अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभम चौकसे, अर्चना किरार सहित 17 खिलाड़ियों का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को अपने निवास पर पर्वतारोही शुभम चौकसे एवं कबड्डी में ओपन यूनिवर्सिटी की गोल्ड मैडलिस्ट खिलाड़ी अर्चना किरार सहित ताइक्वांडो, जूडो, कुश्ती, कबड्डी और कराते के 17 खिलाड़ियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पर्वतारोही शुभम चौकसे ने अत्यंत कम तापमान के बीच 15 अगस्त के दिन यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर चढ़कर तिरंगा लहराया और विश्व में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।

गमक के तहत “शाम ए मौसीक़ी” 2 सितंबर को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  2 सितंबर 2021 को शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए मौसीक़ी” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फ़ेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल ने थामी झाडू, की सफाई

इंदौर- वीर गोगादेव देव नवमी पर्व पर सफाई मित्रों का अवकाश होने की वजह से इंदौर शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने हेतु मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ श्रीमती अर्चना जायसवाल जी ने सफाई मित्र बनकर झाडू थामी और रीगल चौराहा स्थित गांधी जी प्रतिमा व आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर संकल्प लिया कि हम सभी इंदौर वासी शहर को स्वच्छ रखेंगे।

बच्चों के ऑनलाइन गेम्स के संबंध में राज्‍य सायबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राज्‍य सायबर श्री योगेश चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि ऑनलाइन गेम्स खेलने के चलन में अधिकतर घरों के बच्चे अपने लिये खुद का मोबाइल दिलाने की जिद करते हैं या माता पिता के मोबाइल का उपयोग कर ऑनलाइन गेम खेलते हैं। इन गेम्स में अगले लेवल पर जाने या कोई अवतार, हथियार या ड्रेस खरीदने के लिये ऑनलाइन पेमेंट करनी होती है जो कि बच्चे अपने माता-पिता के ओनलाइन बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से कर देते हैं। जिसकी बाद में माता-पिता पैसों के संबंध में सायबर क्राइम होने की शिकायत पुलिस से करते हैं।

इस्कॉन मंदिर उज्जैन के संतों की उपस्थिति में गहोई समाज ने मनाया जन्माष्टमी समारोह

छतरपुर नगर गहोई समाज के तत्वाधान में गत दिवस जन्माष्टमी महोत्सव का
आयोजन मैथिलीशरण गुप्त विद्यालय में किया गया जिसमें दोपहर में महिला
मण्डल द्वारा राधा कृष्ण की झांकी,बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती
राधिका पंसारी ने बताया कि उत्सव के दौरान राधा-कृष्ण सज्जा एवं नृत्य
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रश्मि खैरा व रजनी नौगरैया की जोड़ी ने
प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर रश्मि खरया-स्वाती कुचया रहे। बच्चों
के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आनू बरसैयां,ईशा डेंगरे,गौरी नौगरिया,शिवांस
रूसिया, सिया नौगरैया ने हिस्सा लिया। इस अवसर संध्या डेंगरे,कोमल
टिकरिया,रश्मि खरया, रश्मि रूसिया सहित भारी संख्या में महिलाये उपस्थित
रहीं।

जनजातीय संग्रहालय में दिखी कालबेलिया समुदाय की मान्यता और पंरपरा

भारत अपनी विविध संस्कृति और परंपरा के लिये विश्व भर में जाना जाता है। विभिन्न ऋतुओं का इस देश में शिष्टाचार, आदर-भाव, संवाद, धार्मिक संस्कार, मान्यताओं और परम्पराओं के लिए स्थान है। यहाँ अपने-अपने धर्म के अनुसार लोग मान्यताओं, रीति-रिवाज़ और परम्परा को मानते हैं और रस्मों के हिसाब से गीत गाते हैं, नृत्य करते हैं, लज़ीज़ पकवान खाते हैं, रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं। कुछ इसी तरह की मान्यताओं और परम्पराओं को इन दिनों जनजातीय संग्रहालय में सहेजा जा रहा है, जहाँ 10 दिवसीय निस्पन्द शिविर में कालबेलिया समुदाय अपनी मान्यताएँ और परम्पराओं को दर्शकों के बीच प्रस्तुत कर रहे हैं। एक ओर जहाँ गुदड़ी बनाकर हस्तकौशल दिखा रहे हैं तो दूसरी ओर सुरमा बनाने की तकनीक बताई जा रही है। ऐसी ही कई मान्यताएँ इन कालबेलिया समुदाय में देखने को मिलती हैं। आज 1 सितंबर 2021 को समुदाय द्वारा पशुओं और मनुष्यों के संबंध को उजागर करने परम्परा से चली आ रही गधे की बारात के दृश्य-बिम्ब को संग्रहालय में रचा गया।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी की ओर से रंगकर्मी पुनीत वि. त्रिवेदी के निर्देशन में बुन्देली बोली में नाटक ‘द्विज कथा’ का मंचन किया गया।। यह प्रस्तुति रंग सरोकार नाट्य प्रसार समिति के कलाकारों द्वारा दी गई। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/Ge-5x_N4RUw और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/1680162805513699/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।

योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही कांग्रेस, सतर्क रहें लोगः विष्णुदत्त शर्मा

दतिया में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष का बेटा गोलियां चलाता है और बर्बर तरीके से पीट पीटकर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को मार डाला जाता है। लेकिन उसका वीडियो क्यों वायरल नहीं होता ? उस पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह क्यों नही बोलते ? इससे ऐसा लगता है कि यह योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास है, जिसमें और भी कई लोग शामिल हैं। मैं प्रदेश के नागरिकों से अपील करता हूं कि ऐसे लोगों से सतर्क रहें,  जो प्रदेश का वातावरण बिगाड़ना चाहते हैं। जो भी लोग समाज को गुमराह करने, प्रदेश का वातावरण खराब करने में लिप्त हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन पूरी ताकत और सतर्कता के साथ काम कर रहा है और इन लोगों को जेल भेजा जाएगा। लेकिन इससे पहले इस बात का भी खुलासा होना चाहिए कि कुछ खास घटनाओं को ही क्यों उभारा जा रहा है, क्यों उन्हीं घटनाओं को तूल दिया जा रहा। अन्य घटनाओं की चर्चा क्यों नहीं की जा रही है ? 

घोषणाओं से फिर गुमराह करने की कोशिश कांग्रेस ने खड़े किये सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और उसकेे मुखिया शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रहे है। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और नीमच, नेमावर ,देवास , उज्जैन , इंदौर में घटित निर्मम घटनाओं से ध्यान भटकाने और चुनाव के पहले लोक लुभावनी घोषणाएं कर घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ वर्ग को गुमराह करने की राज्य सरकार एक और कोशिश कर रही है ?

होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन परिवार द्वारा दोहरे को विदाई

महानिदेशक, होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश श्री अशोक दोहरे को अपनी अध्दवार्षिकीय आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई परेड का आयोजन होमगार्ड्स लाइन्स, जेल रोड, जहांगीराबाद भोपाल में किया गया।        विदाई परेड में परेड कमाण्डर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट आगर-मालवा श्री हर्ष कुमार जैन,  तथा परेड टूआईसी प्लाटून कमाण्डर श्री दीपेश पाटीदार  के नेतृत्व में होमगार्ड्स तथा एसडीईआरएफ के 04 प्लाटून तथा पुलिस बैण्ड दल द्वारा महानिदेशक को सलामी दी गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today