Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव खड़गे-थरूर के बीच, त्रिपाठी का नामांकन निरस्त

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद अब केवल मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में बचे हैं। तीसरा नामांकन पत्र भरने वाले केएन त्रिपाठी का पर्चा अवैध पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। अब आठ अक्टूबर को नाम वापसी की तारीख के बाद यह तय होगा कि खड़गे-थरूर के बीच मतदान होगा या इनमें से कोई एक निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो जाएगा।

धार के आरिफ खत्री को यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

यूनेस्को एवं वल्र्ड क्राफ्ट्स काउंसिल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड आफॅ एक्सीलेंस वर्ष 2021-22 मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम बाग के युवा शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को देने का फैसला किया गया है। उनका चयन कोटा सिल्क स्टोल पर बाग प्रिंट की उत्कृष्ट कारीगरी के लिए किया गया है। आरिफ खत्री को 16 देशों के 118 शिल्पियों में से उत्कृष्ट शिल्प कला करने पर किया गया है।

बेस्ट टूरिज्म प्रचार सामग्री का अतुल पब्लिसिटी को अवार्ड, उपराष्ट्रपति से सम्मानित

देश की जानी-पहचानी विज्ञापन एजेंसी अतुल पब्लिसिटी को बेस्ट टूरिज्म प्रचार सामग्री अवार्ड मिला है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों अतुल पब्लिसिटी को यह सम्मान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी मौजूद थीं।

प्रदेश में अधिवकताओं का प्रतिवाद दिवस, कोर्ट नहीं जाएंगे

जबलपुर हाई कोर्ट के एक अधिवक्ता की आत्महत्या की घटना में कथित प्रताड़ना को लेकर आज प्रदेश भर के वकील कोर्ट नहीं जाएंगे। स्टेट बार कौंसिल ने आज प्रदेश में अधिवक्ताओं का प्रतिवाद दिवस मनाने का फैसला किया है।

विधायक रामबाई ने कलेक्टर को ढोर-बेवकूफ कहा, दर्ज हुई एफआईआर

दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य को उनके ही ऑफिस के बाहर खड़े होकर विधायक रामबाई ने जमकर अपशब्द कहे। उनके लिए ढोर, बेवकूफ जैसे शब्दों के उपयोग किए। विधायक के इस व्यवहार के बाद दमोह पुलिस ने रामबाई के खिलाफ गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

मंडला और निवाड़ी में ईओडब्ल्यू की पांच जगह सर्च, नौ हजार वेतन नकदी मिले दस लाख

मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जबलपुर और सागर इकाइयों ने मंडला और निवाड़ी जिलों में तीन अलग-अलग मामलों में पांच जगह सर्च की। ये सभी मामले आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के हैं जिनमें शासकीय कर्मचारियों ने अपनी आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति कमाई और इनकी जांच के बाद आज सुबह ईओडब्ल्यू ने सर्च की कार्रवाई की है।

भोपाल में आधी रात में जनकपुरी पहुंची श्री राम जी की बारात

भोपाल की ऐतिहासिक श्री राम बारात शुक्रवार को देर शाम शुरू हुई और आधी रात को यह जनकपुरी पहुंची। इसमें सीता स्वयंवर आकर्षण का केंद्र रहा तो कालीजी की जीवंत झांकी ने श्रद्धालुजनों का मन मोह लिया। पुराने शहर के प्रमुख स्थानॉ से होते हुए श्री राम की बारात रात को जब जनकपुरी पहुंची तो वहां भव्य स्वागत किया गया।

एक अक्टूबर से रेलवे की नई समय सारणी लागू होगी

रेलवे द्वारा एक अक्टूबर से नई समय सारणी लागू की जा रही है जिसमें भोपाल रेल मंडल से शुरू होने या खत्म होने वाली ट्रेनों के साथ यहां से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों के समय में भी मामूली परिवर्तन हुआ है। इनमें भोपाल-सिंगरौली, विंध्याचल एक्सप्रेस, बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल, प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, संत्रागाठी-रानी कमलापति एक्सप्रेस शामिल हैं।

हाईकोर्ट में वकील के शव को लेकर वकीलों का हंगामा, पुलिस से झूमा-झटकी

जबलपुर में आज एक वकील अनुराग साहू की आत्महत्या की घटना के बाद हाईकोर्ट में हंगामा मच गया। वकील अपने साथी की लाश को लेकर अदालत परिसर में पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस से वकीलों की झूमा-झटकी भी हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अब सीधा मुकाबला खड़गे-थरूर के बीच, नामांकन दाखिल

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर दो दिन से तेजी से बदले समीकरणों के बाद अंततः गांधी परिवार के विश्वस्त मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन पर्चा भर दिया। उनका मुकाबला करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। जितने भी संभावित प्रत्याशियों के नाम चर्चा में चल रहे थे, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी, भूपेंद्र हुड्डा सभी खड़गे के प्रस्तावक बनकर सामने आ गए हैं। चुनाव में मुकाबला खड़गे-थरूर के बीच है लेकिन अब तक के दृश्य देखकर शशि थरूर कमजोर प्रत्याशी नजर आ रही है और नाम वापसी तक निर्विरोध चुनाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today