Category Archives: आपकी आवाज, हमारी कलम

शंकराचार्य का सवाल धर्म निरपेक्ष देश में केवल मठ-मंदिर का अधिग्रहण क्यों…नियम है तो सब पर लागू हो

ब्राह्माण हुंकार में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने हिंदू धर्म के साथ हो रहे षड़यंत्र पर सरकारों घेरा और कहा कि नियमों-कानूनों के नाम पर केवल हिंदू धर्म के आस्था केंद्रों मठ-मंदिरों का अधिग्रहण किया जाता है। अगर नियम है तो सभी धर्म पर इसे लागू किया जाना चाहिए। धर्म परिवर्तन पर भी शंकराचार्य महाराज ने कहा कि अविवेक-अज्ञानता के कारण धर्म बदले जाते हैं और यही वजह है कि लव जिहाद जैसा षड़यंत्र हमारी संस्कृति के खिलाफ किया जा रहा है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

दिग्विजय के छतरपुर दौरे में फिर सत्यव्रत की एंट्री, तीनों विधायकों का गणित डगमगाने के आसार

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में छतरपुर जिले में कांग्रेस की राजनीति फिर गरमा गई। पहले से ही यहां विधायकों और जिला संगठन के बीच तालमेल की कमी है और आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के पूर्व नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के निवास पर पहुंचकर जिले की राजनीति को और गरमा दिया है। तीनों विधायकों के टिकट पर मंडरा रहे संकट में समीकरण तेजी बदलते नजर आ रहे हैं। देखिये विशेष रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव में चेहरे का सवाल, कांग्रेस का जवाब मुद्दे तो BJP का जवाब नेतृत्व पर टिका

मध्य प्रदेश में पांच-छह महीने में चुनाव होने वाले हैं और अब भाजपा-कांग्रेस से मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल होने लगे हैं लेकिन दोनों ही पार्टियां चेहरे को लेकर सवालों को टालती नजर आ रही हैं। पहले कांग्रेस हाईकमान से लेकर दिल्ली के तमाम नेताओं ने चेहरे के सवाल को मुद्दे पर मोड़ दिया तो अब भाजपा भी चेहरे के सवाल को नेतृत्व पर मोड़ती नजर आ रही है। यानी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दोनों ही दलों को आंतरिक कलह का डर सता रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

बुंदेलखंड BJP की राजनीति: मंत्री भूपेंद्र को मिल रहे झटके पर झटके, मोकलपुर की कांग्रेस से मेलजोल पार्टी में समर्थक तिवारी पर एक्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले बुंदेलखंड में भाजपा की राजनीति के बड़े नेताओं खटासभरे संबंधों की खबरों के बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त माने जाने वाले मंत्री भूपेंद्र सिंह को संगठन की तरफ से झटका मिलने लगा है। प्रदेश नेतृत्व पर उंगली उठाने वाले सागर के महापौर पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से ही हटा दिया गया है। संगठन के साथ भूपेंद्र सिंह उनके नजदीकी राजेंद्र सिंह मोकलपुर के भी कांग्रेस से नजदीकी बढ़ने से अपने गृह नगर में कमजोर हो सकते हैं। पढ़िये बुंदेलखंड के सागर में भाजपा की राजनीतिक उठापटक।

CM के मंच तक कैसे ही पहुंची जेल में रह चुकी भूमाफिया की पत्नी योगिता, सवालों के घेरे में पुलिस

इंदौर के भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा की पत्नी योगिता अजमेरा जो जमीन फर्जीवाड़े में जेल की सलाखों के पीछे रह आई है, वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक मंच पर पहुंच गई। मंच पर न केवल उसने एक अवार्ड ट्राफी ली बल्कि सीएम के संग सेल्फी भी उतार ली। ऐसी दागदार महिला के सीएम के मंच तक पहुंचने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023ः कर्नाटक की तरह वोटों के ध्रुवीकरण की दिशा में जाने के आसार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का निर्वाचन आयोग से ऐलान बाकी है लेकिन प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुट गई हैं। कर्नाटक की तर्ज पर यह चुनाव भी वोटों के ध्रुवीकरण की ओर ले जाया जाता नजर आ रहा है। इस बार भाजपा ही नहीं कांग्रेस भी इसकी कोशिश में लगी है और उसके चुनाव प्रचार कैम्पेन में इसकी साफ झलक दिखाई देने लगी है। आईए पढ़िये इस पर एक विशेष रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, राहुल गांधी ने टाला जवाब गिनाई सीटें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस किसका चेहरा सामने रखकर उतरेगी, यह सवाल हाईकमान लगातार टाल रहा है। कर्नाटक में जिस तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी शिवकुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिली है, कहीं इस बार मध्य प्रदेश में वह दोहराया तो नहीं जाएगा। पिछले दिनों पवन खेड़ा ने इस सवाल को टाल दिया था तो आज राहुल गांधी भी सीटों की संख्या गिनाकर मीडिया के सवाल का गोलमाल जवाब दे गए। पढ़िये रिपोर्ट।

कांग्रेस का किसान-महिलाओं के बाद अब युवाओं पर टारगेट, बेरोजगार प्रकोष्ठ का जिलों में संगठन बना

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस अपने टारगेट पर धीरे-धीरे निशाने लगा रही है। किसान, महिला के बाद अब युवाओं के लिए उसने बेरोजगार प्रकोष्ठ के तौर पर नई शुरुआत की है जिसके संगठन का जिलों में विस्तार तेजी से किया जा रहा है। अभी तक 25 जिलों में संगठन खड़ा हो चुका है जिसके अध्यक्षों को आज भोपाल पीसीसी में बुलाकर कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में अवगत कराते हुए विधानसभा चुनाव में युवाओं को कांग्रेस के प्रति आकर्षित करने का टारगेट दिया गया है।

MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का ‘पिंक वचन पत्र’ प्रियंका लांच करेंगी, मुख्य वचन पत्र के पहले आएगा

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के वचन पत्र पर पर काफी मशक्कत चल रही है और इसके चुनाव की घोषणा के पहले सावन के महीने में आने की संभावना है लेकिन इसके पहले पार्टी का महिलाओं के लिए तैयार हो रहा पिंक वचन पत्र आ जाएगा। यह पिंक वचन पत्र कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के हाथों लांच कराया जा सकता है। पढ़िये विशेष रिपोर्ट।

बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत ही नहीं पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाने चले, जानिये कहां कहा

मध्य प्रदेश के उत्तर प्रदेश सीमा से सटे जिले छतरपुर के छोटे से गांव गंज के पास के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानि बागेश्वर धाम सरकार के महाराज सनातन धर्म की वकालत करतेृकरते भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग अपने दरबार में कई बार दोहरा चुके हैं। मगर अब इसके भी आगे जाकर वे भारत ही नहीं पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर बैठे हैं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में कर दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today