Category Archives: व्यापार

सेंसेक्‍स में तीसरे पहर के कारोबार में ढाई सौ से अधिक अंक की गिरावट।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज गिरावट का रूख है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स में ढाई सौ से अधिक अंक की गिरावट आयी है। शुरूआती कारोबार में आज यह एक सौ पचास अंक से अधिक की गिरावट के साथ 27 हजार 97 पर खुला था।

इंदौर के हुकुम सोनी मध्यप्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

रतलाम में आज मध्यप्रदेश  के सर्राफा व्यापारियों की संस्था प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के चुनाव हुए जिसमें इंदौर के सर्राफा व्यापारी रमेश सोनी को अध्यक्ष घोषित किया  गया। हुकुम सोनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। शेष सभी पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

डॉलर के मुकाबले रूपया सात पैसे कमजोर हुआ

बम्‍बई शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आज सेंसेक्‍स 73 अंक की बढ़त के साथ 27 हजार380 पर खुला। लेकिन अब से कुछ देर पहले यह ——-59——अंक घटकर——27—–हजार—246——पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी—-26—-अंक की गिरावट के साथ —-8———-हजार–234——पर आ गया।

अन्‍तर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया सात पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर 65 रूपये 12  पैसे का बोला गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज आज लगातार तीसरे सत्र में मजबूत हुआ

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज लगातार तीसरे सत्र में मजबूत हुआ और डेढ सौ अंक की तेजी के साथ 27 हजार 365 पर बंद हुआ। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स में छह सौ अंक की तेजी आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज 37 अंक की तेजी के साथ आठ हजार 275 पर रहा। विमानन कंपनियों के शेयरों में आज जबरदस्त उछाल रहा। दिल्ली सर्ऱाफा बाजार में आज सोना सौ रूपये लुढ़का। दस ग्राम सोने की कीमत 27 हजार एक सौ पचास रूपये रही। चांदी की कीमत भी दो सौ रूपये की गिरावट के साथ 37 हजार एक सौ रूपये प्रतिकिलो रही।

एक डॉलर 65 रूपये 9 पैसे का बोला गया।

बम्‍बई शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आज सेंसेक्‍स में 133 अंक की गिरावट आई। लेकिन बाद में इसमें उतार चढ़ाव हुआ अब से कुछ देर पहले ये——-36—अंक की गिरावट के साथ—–26——हजार—809——पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी–13——अंक गिरकर—-8—-हजार—-117—-पर आ गया।

थोक मुद्रास्‍फीति की दर में सितंबर में मामूली वृद्धि हुई।

थोक मुद्रास्‍फीति की दर में सितंबर में मामूली वृद्धि हुई। यह शून्‍य से चार दशमलव पांच चार प्रतिशत नीचे रही। अगस्‍त में यह चार दशमलव नौ पांच प्रतिशत थी। पिछले नवंबर से ही थोक मुद्रास्‍फीति में गिरावट का रूख है। पिछले वर्ष सितंबर में मंहगाई की दर दो दशमलव तीन आठ प्रतिशत थी।

सेन्‍सेक्‍स में दोपहर के कारोबार में गिरावट।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेंसेक्‍स में शुरूआती कारोबार से ही गिरावट का दौर रहा। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स 86 अंक की गिरावट के साथ 26 हजार 817 पर आ गया। अब से कुछ देर पहले यह 132 अंक की गिरावट के साथ 26 हजार 770 पर आ गया।

एक डॉलर 64 रूपये 86 पैसे का हुआ

 बम्‍बई शेयर बाजार में तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स 169 अंक की वृद्धि के साथ 27 हजार 12 पर आ गया। शुरूआती कारोबार में आज यह 325 अंक की वृद्धि के साथ 27 हजार 171

आयकर ने आईसेक्ट यूनिवर्सिटी सहित चार संस्थान में सर्वे किया

आईसेक्ट यूनिवर्सिटी सहित चार संस्थानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की और उनकी आय-व्यय के रिकॉर्ड की जांच पड़ताल कर सर्वे किया। जिन चार संस्थानों में आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है उनमें आईसेक्ट यूनिवर्सिटी सहित उसके एक अन्य संस्थान स्कोप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, एमपी नगर के प्लाई पैलेस व प्लाई बोर्ड, मोहन कोटवानी नामक व्यक्ति की मधुर कोरियर, चंद्रभान नामक बिल्डर की ख्यालदास कंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि इन संस्थानों के लगभग दो दर्जन ठिकानों पर रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की गई।

एक डॉलर 65 रूपये 13 पैसे का बोला गया।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेन्‍सेक्‍स अपनी शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स में दो सौ अंक से अधिक की गिरावट आयी है। शुरूआती कारोबार में सेन्‍सेक्‍स  84 अंक की वृद्धि के साथ 27 हजार 120 पर खुला था लेकिन बाद में इसमें गिरावट आने लगी।   नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 56 अंक घटकर 8 हजार 121 पर था। अन्‍तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 18 पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर 65 रूपये 13 पैसे का बोला गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today