Category Archives: आपकी आवाज, हमारी कलम

BJP प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी, सस्पेंस बरकरार, ताजपोशी की चर्चाओं में कई Leader

मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने के कई महीनों बाद अब नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है मगर 36 घंटे पहले तक सस्पेंस बरकरार है। नए अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने भले ही नाम तय कर रखा हो मगर कयासों का दौर ऐसा चल रहा है कि कई नेताओं के नाम चर्चा में आ चुके हैं और जिनके नाम चर्चा में हैं, वे न सही मगर उनके समर्थकों के सीने में खुशी हिचकोले ले रही है। आईए पढ़िये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव और इस पद की दौड़ में चर्चा में आए नामों पर रिपोर्ट।

लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को कहा, तुम क्या जानो बारात का घोड़ा कैसे चलता है तुम्हारी बारात ही नहीं निकली

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के अनुज पूर्व सांसद व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कहा है कि तुम क्या जानो बारात का घोड़ा कैसे चलता है, तुम्हारी तो शादी ही नहीं हुई। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ और भी बहुत बोला है जिसके बारे में आपको विस्तार से हम अपनी इस रिपोर्ट में बता रहे हैं। यह भी हम बता रहे हैं कि लक्ष्मण सिंह कौन हैं और उनका राजनीतिक केरियर कैसा रहा है।

पुलिस अफसरों की कथित लव स्टोरी में पिता दामाद के पक्ष में उतरा, डीएसपी बेटी ने पिता को पुलिस से पिटवाया

पुलिस जहां पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए महिला थाने-परामर्श केंद्र में काउंसलरों से पति-पत्नी के विवादों को हल कराती है, वहीं उसी खाकी वर्दी को पहनकर विवादों को निपटाने वाली पुलिस के दो अधिकारियों की कथित लव स्टोरी में एक पिता दामाद के पक्ष में खड़ा हो गया। बेटी ने अपने पिता को ही पुलिस वालों से पिटवाया जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पढ़िये खाकी वर्दीधारियों की कथित लव स्टोरी में कलयुगी बेटी का घिनौना कृत्य।

ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है, कि आतंकवादियों के जरिए छद्म युद्ध, proxy war नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा, उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, 140 करोड़ देशवासियों की बुलंद आवाज कह रही है- अगर, अगर तुम गोली चलाओगे, तो मानकर चलों गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।

कैबिनेट बैठकों से दूर किया मगर मंत्री पद का फैसला नहीं, आखिर विजय शाह मजबूरी या किसका इंतजार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर से सुर्खियां बटोरने वाली कर्नल सोफिया कुरेशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के बाद अब तक मोहन सरकार कोई फैसला नहीं ले सकी है। शाह के केबिनेट मंत्री होने के बाद भी केबिनेट की बैठकों में नहीं शामिल होने और लगातार माफी मांगने के पीछे अब तक कोई ठोस आधार सामने नहीं आ सका है। यह संभावनाएं सामने आ रही हैं कि पार्टी को किसी व्यक्ति या समय का इंतजार है जिसके बाद शाह पर फैसला ले लिया जाएगा। पढ़िये इस मुद्दे पर रिपोर्ट।

कर्नल सोफिया कुरेशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री शाह का मकराई रियासत से नाता, महाराजा का बनने के अधिकारी

मध्य प्रदेश के मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरेशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर जिस तरह समाज में घिर गए हैं, आज उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। विजय शाह राज्य सरकार के मंत्री तो हैं ही, वे करीब 450 साल पुरानी रियासत की महाराजा की गद्दी के अधिकारी भी हैं। रियासत के महाराजा का करीब नौ महीने पहले निधन हो चुका है और उस गद्दी पर उनकी दावेदारी सबसे ज्यादा बताई जा रही है। विजय शाह ने कर्नल कुरेशी पर की टिप्पणी के बाद जो सपाई दी, उसमें अपने परिवार के सेना से संबंध का जिक्र किया था मगर ज्ञात इतिहास को देखें तो शाह परिवार का कभी सेना से संबंध नहीं रहा है। तो जानिये विजय शाह की कौन सी रियासत है जहां से उनका नाता है और रियासत का क्या रहा है इतिहास।

युद्ध विराम का ऐलान, दोपहर साढ़े तीन बजे भारत आया पाक सैन्य ऑपरेशन से फोन थम गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम में आतंकियों के 26 हिंदू पर्यटकों की धर्म पूछ-पूछकर हत्या की घटना का बदला लेने चार दिन पहले भारतीय सेना ने जिस ऑपरेशन सिंदूर को चलाया था, उसमें पाकिस्तान में खौफ-दहशत फैली और चौथे दिन दोपहर तीन बजकर 35 मिनिट पर पाक के मिलेट्री ऑपरेशन डीजी का भारत के डीजी मिलेट्री ऑपरेशन के पास सीजफायर के लिए फोन पहुंचा। इसके बाद शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर दोनों देशों को सीजफायर की बधाई दी और शाम पांच बजे से दोनों देशों की सेनाओं की तरफ से होने वाली हमलों को बंद कर दिया गया। पढ़िये कब क्या हुआ सीजफायर के पहले।

यादव ने गांधी सागर में 2 चीतों के छोड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों के छोड़े जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीते छोड़े जाने का अवसर प्रसन्नता का विषय है। इस लुप्त प्रायः प्रजाति के वन्य प्राणी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से सितंबर 2022 में मध्यप्रदेश में पहली बार लाया गया था। अब इन चीतों का कुनबा बढ़ रहा है।

फर्जी एनकाउंटर की साजिश में न मरकर भी “मरा” अफीम तस्कर बंशी गुर्जर जेल के भीतर से भी चला चुका अपनी गैंग

मध्य प्रदेश के अफीम उत्पादक जिले नीमच में फर्जी एनकाउंटर की साजिश में शामिल रहा अफीम तस्कर नहीं मरकर भी मरा बंशी गुर्जर एकबार जेल के भीतर से भी अपनी गैंग का संचालन कर चुका है। यह मामला किस जेल का था और किस तरह उसने गैंग को जेल के भीतर से चलाया, जानिये हम आपको बता रहे हैं।

पुलिस से सांठगांठ कर मरने की साजिश रचने वाले अफीम तस्कर बंशी गुर्जर फिर लापता, फर्जी एनकाउंटर टीम के पुलिस अफसर भी गायब

मध्य प्रदेश में 16 साल पहले हुए पुलिस की कथित सांठगांठ से फर्जी एनकाउंटर में मरने की साजिश रचने वाले अफीम तस्कर बंशी गुर्जर एकबार फिर चर्चा में है मगर उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। बंशी के अलावा इस कथित साजिश में शामिल पुलिस अफसरों की टीम के कुछ सदस्य भी गायब हो गए हैं जिनमें से कुछ ने अपने मोबाइल तक बंद कर रखे हैं। जानिये फर्जी एनकाउंटर की साजिश में शामिल बंशी और पुलिस टीम में से कौन-कौन लापता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today