Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

चरित्र हनन की राजनीति भाजपा की कलंकनीति है-भूपेन्द्र गुप्ता

अप्रमाणिक वीडियो के माध्यम से हताश भाजपा दमोह के कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के खिलाफ डॉक्टर्ड अभियान चला रही है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा दमोह के एक वायरल वीडियो को आधार बनाकर चुनाव आयोग में शिकायत कर सनसनी फैलाने की कोशिश को भाजपा की हताशा बताया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी का वीडियो पहले से ही सार्वजनिक है जिसमें वह भाजपा को लूट खसोट से जनमत बनाने वाली पार्टी बता रहे हैं।

भाजपा ने चुनाव आयोग से की दमोह के कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नोट बांटने की शिकायत

दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन द्वारा मतदाओं को लुभाने के लिए नोट बांटे जाने के संबंध में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को चुनाव आयोग से शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नोट बांटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी का यह कृत्य भ्रष्ट आचरण और कदाचरण की श्रेणी में आता है।

रेडक्रॉस का रोको-टोको अभियान रोशनपुरा चौराहे पर

मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते फिर से रोको टोको अभियान शुरू किया है। इसी के तहत रोशनपुरा चौराहे पर निशुल्क मास्क वितरण किया गया।  अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिये रोका और जो लोग मास्क नहीं पहने हैं उनको मास्क पहनाया।  इस दौरान रेडक्रॉस अस्पताल कार्यालय अधीक्षक श्री मुनीश्वर चतुर्वेदी सहित रेडक्रॉस के कर्मचारी मौजूद थे।

हक मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल का लोकार्पण

भोपाल शहर के रातीबड रोड पर हक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण के बाद शहर के नागरिकों को कम शुल्क में बेहतर इलाज की सुविधा मिलना शुरु हो गई है । शहर के समाजसेवी डॉ एमआई हक ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा और पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने फीता काटकर हास्पिटल का लोकार्पण किया। दोनों ने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं को देखा और अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत भी की।

रेरा की लोक अदालत कोरोना संक्रमण को देखते हुए विडियो कॉन्‍फ्रेसिंग से 10 अप्रैल को होगी

राष्‍ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अप्रैल 2021 को किया जा रहा है। इसके अंतर्गत म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा कोविड-19 की बढ़ते हुए सक्रंमण को देखते हुए यह लोक अदालत विडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से सुबह 10:30 से शाम 05:00 बजे संचालित की जाएगी। लोक अदालत के आयोजन के पूर्व जिन पक्षकारों का बिल्‍डर/अनावेदक से राजीनामा हो जाता है उन्‍हें 09 अप्रैल 2021 को दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक ई-मेल से प्राधिकरण को सूचित करना होगा।

अधिकारी/कर्मचारी पर विभिन्‍न प्रक्रिया धारित उच्‍चतर कार्यवाहक प्रभार के अनुरूप होगी

पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने सभी इकाई प्रमुख को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि उच्‍चपद के कार्यवाहक प्रभार पर कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी को दंड देने या उसके विरूद्ध विभागीय जांच कार्यवाही संस्थित करने एवं उसके वार्षिक कार्य के मूल्‍यांकन (ACR) की प्रक्रिया धारित उच्‍चतर कार्यवाहक प्रभार के अनुरूप होगी।  उल्‍लेखनीय है कि पूर्व में प्रावधान था कि उक्‍त प्रक्रियाएं कार्यवाहक प्रभार के ठीक पहले के मूल पद के अनुसार निर्धारित हैं।

एनसीआरबी की रिपोर्ट में बलात्कार और महिलाओं पर अपराध में मप्र फिर नंबर वन:कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने एनसीआरबी की रिपोर्ट के आंकड़ों को उधृत करते हुए सरकार से पूछा है बेटी बचाओ का नारा देने वाले बतायें कि पूरे देश के मुकाबले मप्र में बच्चियाँ और महिलायें इतनी असुरक्षित क्यों हैं? प्रदेश में अपराधियों की खैर नहीं का दावा करने वाले मुख्यमंत्री बतायें कि महिला अपराधों में रोकथाम तो दूर तेजी से बढोत्तरी क्यों हो रही है? मप्र पुलिस रिकाॅर्ड के आंकड़े यह भयावह तस्वीर पेश कर रहे हैं कि साल 2020 में प्रतिदिन 137 महिलाओं के साथ कोई ना कोई अपराध हुआ है, अलग-अलग संगेये अपराधों के 49,823 मामले दर्ज किए गए। कोविड के दौरान लाॅकडाउन में भी प्रदेश में महिला अपराधों में कमी नहीं आई।

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर निशुल्क मास्क वितरण

मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए फिर से रोको टोको अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिये रोका जाएगा और जो लोग मास्क नहीं पहने हैं उनको मास्क पहनाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत साल 2020 में मध्य प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन से की गई थी।  

51.45 करोड़ लागत के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन केन्द्र खजुराहो का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल द्वारा 26 मार्च को खजुराहो में 51.45 करोड़ लागत से निर्मित महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन केन्द्र खजुराहो का लोकार्पण एवं माइस रोड-शो मीट इंडिया का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्याओं का पूजन किया गया।

मंडलों में अधिकतम टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया : सुमित पचौरी

 वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिले में व्यापक अभियान चला रही है। ‘कोरोना मुक्त भोपाल बनायें, आओ वैक्सीन लगवाएं’ अभियान के तहत गुरूवार को भोपाल के एम्स अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के साकेत मंडल के हेल्प डेस्क पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने टीकाकरण करवाने वाले लोगों को जूस और बिस्किट वितरीत किए। प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, वैक्सीनेशन प्रभारी श्री सुरजीत सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री जितेन्द्र शुक्ला, श्री केवल मिश्रा, श्री राजेन्द्र गुप्ता एवं श्री महेश पाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ पौधारोपण भी किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today