Category Archives: राज्य

धार के धरमपुरी में बाल विकास परियोजना अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

धार जिले के धरमपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी अंगूर बाला को लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

देवास का सैनिक श्रीनगर में शहीद

भारतीय सेना के जवान नीलेश धाकड़ श्रीनगर में शहीद हो गए। देवास घिचलाय थाना के ग्राम पीपलरवां के रहने वाले शहीद नीलेश धाकड़ के पार्थिव शरीर को लेकर देवास लाया जा रहा है। वहीं उनका अंतिम संस्कार कराए जाने की संभावना है।

सुन्नी बोर्ड ने कहा राम मंदिर विवाद पर सुनवाई 2019 चुनाव के बाद हो

राम मंदिर विवाद का सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में नया मोड़ आ गया है और मंगलवार को सुन्नी बोर्ड ने अदालत से आग्रह किया कि इस मामले की सुनवाई 2019 के चुनाव के बाद होना चाहिए। इसकी सुनवाई से विवादित स्थान के अलावा देशभर में असर पड़ता है।

खेल में राजनीति नहीं हो, राजनीति में खेल हो: सीएम

मुख्यमंत्री ने अभा भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आरंभ करते हुए कहा कि खेल जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। खेल में राजनीति नहीं होना चाहिए।

मदरसों और दिव्यांगों का गेहूं मंडी में बिकता मिला

भोपाल की करोंद मंडी में मदरसों और दिव्यांगों बच्चों के लिए दिया गया गेहंू मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। करोंद मंडी में विक्की ट्रेडर्स नामक संस्थान के यहां यह गेहूं मिला है। दो दिन से प्रशासन की टीमें मंडी में जांच कर रही हैं जिसमें अभी तक करीब एक हजार किलोग्राम गेहूं व्यापारियों के संस्थानों पर मिला है।

भोपाल का नादरा बस स्टैंड 165 करोड़ रुपए कायाकल्प होगा

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में मंगलवार को महापौर ने ऐलान किया कि पुराने शहर के नादरा बस स्टैंड का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इसे 165 करोड़ रुपए में नया रूप दिया जाएगा।

मंत्री लालसिंह आर्य का गिरफ्तारी वारंट जारी, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग

पूर्व विधायक माखनलाल जाटव की हत्या के मामले में भिंड की अदालत द्वारा जमानती वारंट पर कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण मंगलवार को अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

आलोक अग्रवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश रैली, हाईकोर्ट से जमानत

आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली आप प्रदेश कार्यालय सुभाष नगर से शुरू हो कर बोगदा पुल होकर नीलम पार्क पहुँची, जहाँ पुलिस द्वारा आप कार्यकर्ताओ को मुख्य मंत्री निवास जाने से रोक दिया गया।

गुजरात में नरोत्तम मिश्रा का तूफानी जनसंपर्क

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री ड़ॉ. नरोत्तम मिश्रा गुजरात चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विशेष जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद तूफानी दौरे कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात में कई विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किए।

मुख्यमंत्री चौहान ने किया एनीमिया उन्मूलन लालिमा रथों को रवाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास से लालिमा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ एनिमिया बाहुल्य ग्रामों में लालिमा योजना का सघन प्रचार-प्रसार करेंगे और जागरुकता लायेंगे। लालिमा योजना प्रदेश में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं में एनिमिया उन्मूलन के लिये क्रियान्वित की जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today