Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के More »

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज का प्रथम चरण 15 मार्च तक

किसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास More »

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदकों की घोषणा, MP के 21 पुलिस अधिकारियों को मिले पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पदकों का ऐलान किया है। इनमें वीरता, विशिष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं। मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर More »

Agrwal महिला महासभा का Basant पंचमी पर हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम

बसंत पंचमी के अवसर पर अग्रवाल महिला महासभा ने भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाएं पीले वस्त्रों से सजधज कर शामिल हुईं। कार्यक्रम में हल्दी कुमकुम के गिफ्ट भी प्रदान More »

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः MP के देव मीणा ने पोल वॉल्ट में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

देश के दिल मध्य प्रदेश के आठ शहरों में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं मैदान में जमकर प्रदर्शन कर रही हैं। आज पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव मीणा ने नेशनल रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है। इसके पहले यह रिकॉर्ड वडोदरा के राकेश गोंड के नाम था।

चुनावी वादों पर जुबानी जंगः CM शिवराज का किसानों पर सवाल तो कमलनाथ का पलटवार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल पूछने का सिलसिला जारी है और आज भी किसानों से किए गए वादे पर सवाल किया। सवालों के सिलसिले पर चौहान ने कमलनाथ को झूठा बताया और कहा कि इसलिए वे सवाल कर रहे हैं। वहीं, कमलनाथ ने तुरंत पलटवार किया कि कल क्या सवाल कम पड़ गए थे। पढ़िये आज के चौहान के सवाल और कमलनाथ के पलटवार में सवाल में क्या है।

MP विधानसभा का बजट सत्रः कभी 31 बैठकों में चर्चा होती थी मगर अब सात बैठक ही पर्याप्त होने लगीं

मध्य प्रदेश का बजट 27 फरवरी से 27 मार्च के बीच होने वाले विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा मगर जिस बजट के लिए प्रदेश में कभी 31 बैठकें होती थीं वह अब सिमटते-सिमटते हफ्ते-दस दिन की बैठकों तक रह गया है। 11वीं विधानसभा में 25 से लेकर 31 बैठकों में बजट पारित्र हुआ लेकिन पंद्रहवीं विधानसभा आते-आते 22 साल में बजट जैसे गंभीर मामले में बैठकों की संख्या आठ से 13 के बीच रह गई। इस बार भी 13 बैठकें हैं लेकिन देखा जा रहा है कि निर्धारित बैठकों की संख्या से बहुत कम बैठकें ही हो पाती हैं। आईए आपको बताते हैं कि 11वीं विधानसभा से 15वीं विधानसभा के बजट सत्र में कितनी बैठकों में चर्चा के बाद प्रदेश का बजट पारित हुआ।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में MP के खिलाड़ियों ने वॉटर स्पोर्ट्स के साथ शूटिंग में भी मारी बाजी

मध्य प्रदेश में हो रहे पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेजबान राज्य के खिलाड़ियों ने झील की लहरों के बाद शूटिंग में बाजी मारी है। पानी की लहरों में आज भी बेहतर प्रदर्शन किया तो शूटिंग में भी दो गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश को पदक तालिका में सम्मानजनक स्थान दिलाने में योगदान किया।

अब उमा भारती का शराब छोड़ो दूध पियो अभियान, 10 से गऊ अदालत लगाएंगे

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब बंदी की दिशा में अब गायों को सहारा देकर शराब छोड़ो दूध पियो अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। यूपी के मऊरानीपुर में गऊ अदालत लगाकर इसकी शुरुआत करने वाली हैं। ओरछा के रामराजा मंदिर के पास स्थित शराब की दुकान के सामने एक गाय को बांधकर समाज को गऊ सेवा की अपील की।

इंदौर में कोकिलाबेन अस्पताल बनाने वाली BCM रियल एस्टेटः आयकर के छापे

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में अनिल अंबानी के कोकिलाबेन अस्पताल को बनाने वाली बीसीएम रियल एस्टेट कंपनी के देशभर के 45 ठिकानों पर आयकर के छापे मारे गए हैं। कोकिलाबेन अस्पताल का पिछले महीने ही फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकापर्ण किया था।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः MP को कयाकिंग-केनोइंग में चार GOLD, बॉक्सिंग में अच्छी शुरुआत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेजबान मध्य प्रदेश की कयाकिंग-केनोइंग और बॉक्सिंग में अच्छी शुरुआत हुई है लेकिन बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी और कलारियापट्टू खेलों में निराशा हाथ लगी है। कयाकिंग और केनोइंग में मध्य प्रदेश को चार स्वर्ण पदक मिले हैं तो बाक्सिंग में पुरुष वर्ग में रुद्रजीत ने दूसरी जीत तो अनुराग ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। महिला वर्ग में मलिका मोर, कफी, स्वासिका और विनती ने अपने-अपने मुकाबले जीते हैं लेकिन तमन्ना अपना मुकाबला हार गई हैं।

आईजी-एसपी कांफ्रेंसः सीएम शिवराज का जनता के साथ बेहतर संवाद पर जोर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दूसरे दिन आईजी-एसपी कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों से यह अपेक्षा की कि जनता के साथ उनका बेहतर संवाद होना चाहिए। जन सामान्य से बेहतर संवाद से बेहतर नियंत्रण अधिक क्षमता के साथ हो सकता है। आईए आपको बताते हैं कि सीएम ने पुलिस के मैदानी अफसरों से क्या कहा।

UMA की शराब नीति पर नजर, जाने इन लोगों की नीति में दखलदांजी पर चेतावनी

मध्य प्रदेश की शराब नीति पर सरकार को विपक्ष की जगह अपनी ही नेता की लगातार नसीहत व चेतावनी का सामना करना पड़ रहा है और आज फिर उन्होंने शिवराज सरकार को नई नीति बनाने में कुछ लोगों की दखलदांजी पर चेतावनी दे डाली है। इस बार उन्होंने नीति बनाने वाले लोगों को भी नसीहत दी है। जानिये किन लोगों की दखलंदाजी वे नहीं चाह रही हैं।

विधानसभा चुनाव के पहले जनजातीय सम्मान, नामांकन व प्रविष्टि आमंत्रण प्रक्रिया शुरू

विधानसभा चुनाव के पहले इस साल विविध जनजातीय सम्मान 2021 दिए जाएंगे जिसके लिए जनजातीय कार्य विभाग के वन्या प्रकाशन द्वारा प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। इसी महीने इच्छुक लोगों से प्रविष्टियां मंगाई गई हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today