत्रता दी जाए

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि राज्यों को उनकी अपनी आवश्यकतानुसार नीति बनाये जाने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा खेल अधोसंरचना के लिए राज्यों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के मापदंड भी सब के लिये एक जैसे नहीं होने चाहिए।

पटवारी द्वारा भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें, ताकि मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री से मिली इण्डोनेशिया में भाग लेने वाली अण्डर-18 बॉयज फुटबॉल में टीम

मुख्यमंत्री कमल नाथ से इण्डोनेशिया में आयोजित एशियन अण्डर-18 बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही टीम ने आज मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। कमल नाथ ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा उपस्थित थे।

सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा तथा उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने ज्ञान गंगा इंटरनेशनल अकादमी में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ खाड़ी देश कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन तथा साऊदी अरब के लगभग 1900 छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं।

अभा 150 वी गांधी जयंती महिला हॉकी प्रतियोगिता 2019 भिलाई को खिताब

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने आरिफ अकील फैंस क्लब के तत्वावधान  में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता के विजेता टीम भिलाई को 15 हजार एवं ट्राफी दी। उप विजेता को 10 हजार, ट्राफी और थर्ड पोजीशन टीम को 5 हजार रूपये और ट्राफी दी गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today