मध्य प्रदेश में 11 आईएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं जिनकी काफी समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। छतरपुर के वन संरक्षक के खाली पद को भर दिया गया है तो खंडवा सर्किल में गनावा और शिवपुरी सर्किल में सहाय को पोस्टिंग दी गई है। अभी करीब आधा दर्जन और आईएफएस अधिकारियों का एक अन्य प्रस्ताव मंत्रालय की फाइलों में अधिकारियों की टेबल पर लंबित है। पढ़िये रिपोर्ट।
वन विभाग ने लंबे समय से प्रतीक्षारत 11 आईएफएस अफसरों तबादले आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत वन संरक्षक कार्य योजना शिवपुरी रमेश गनावा को खंडवा सर्किल और राजगढ़ वन मंडल में पदस्थ वन संरक्षक अनुपम सहाय को शिवपुरी सर्किल में वन संरक्षक के पद पर पदस्थ किया है। मुख्यालय में पदस्थ वन संरक्षक पीएन मिश्रा की मांगी मुराद पूरी हो गई। वन संरक्षक मिश्रा को पीसीसीएफ मुख्यालय से वर्किंग प्लान नर्मदापुरम के पद पर पदस्थ किया गया है। आधा दर्जन आईएफएस अफसरों की नवीन पदस्थापना का प्रस्ताव भी मंत्रालय में घूम रहा है। वन संरक्षक उज्जैन, वन मंडल टीकमगढ़, राजगढ़ और होशंगाबाद वन मंडल डीएफओ के पद रिक्त हैं।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि भोपाल मेट्रो के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा 220 केवी सबस्टेशन गोविंदपुरा, भोपाल में 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार - 24/01/2026
प्रदेश के सभी 71 हजार 930 मतदान केंद्रों पर रविवार 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल - 24/01/2026
Leave a Reply