Ground reality, गंदे नालों में डूबी drinking water पाइप लाइनें, शुद्ध पानी कैसे मिले….

मध्य प्रदेश का इंदौर ही नहीं, भोपाल हो या अन्य शहर, वहां पीने के पानी की पाइप लाइनों को बिछाते समय जमीनी स्तर पर काम का निरीक्षण नहीं होता और पाइप लाइन More »

जल जीवन मिशन के कामों में कमीशनखोरी, साढ़े तीन फीसदी Bribe

सरकार सब ग्रामीणों को नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन से काम करा रही है मगर सरकारी विभाग इसमें भी साढ़े तीन फीसदी की कमीशनखोरी खुलेआम कर रहे हैं। More »

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा

श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं बौद्ध दर्शन स्कूल More »

PMKVY में MP में 7 साल में 23 करोड़ का घोटाला, उमंग सिंगार ने CAG की रिपोर्ट के आधार पर लगाया आरोप

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना यानी पीएमकेवीवाय में युवाओं को प्रशिक्षित करने के नाम पर 9200 करोड़ के घोटाले की आशंका जताई जा रही है जिसमें से मध्य प्रदेश में पौने पांच लाख More »

PCC सरकारी दफ्तर की तरह काम कर रहा, resignations दे रहे Leader पत्र से हो रहे अस्वीकृत

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इन दिनों सरकारी दफ्तर की तरह काम कर रहा है। नेता कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर इस्तीफे दे रहे हैं तो पीसीसी उन्हें सीधे संवाद से मनाने की बजाय More »

प्रशासन ने पर्दा डालकर छिपाया सच, सीएम पहुंचे पर्दे के पीछे बोले वृद्धा को दिया जाए पीएम आवास

विकास पर्व के दौरान आज तीसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिवनी पहुंचे थे जहां उनका रोड शो था। रोड शो के रास्ते में प्रशासन ने एक वृद्धा की झुग्गी को छिपाने के लिए ग्रीन नेट लगा दी लेकिन इस पर्दे के पीछे का सच सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सीएम भी उस सच को जानने के लिए खुद को नहीं रोक पाए। पढ़िये उसके बाद जो हुआ।

विकास पर्व का तीसरा दिनः सिवनी में नगर निगम बनाने का ऐलान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विकास पर्व में सिवनी में रोड शो के बाद सभा को संबोधित करते हुए लाड़ली बहना योजना के महत्व को बताया। कहा कि योजना से बहनों की जिंदगी बदलने का प्रयास है। सीएम ने कहा कि योजना में बहनों को दी जाने वाली राशि को लोग सरकार के पैसे की बरबादी बता रहे थे लेकिन उनके मन में था कि बहनों के आंसू पोंछ सके। सीएम ने विकास पर्व में सिवनी को नगर निगम बनाने का ऐलान किया। लोगों को अपने-अपने स्थान पर खड़े करके सीएम ने संकल्प दिलाया। पढ़िये रिपोर्ट।

उज्जैन में महाकाल की सवारी पर थूकने वालों के अतिक्रमण गिराये, कार्रवाई के पहले बैंड से मुनादी

उज्जैन में महाकाल भगवान की श्रावस मास के दूसरे सोमवार को निकली सवारी पर जिन असामाजिक तत्वों ने थूक कर सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश की थी, आज उनके अतिक्रमणों को गिराने के पहले बैंड से मुनादी की गई। इसके बाद उनके अतिक्रमणों को गिरा दिया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

सागर में वृद्धा से दुष्कर्म, पुलिस ने FIR में लिखा गलत नाम, सुधार के बाद भी गलती, पीड़ित के समाज में रोष

सागर में एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में पुलिस की लापरवाही सामने आई है जिसमें पुलिस ने आरोपी का एफआईआर में गलत नाम दर्ज किया। इसके बाद उसमें पेन से लिखकर सुधार किया गया लेकिन उसमें भी सरनेम दो-दो लिख दिए गए हैं। आरोपी को मंत्री गोपाल भार्गव समर्थक बताया जा रहा है और उसे बचाने के लिए पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए पीड़ित वृद्धा के परिवारजनों ने अपने कुशवाह के लोगों के साथ प्रदर्शन किया है। पढ़िये क्या है पूरा मामला।

