कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

श्वेता नेमा 1 अगस्त को करेंगी सबसे लंबे समय तक कछुआ आसन

सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की Ph.D शोधार्थी श्वेता नेमा एक साथ 04 books of world records में  अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रयास कर रही हैं। अगर वो यह रिकॉर्ड कायम करने में सफल होती हैं तो वो अपना नाम guinness book of world record, limca book of word record, asia book of world record और India book of world record में अपना नाम दर्ज कर लेंगी।

चारों उपचुनावों में दमोह में हुई जीत का इतिहास दोहराना है : कमलनाथ

‘‘हमारे देश में संविधान में कई प्रकार के चुनाव होते हैं, लोकसभा के, विधानसभा के, नगरीय निकाय के, पंचायत के। वहीं उपचुनावों का भी अपना एक अलग ही मायना होता है। इससे ना सरकार बनती है, ना बिगड़ती है लेकिन उपचुनावों के परिणाम देश में, प्रदेश में एक संदेश के रूप में होते हैं“ उक्त संबोधन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में आगामी समय में होने वाले एक लोकसभा और तीन विधानसभा के उपचुनावों की तैयारियों व रणनीति को लेकर आज आयोजित एक बैठक के दौरान दिया।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से सरफ़राज हसन के निर्देशन में यंग्स थिएटर फाउंडेशन, भोपाल के कलाकारों द्वारा ‘नदी प्यासी थी’ का नाट्य मंचन किया गया जिसका प्रसारण विभाग एवं मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित किया गया|  

योग अनुसंधान परिषद में आज 17वां शिविर

भारत और मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीन महाअभियान में शहर की अग्रणी संस्था योग अनुसंधान परिषद भी लगातार अपना सहयोग दे रही है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आज परिसर में  17वां शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 400 लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जा रहे हैं।

इंटर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा 1 जुलाई से 28 जुलाई (चार सप्ताह) की अवधि में आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत विधि संकाय के 15 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मानव अधिकार एवं आयोग की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुये आयोग की गतिविधियों का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।

विधायक पीसी शर्मा का सामूहिक अवकाश पर जा रहे कर्मचारियो की मांगो का समर्थन

प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं कर्मचारियो की मांगो का समर्थन पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने किया है. पीसी शर्मा ने कहा है कि कर्मचारियो की मांगे जायज है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्मचारियों के हितों में कई निर्णय लिए थे इसलिए वर्तमान भाजपा सरकार को भी कर्मचारियों की मांगो पर शीघ्र निर्णय लेकर पूरा करना चाहिए ।

“नदी प्यासी थी” का नाट्य मंचन 29 जुलाई को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  दिनाँक 29 जुलाई 2021 को शाम 7 बजे “नदी प्यासी थी”  का नाट्य मंचन किया जाएगा. ये नाट्य मंचन यंग्स थियेटर अकादमी, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. आयोजन का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फ़ेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

कांग्रेस – बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की 50वीं वर्षगांठ मनाएंगी

मध्यप्रदेश कांग्रेस इस वर्ष बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध 1971 की 50वीं वर्षगांठ का महोत्सव मनायेगी । बांग्लादेश मुक्ति युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का सबसे बेहतरीन क्षण रहा है ।जब भारतीय सेना ने भारत पाक युद्ध में अभूतपूर्व जीत हासिल की । 93000 पाक सैनिकों के विश्व के सबसे बड़े आत्मसमर्पण के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के राजनैतिक नेतृत्व एवं उनकी दृढ इच्छा शक्ति और भारत की संप्रभुता का परचम लहराया। जिसके कारण बांग्लादेश नामक एक नये राष्ट्र का निर्माण हुआ।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कर्मचारियों की माँगो पर तत्काल निर्णय ले: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 70 हजार कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए शिवराज सरकार से माँग की है कि वो इनकी माँगो पर तत्काल सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेवे।

लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए जरूरी है दायित्वबोध: गौतम

भारतीय प्रशासनिक सेवा (मध्यप्रदेश संवर्ग) 2020 बैच के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने मंगलवार को विधानसभा का भ्रमण कर विधायिका एवं विधासभा सचिवालय की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। इस अवसर पर परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने विधानसभा अध्‍यक्ष माननीय श्री गिरीश गौतम से सौजन्‍य भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्‍त किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today