Category Archives: राज्य

अड़ीबाजी करने वाला एएसआई सस्पेंड

हबीबगंज थाने के एएसआई बहादुर सिंह को डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया है. बहादुर सिंह पर आरोप है कि वह लोगों से अड़ीबाजी करते हैं. डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई बहादुर सिंह का एक वीडियो वायरल होने के बाद की है.

नंदकुमार चौहान ने कहा कांग्रेस नेताओं की मति मारी गई

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया पर लगाए गए आरोप की भाजपा के तीनों चेहरे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बदनाम चेहरे हैं, पर कहना है कि कांग्रेस नेताओं की मति मारी गई है.

पीथमपुर धार की नई तहसील बनी

धार जिले के पीथमपुर को नई तहसील घोषित किया गया है. नई तहसील पीथमपुर में नालछा और सागौर के 33 पटवारी को शामिल किया गया है. इसमें कुल 213 गांव शामिल है.

इंदौर में हड्डीरोग चिकित्सकों अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन आज से

देश और दुनिया के हड्डी रोग चिकित्सक आज से इंदौर में हड्डी रोग के उपचार की आधुनिकतम चिकित्सा पद्धति पर गहन मंथन करेंगे. इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा यहाँ आज से शुरू हो रहे 6 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन ‘आयोकॉन 2017’ की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है.

भागा काले हिरन के शिकार का आरोपी

राजधानी स्थित वार्ड 8 के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद सऊद के निवास पर सोमवार दोपहर वन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। सर्च वारंट और पूरी तैयारी के साथ पहुचे एसडीओ एसएस भदौरिया ने पार्षद के पूरे मकान की बारीकी से तलाशी ली।

अमृता सिंह को १०२ डिग्री बुखार के कारण रुकें दिग्विजय

नर्मदा परिक्रमा में दिग्विजय सिंह एवं श्रीमती अमृता सिंह दोपहर विश्राम स्थल मानसंगम महादेव मंदिर, मनावर, जिला धार में श्रीमती अमृता सिंह को १०२ डिग्री बुखार के कारण रुकें। बाक़ी यात्रियों की निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दिग्विजय सिंह के निर्देश से परिक्रमा जारी हैं। उन्होंने कहा कि रानी साहिबा की तबियत ठीक होते ही कल परसों तक पुनः यात्रा को मिला लेंगे।

19 मंडलों में केककाटकर, अटल के जन्मदिवस पर

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 93 वे जन्मदिन पर आज भोपाल जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर रचनात्मक एवं सेवा कार्य संपन्न हुए। अटलजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। भोपाल के 19 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, चिकित्सालयों में फल वितरण, मिष्ठान्न वितरण एवं गरीबों को कंबल वितरण कर अटलजी के दीर्घ आयु की कामना की।

उपाध्याय को विश्वनाथ मेहता स्मृति श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार वर्ष 2017

मध्य भारत का प्रतिष्ठित पं विश्वनाथ मेहता स्मृति श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार वर्ष 2017 के लिए डीएनएन न्यूज़ के चेनल हैड अनुराग उपाध्याय  को दिया गया।
सम्मान उज्जैन में कालिदास अकादमी में दिया गया।

चिटनिस, अरुणिमा से मिलने जाएंगी लखनऊ

माउन्ट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली दिव्यांग पर्वतारोही सुश्री अरुणिमा सिन्हा के साथ महाकाल मंदिर उज्जैन में हुए दुर्व्यवहार की घटना के संबंध में महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने संभागायुक्त उज्जैन को दो दिन में जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

28 दिसम्बर से 20वीं राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 20वीं राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता 28 से 31 दिसम्बर तक कमला देवी पब्लिक स्कूल, छोला ओवर-ब्रिज रोड, करोंद में आयोजित की जा रही है। सुदूर वन क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिये भोपाल में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today