Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

राजनीतिक फंडिंग से ही सत्ता का बनता है रास्ता

पहले राजनीतिक पार्टियां सदस्यों के छोटे-छोटे सहयोग से चला करती थीं। चुनाव में प्रत्याशी अपने दोस्तों के चंदे से जमा राशि और सहयोग से सांसद-विधायक बना करते थे। मगर आज का समय राजनीतिक दल और उनके नेता बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों, कारोबारियों, व्यापारियों के फंड से चलती हैं या चुनाव में दम-खम लगाते हैं। दल-नेताओं को फंड उपलब्ध कराने वाले परिवार, कारोबारी-व्यापारी सरकारों से उसके बदले बड़े-बड़े काम निकालते हैं लेकिन राजनीतिक फंडिंग का यह खेल कुछ दशकों में ऐसा फला-फूला है कि अधिकांश दल-नेता इसमें डूब गए हैं। आज आयकर विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य भी यही है जिससे फंडिंग करने वालों की गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

रणबीर कपूर को ऐसी बात नहीं करना चाहिए जिससे लोगों की भावनाएं आहत होंः मिश्रा

महाकाल के बिना दर्शन किए बिना रणबीर कपूर के लौट जाने को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कलाकार को ऐसा शाब्दिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। रणबीर कपूर को प्रशासन ने दर्शन कराने के इंतजाम किए थे लेकिन वे खुद ही लौट गए।

जामिया यूनिवर्सिटी में आरएसएस के खिलाफ लगाए गए नारे, जानिये क्यों लगे नारे

दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आज नारेबाजी की गई। आरएसएस की कब्र बनाने के नारे लगाए गए और सफूरा जरगर का प्रवेश निरस्त किए जाने का विरोध किया गया।

छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड में इनकम टैक्स छापे

देशभर में आज इनकम टैक्स ने एकसाथ छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश राज्यों में छापे मारे की। आयकर के इन छापों में राजनीतिक फंडिंग की बात सामने आई है जिसको लेकर आज सुबह से देश के करीब 50 ठिकानों पर छापे मारे गए।

विरोध प्रदर्शन के कारण रणबीर कपूर-आलिया महाकाल के दर्शन के बिना लौटे

महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को भगवान के दर्शन के बिना ही वापस लौटना पड़ा। हिंदू संगठनों ने रणबीर कपूर को गौमांस को लेकर दिए उनके बयान की वजह से महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश देने का विरोध किया था तो वे और उनकी पत्नी आलिया बिना दर्शन के ही वापस लौट गए। उनके साथ महाकाल पहुंचे डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने जरूर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

एशिया कप में भारत दूसरे सुपर मैच में भी हारा, अब अफगानिस्तान की जीत पर निगाह

एशिया क्रिकेट कप के दूसरे सुपर चार मैच में भारत को श्रीलंका की टीम ने छह विकेट से हरा दिया। इस तरह भारत को सुपर चार मैच में दूसरी हार मिली है और उसके फाइनल में पहुंचने के लिए बुधवार को अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर जीत ही प्रार्थना करना होगी।

आदिवासी समुदाय से जुड़ी योजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने आज कैबिनेट में आदिवासी समुदाय से जुड़ी तीन योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें भगवान बिरसा मुंडा स्व रोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष वित्त पोषण योजना शामिल है। सराक ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्व रोजगार के ज्यादा अवसार उपलब्ध कराने के लिए इन योजनाओं को स्वीकृति दी है।

बंडा में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने जयस घेरेगा विधानसभा

जयस ने सागर जिले के बंडा में 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय देने के लिए सरकार को चेतावनी दी है और अगर बालिका को न्याय नहीं मिला तो जयस विधानसभा का घेराव करेगा। रविवार को इस मुद्दे को लेकर ओबीसी महासभा ने महापंचायत भी की जिसमें ओबीसी के साथ एससी-एसटी के कई लोग एकत्रित हुए।

विक्टोरिया के जन्मदिन की मिठाई फेंककर हेडगेवार ने दिया क्रांतिकारी का परिचय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें बालाघाट के रामपायली में डॉ. हेडगेवार के क्रांतिकारी होने के कई प्रसंगों के बारे में पता चला। हेडगेवार ने बाल्यावस्था में ही नागपुर में रानी विक्टोरिया की जन्मदिन की पार्टी में मिली मिठाई को फेंककर अपने क्रांतिकारी मिजाज का परिचय दे दिया था और वंदे मातरम नहीं गाने के अंग्रेज सरकार के सर्कूलर के खिलाफ खड़े होकर उसका गायन तक किया।

मूंग खरीदी की लिमिट 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रतिदिन की गई

मध्यप्रदेश के 32 जिलो में मूंग फसल की बंपर पैदावार हुई है और इससे किसानों की फसल को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खरीदने के लिए अब रोजाना इसकी खरीदी की सीमा को 25 क्विंटल से बढ़ाकरप 40 क्विंटल कर दिया गया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने यह जानकारी दी और बताया कि उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान यह बात रखी थी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today