Category Archives: राज्य

कृषि की आधुनिक तकनीक अपना रही आदिवासी महिला कृषक

मध्यप्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाये जाने के लिये राज्य सरकार ने परम्परागत फसलों के साथ-साथ किसानों को उद्यानिकी फसलें लेने की समझाइश दी है। शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम विचारपुर की आदिवासी महिला किसान चिन्ताबाई ने आधुनिक

गरीब महिलाओं की जिंदगी बदल रही उज्ज्वला योजना

गुना शहर के कर्नेलगंज की रहने वाली पैंतालीस वर्षीया सगुनबाई तथा लक्ष्मीबाई, तीस वर्षीया हेमलता बाई, पचपन वर्षीया छोटीबाई, पचास वर्षीया अंगूरीबाई, पैंतालीस वर्षीया बदामी बाई, पचास वर्षीया रामश्री बाई, पचास वर्षीया रामसुखी बाई तथा चालीस वर्षीया लक्ष्मीबाई उन महिलाओं में से हैं, जो भोजन पकाने के लिए एल.पी.जी. गैस के लिए तरसा करती थीं।

मुख्यमंत्री चौहान स्वर्गीय गायत्री देवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रमुख सचिव जनसंपर्क एसके मिश्रा की माता जी स्वर्गीय  गायत्री देवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। चौहान सुबह श्री मिश्रा के निवास स्थान पहुंचकर स्वर्गीय  गायत्री देवी के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुति देने का राष्ट्रीय बालरंग सशक्त मंच

स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय बालरंग के सफल आयोजन से यह समारोह देश भर के प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुति देने का सशक्त मंच बनकर उभर कर सामने आया है। उन्होंने समारोह में शामिल बच्चों से पूरे उत्साह के साथ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियाँ देने की बात कही।

जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया काव्य संग्रह का विमोचन

जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज यहाँ निवास पर हिन्दी सेवा समिति, मुरैना द्वारा प्रकाशित काव्य संग्रह लिखावट का विमोचन किया। इस काव्य संग्रह में देश के विभिन्न राज्यों के 466 कवियों की हस्तलिपि में लिखित काव्य रचनाएं प्रकाशित की गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिन्मय पंड्या से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रातः गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे। श्री चौहान ने शक्तिपीठ में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से सौजन्य भेंट की।

उज्जैन में एकात्म यात्रा में मुख्यमंत्री ने धर्म ध्वज थामा

उज्जैन में एकात्म यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्म ध्वज थामा और उनकी पत्नी साधना सिंह कलश लेकर यात्रा के शुभ अवसर पर निकली। यह यात्रा 22 जनवरी तक निकलेगी और उसका समापन ओंकारेश्वर में होगा जहां अनादि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ओंकारेश्वर वेदान्त दर्शन के अदभुत केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। 

सिंधिया और पटवारी के पहुंचने का फायदा कांग्रेस प्रत्याशियों को

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मप्र के चुनिंदा नेताओं को प्रचार के लिए बुलाया था, जिनमें से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुजरात के प्रदेश प्रभारी सचिव जीतू पटवारी के पहुंचने का फायदा कांग्रेस प्रत्याशियों को हुआ। मगर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सूरत जिले की जिन तीन सीटों पर पहुंचे वहां पार्टी प्रत्याशी को विशेष लाभ नहीं हो सका। 

सलीना सिंह मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत

राज्य शासन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पदेन प्रमुख सचिव विधि
एवं विधायी कार्य विभाग को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया है। यह
आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया।

गुजरात भाजपा 99, कांग्रेस 80 सीट

गुजरात और हिमाचल में भाजपा की शानदार जीत का जश्न पार्टी के भोपाल कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद नंद कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ,कार्यकर्ताओं को विशेषकर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today