विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

मनाया गया मध्‍यप्रदेश पुलिस का स्‍थापना दिवस

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्‍यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री होने के नाते मुझे प्रदेश पुलिस पर गर्व है। प्रदेश के निर्माण से अभी तक 877 पुलिसकर्मियों ने जनसुराग के लिए शहादत देकर एक महान परंपरा डाली है। सभी टॉस्‍क पुलिस ने सफलतापूर्वक पूरे किए। सिंहस्‍थ की सफलता में पुलिस ने उल्‍लेखनीय योगदान दिया, कानून व्‍यवस्‍था के साथ नागरिक संबंधों का भी कुशलता से निर्वहन किया। कोरोना काल में पुलिस का काम गर्व से भर देने वाला रहा। मुझे आशा है प्रदेश की पुलिस देश में सर्वश्रेष्‍ठ काम करके दिखाएगी। मध्‍यप्रदेश शांति का टापू है इसके पीछे पुलिस का परिश्रम और निष्‍ठा है। डॉयल-100 से रीयल टाइम पुलिस कार्यवाही संभव हुई। महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण दिया। इन महिला पुलिसकर्मियों का शौर्य भी त्‍वरित कार्यवाहियों में दृष्टिगोचर होता है।

17 दिसम्बर को 8081 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन-पत्र

पंचायत निर्वाचन 2021-22 में प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 17 दिसम्बर को 8081
अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किए। इनमें 4180 पुरूष और 3501 महिला अभ्यर्थी के नाम
निर्देशन-पत्र हैं। अभी तक कुल 14 हजार 525 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है,
जिनमें से 7 हजार 631 पुरुष और 6 हजार 482 महिला तथा 2 अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की कार्यवाही स्थगित

म.प्र. पंचायत राज निर्वाचन के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा जिला पंचायत के अध्यक्ष के
पदों के आरक्षण की कार्यवाही अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

महिला सुरक्षा, ड्रग माफिया, साइबर क्राइम MP पुलिस की प्रमुख चुनौतियाँ: CM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला सुरक्षा, ड्रग माफिया का पूरी तरह सफाया और साइबर क्राइम पर प्रभावी कार्यवाही मध्य प्रदेश पुलिस के सामने प्रमुख चुनौतियाँ हैं। मध्य प्रदेश पुलिस को जो भी दायित्व सौंपा गया है वह पूरी दक्षता, दृढ़ता, कर्त्तव्य निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाया गया है। मुख्यमंत्री चौहान मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर नमन कर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परेड के निरीक्षण एवं मार्च पास्ट के बाद उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों को पदक प्रदान किए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के टीकाकरण अभियान को सराहा

मध्यप्रदेश में 10 नवम्बर को कोरोना टीकाकरण महाअभियान में देश में सर्वाधिक कोरोना
वैक्सीन लगाये जाने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने
कहा कि राज्य शासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से यह उपलब्धि हासिल की जा सकी है, जो
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन-भागीदारी मॉडल की सफलता है। केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया ने कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में चलाए गए रोको-टोको अभियान जैसे नवाचार की भी तारीफ की। केन्द्रीय मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के सभी प्रांतों के स्वास्थ्य मंत्री, मिशन संचालक और राज्य टीकाकरण अधिकारियों की बैठक में मध्यप्रदेश में टीकाकरण दर में वृद्धि और जन-जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए ऐसे ही प्रयास अन्य प्रांतों को अपनाने के लिए भी कहा।

सरकारी योजनाओं ने बदली जनजातीय परिवारों की जिंदगी

वन भूमि अधिकार-पत्र, कपिलधारा कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, विभिन्न
छात्रवृत्तियाँ, जनजातीय छात्रावास, मेढ़ पर पौधारोपण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं ने प्रदेश के जनजातीय परिवारों की जिंदगी बदल दी है। ऐसी ही कुछ कहानियाँ हैं बड़वानी, होशंगाबाद, विदिशा आदि जिलों के जनजातीय परिवारों की, जो विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पाकर आत्म-निर्भर और खुशहाल बन रहे हैं।

कैलाश सारंग की पुण्य-तिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की उपस्थिति में गुजराती समाज भवन में संपन्न एक बैठक में पूर्व सांसद स्व. श्री कैलाश सारंग की प्रथम पुण्य-तिथि एवं स्व. श्रीमती प्रसून सारंग की जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में तय किया गया कि रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर 14 नवम्बर को सायं 5:30 बजे हिन्दू दर्शन शोध संस्थान और ध्यान केन्द्र का वर्चुअल भूमि-पूजन होगा। कार्यक्रम में स्व. श्री सारंग के आलेखों के संग्रह की पुस्तक “कैलाश प्रवाहः राष्ट्रनीति और राजनीति’’ का विमोचन भी किया जायेगा। साथ ही स्मृति संध्या में सुप्रसिद्ध
गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।

मप्र बेटी शिवानी ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में जीता रजत पदक

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी पवार को अंतर्राष्ट्रीय
महिला कुश्ती चेम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।

ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश द्वारा भव्य सुंदरकांड का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश जिला भोपाल द्वारा एमपी नगर जोन-1 आकांक्षा बिल्डिंग परिसर में प्रदेश कार्यालय ब्राह्मण समाज के नीचे भव्य संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन मंगलवार को किया गया, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र द्वारा आयोजित इस पुण्य आयोजन में भोपाल के साधु-संत व गणमान्य नागरिक एवं ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी तथा सैकड़ों मातृशक्तियां उपस्थित थी ।
प्रदेश अध्यक्ष पं. पुष्पेंद्र मिश्र जी ने बताया कि कलयुग में हनुमान जी महाराज की आराधना ही कार्य सफलता की कुंजी है, छिंद वाले हनुमान जी की कृपा पूरे देश व प्रदेश में बनी रहे संगठन के द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए हमेशा कार्य करता रहे, समाज आगे बढ़े, समाज का विकास हो, हनुमान जी महाराज देश व प्रदेश को समृद्धशाली बनाएं ।

28 फरवरी तक कम्पाउंडिंग प्रकरणों में मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट

राज्य शासन द्वारा नगरीय निकायों में 28 फरवरी, 2022 तक कम्पाउंडिंग (प्रशमन) प्रकरणों में
शुल्क पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। राज्य शासन द्वारा भवन अनुज्ञा से अतिरिक्त
निर्माण एवं भवन अनुज्ञा के बगैर निर्माण के कम्पाउंडिंग के लिये सीमा 10 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत की गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today