Category Archives: खेल

भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के पहले नगर निगम का कर वसूली छापा, एमपीसीए अध्यक्ष कक्ष घेरा

भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच आज इंदौर में होने वाला है लेकिन इसके पहले आज नगर निगम इंदौर ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में कर वसूली छापा मार कार्रवाई की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर के कक्ष में निगम के अधिकारी पहुंच गए और वहां उन्हें घेरकर कर की राशि जमा करने का दबाव बनाया। खांडेकर ने कहा कि निगम के जो अधिकारी आए थे वे कुछ युवा आईएएस अधिकारियों के लिए पास की डिमांड कर रहे थे जबकि वे परंपरा के अनुसार 25 पास नगर निगम आयुक्त को पहले ही दे चुके थे।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 मैच में 16 रन से हराया, श्रृंखला जीती, इंदौर में मंगलवार को मैच

भारत ने आस्ट्रेलिया से टी20 मैचों की श्रृंखला जीतने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से भी आज दूसरा टी20 मैच जीतकर श्रृंखला जीत ली है। अब इंदौर में मंगलवार को होने वाला केवल औपचारिक है और उसमें हार के बाद भी भारत श्रृंखला हारेगा नहीं। आज टी20 मैच में भारत ने 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन अंतिम ओवरों में अंतरराष्ट्रीय मैचों जैसी स्तरीय गेंदबाजी नहीं होने की वजह से टीम को बड़ी मुश्किल हुई और किसी तरह 16 रनों से उसने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका टी20 श्रृंखला के पहले मैच में हराया, आठ विकेट से जीत दर्ज

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रही टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से आसानी से हराकर भारत ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। हाल ही में भारत ने टी20 क्रिकेट की एक अन्य श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया है।

भारत ने आस्ट्रेलिया को मैच हराकर श्रृंखला जीती, छह विकेट से हराया

भारत ने टी20 की तीन मैचों की श्रृंखला में हैदराबाद में आस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में हरा दिया। तीसरे मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया जिसमें सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारियां महत्वपूर्ण रहीं।

आठ ओवर के मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का दूसरा मैच आज भारत ने जीत लिया और इसके साथ ही अब श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर आ गई हैं। हैदराबाद में रविवार को होने वाला मैच अब रोमांचक होगा और वही श्रृंखला के विजेता को तय करेगा।

आस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया, बड़ा स्कोर का लक्ष्य भी पार

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए चार विकेट से जीत लिया। बड़े स्कोर का लक्ष्य देने के बाद भी आस्ट्रेलिया की टीम ने यह टारगेट अंतिम ओवर की चार गेंद शेष रहते हुए प्राप्त कर लिया।

टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम घोषित, बुमराह-हर्षल पटेल की वापसी

आस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे तो उप कप्तान केएल राहुल बनाए गए हैं। मगर टी20 वर्ल्ड कप की टीम में मोहम्मद शमी व दीपक चाहर नहीं हैं लेकिन उन्हें आस्ट्रेलिया-अफ्रीका की टी20 सीरीज में खेलने का मौका दिया गया है।

श्रीलंका एशिया कप चैम्पियन बना, छठवीं बार विजेता बना

एशिया क्रिकेट कप में आज दुबई के स्टेडियम में श्रीलंका छठवीं बार चैम्पियन बना। पाकिस्तान को उसने खेल के हरेक प्वाइंट पर मात दी। पहले बल्लेबाजी में 170 रन बनाए तो बाद में फील्डिंग में मात दी और गेंदबाजी में भी पाकिस्तान को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रिजवान-इफ्तेखार की जोड़ी के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे नहीं टिका। 147 रन पर पूरी टीम 20 ओवर में आउट हो गई और श्रीलंका 23 रनों से मैच जीतकर चैम्पियन बनी।

एशिया कप के फाइनल रिहर्सल मैच जैसा श्रीलंका-पाकिस्तान मैच, पाक हारा

एशिया क्रिकेट कप के फाइनल मैच में पहुंची श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमों के बीच सुपर चार का अंतिम मुकाबला शुक्रवार को फाइनल के रिहर्सल मैच जैसा रहा। इसमें पाकिस्तान को श्रीलंका ने पांच विकेट से हरा दिया।

एशिया कप से भारत की अफगानिस्तान पर 101 रन की जीत के साथ वापसी

एशिया क्रिकेट कप में भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाया लेकिन सुपर चार के अंतिम मुकाबले में दनादन 211 बनाने के बाद अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर दौरे को सम्मानजनक ढंग से समाप्त किया है। यह दौरा विराट कोहली के फार्म में वापसी के साथ पूरा हुआ और दो अर्द्धशतक के बाद आज 1020 दिन के बाद उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक भी आया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today