Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

सांची की शुद्ध देशी स्वादिष्ट मिठाईयों ने उपभोक्ताओं के दिलों में बनाई खास जगह

एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध प्रदेश के सभी सहकारी दुग्ध संघ (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, बुंदेलखण्ड (सागर) और जबलपुर) के माध्यम से सांची ब्राण्ड की मिठाईयों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। स्वतंत्रता दिवस उत्सव हो या फिर रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार हो, गत वर्ष की तुलना में 54 फीसदी अधिक मिठाईयों का विक्रय किया गया है और इन उत्सवों और त्यौहारों में सांची उपभोक्ताओं ने सांची मिठाईयों पर अपना विश्वास जताया है।

उमा भारती ने प्रायवेट सेक्टर में आरक्षण पर अपनी इस तरह दी सहमति

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वे भी प्रायवेट सेक्टर में आरक्षण के पक्ष में हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को निजी क्षेत्र में भी रिजर्वेशन मिलना चाहिए। साथ ही गरीब ब्राह्मणों को भी दस फीसदी आरक्षण के पक्ष में वे हैं।

जबलपुर संभाग में यूरिया की स्थिति पर सीएम की आपात बैठक, सख्ती के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह जबलपुर संभाग में यूरिया की स्थिति को लेकर आपात बैठक ली। सीएम हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर जबलपुर संभाग के जिलों में आवंटित यूरिया की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसानों को खाद से वंचित रखने वालों के साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर-गिरफ्तारी भी हो।

दिल्ली के आजाद मार्केट की चार मंजिल बिल्डिंग गिरी, तीन की मौत

दिल्ली के घनी बस्ती में स्थित आजाद मार्केट की चार मंजिल की एक बिल्डिंग आज सुबह अचानक गिर गई जिसमें कई मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत होने की पुष्टि की गई और चार को अस्पताल भेजा गया है। कुछ अन्य के मलबे में दबे की बातें कही जा रही हैं जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत व बचाव कार्य चल रहे हैं।

ब्रिटेन की महारानी का निधन, भारत यात्रा में देखा था जालियांवाला बाग स्मारक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार की रात को निधन हो गया। उनके निधन की अधिकृत तौर पर रात करीब सवा ग्यारह बजे घोषणा की गई। उनके निधन के साथ ब्रिटेन में 70 साल के महारानी के राज की समाप्ति हो गई और अब वहां महाराज बनेंगे उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स।
एलिजाबेथ द्वितीय 21 अप्रैल 1926 को जन्मी थी और करीब 26 साल की उम्र ने उन्हें महारानी का पद संभाला था। वे 70 साल तक राज करती रहीं। इस बीच उन्होंने कई उतार-चढ़ाव भी देखे।

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के लिए आवेदन 9 सितंबर तक आमंत्रित

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ-दर्शन कराने के लिए
17 सितंबर को 5 ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें भिंड से अयोध्या वाराणसी, डॉ. अंबेडकर नगर (महू)
इंदौर से रामेश्वरम, रीवा से तिरुपति, बुरहानपुर से वैष्णो देवी और बालाघाट से द्वारिका सोमनाथ
तक की ट्रेन शामिल है। इन ट्रेन में 5 हजार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ-दर्शन करेंगे।

जबलपुर में बिशप के यहां छापे में अमेरिकी डॉलर के साथ पाउंड भी मिले

आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ ने जबलपुर के द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के आज सुबह छापे मारे गए थे। देर शाम तक छापे की कार्रवाई हुई जिसमें 1.65 करोड़ रुपए नकद के अलावा विदेशी मुद्रा अमेरिकी डॉलर के साथ पाउंड भी मिली है।

एशिया कप से भारत की अफगानिस्तान पर 101 रन की जीत के साथ वापसी

एशिया क्रिकेट कप में भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाया लेकिन सुपर चार के अंतिम मुकाबले में दनादन 211 बनाने के बाद अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर दौरे को सम्मानजनक ढंग से समाप्त किया है। यह दौरा विराट कोहली के फार्म में वापसी के साथ पूरा हुआ और दो अर्द्धशतक के बाद आज 1020 दिन के बाद उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक भी आया है।

पिंडदान करने जाने वालों के लिए गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर पिंड दान एवं तर्पण करने के लिए गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से रानी कमलापति-गया के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं। गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति-गया के बीच चार ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 01660 गया-रानी कमलापति के बीच तीन ट्रिप में यात्रियों को जाएगी और वापस लौटेगी। इसमें 17 कोच होंगे।

46 नगरीय निकाय चुनाव के लिए अब तक 276 नामांकन दाखिल

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में 46 नगरीय निकायों में हो रहे चुनाव के लिए अभी तक पार्षद पद पर 276 लोगों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए हैं। जिन लोगों ने नामांकन पत्र भरे हैं, उनमें 146 पुरुष और 130 महिला अभ्यर्थी हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today