सोनिया-राहुल गांधी इमरजैंसी लैंडिंग के बाद भोपाल से नियमित उड़ान से दिल्ली रवाना, डेढ़ घंटे विमानतल पर बिताया

भोपाल के राजा भोज विमानतल पर आज रात को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी डेढ़ घंटे तक वीआईपी लांज में रहे। उनके विमान की इमरजैंसी लैंडिंग के बाद उन्हें यहां नियमित उड़ान के लिए विमानतल पर ही रुकना पड़ा। डेढ़ घंटे तक राजा भोज विमानतल पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को विशेष अलर्ट देखा गया। वहीं, कांग्रेस नेता भी उनसे मिलने के विमानतल पर पहुंचे। पढ़िये रिपोर्ट।

चौहान की गलती नहीं, यह चीता की जमीन नहीं है: वाल्मीकि थापर

राज्य वन्य प्राणी सलाहकार बोर्ड के सदस्य रह चुके देश के वन्यजीव विशेषज्ञ वाल्मीकि थापर का कहना है कि चीता की मौत के लिए जेएस चौहान की गलती नहीं है। यहां का क्लाइमेट ही चीता के लिए सूटेबल नहीं है। यहां दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के मुकाबले भीषण गर्मी पड़ती है तो यहां ठंड भी यहां जीरो डिग्री तक पहुंच जाती है। यही कारण है कि कुनो में चीता के जीवित रहने पर संकट है। थापर का सुझाव है कि विश्व भर के एक्सपर्ट के साथ बैठकर चीता प्रोजेक्ट पर रिव्यू किए जाने की आवश्यकता है।

कूनो में 3 चीतों की हालत नाज़ुक, तीन चीते और मिले संक्रमित

कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कूनो में रह रहे तीन चीतों ओबान, फ्रेंडी और एल्टन की गर्दन में कीड़े पाए जाने की बात सामने आ रही है। चीतों को लगाई गई कॉलर आई से घाव होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

सोनिया और राहुल गांधी भोपाल पहुंचे, बंगलुरू से दिल्ली जाते समय अचानक विमान को उतारा गया

विपक्षी पार्टियों की बंगलुरू में बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहलु गांधी अचानक भोपाल विमानतल पर उतरे। उनके विमान को मौसम की खराबी के कारण रात को यहां इमरजैंसी लैंडिंग की गई थी। पढ़िये समाचार।

फिर बोरवेल के गड्ढे में बच्ची गिरी, सुबह से शाम तक खुदाई, बाहर निकाला गया, मगर जान नहीं बची

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के पथरिया गांव में एक बोरबेल के छेद में दो साल की मासूम बच्ची गिर गई। उसे निकालने के लिए सुबह से जिला प्रशासन और पुलिस की टीम लगी है लेकिन शाम होने तक बच्ची तक पहुंचने का रास्ता नहीं बन पाया था। सुबह से शाम तक आसपास खुदाई कर बाहर निकाला, मगर जान नहीं बची।

ट्रेक्टर धारी और 21 साल से ऊपर की 18 लाख युवतियां लाड़ली बहना योजना में और जुड़ेंगी, 25 से पंजीयन

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सरकार के उम्र में छूट और ट्रेक्टरधारी महिलाओं को भी योजना में शामिल करने के फैसले से 18 लाख युवतियां और इसमें शामिल हो जाएंगी। इससे सरकार पर सालाना 1260 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा जो अभी 17 हजार करोड़ आना है। शिवराज कैबिनेट ने योजना में दोनों छूट का आज फैसला किया और दस सितंबर को तीसरी किस्त में इन महिलाओं को योजना का लाभ दिए जाने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today