मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के भव्य भवन का निर्माण हो रहा है और इसके नींव के पत्थर संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारी हैं। इन्होंने नियमित कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर और कहीं-कहीं उससे अधिक भी कार्य किया है। कई अवसरों पर इन्होंने जान की बाजी लगाकर अपना दायित्व निभाया और अद्भुत कार्य कर दिखाया। कोविड के दौर में भी संविदा कर्मचारियों ने नागरिकों की जिन्दगी बचाई, जिसे कभी मध्यप्रदेश भुला नहीं पाएगा। संविदा कर्मचारियों की क्षमताएं और कार्यकुशलता किसी से कम नहीं है। इनमें सेवा का भाव भी है। इस नाते संविदा कर्मचारियों के जीवन की अनिश्चितता को समाप्त करना आवश्यक है। संविदा कर्मचारियों को लोगों की बेहतर सेवा का संकल्प लेकर कार्य करना है। यदि आज मध्यप्रदेश नंबर-1 है क्योंकि विभागों में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों ने आगे बढ़कर कार्य किया है। ये मध्यप्रदेश के लिए दाएं-बाएं हाथ और दिल की तरह हैं।
-
दुनिया
-
उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-