BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत को 52.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 22 दिसंबर, 2016 को 52.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 21 दिसंबर, 2016 को दर्ज कीमत 53.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबल टीवी डिजिटलीकरण के तीसरे एवं चौथे चरण की समयसीमा में संशोधन किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चौथे चरण के लिए केबल टीवी डिजिटलीकरण की समयसीमा 31 अक्टूबर 2017 तक के लिए बढ़ा दी है। यह निर्णय न्यायालय में लंबित मामलों और चौथे चरण के लिए निर्धारित क्षेत्रों में सेट टॉप बॉक्स लगाने की असंतोषजनक प्रगति के चलते बाज़ार में व्याप्त अनिश्चितता के कारण लिया गया है। चौथे चरण में 31 दिसंबर 2016 तक ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटलीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था। इस संबंध में जल्द ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किरार परिणय सेतु पत्रिका का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास में किरार-किराड़-धाकड़-नागर समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों की परिचय पत्रिका का विमोचन किया। किरार परिणय सेतु पत्रिका का प्रकाशन किरार समाचार द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हमीदिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हमीदिया चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में आउट डोर मरीजों के पंजीयन, औषधि वितरण और उपचार आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने व्यवस्थाएँ बेहतर नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री प्रभांशु कमल के स्थान पर प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य श्रीमती गौरी सिंह को प्रभार देने, श्री मनीष रस्तोगी को कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा पदस्थ करने और डीन मेडिकल कालेज डॉ.उल्का श्रीवास्तव को हटाने के निर्देश दिये। गंदगी देखकर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सफाई एजेंसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिये।

करीना कपूर बेटे का नाम तैमूर अली

करीना कपूर खान ने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा. सैफ के ऐलान के साथ ही ये नाम तैमूर सोशल मीडिया पर छाया गया। लोग तैमूर और उसके अत्याचारों को इस नाम से जोड़ने लगे। कई लोगों को तैमूर नाम पर भारी एतराज है।

नगर पालिका ने ठिकाने लगाया काला धन?

सागर जिले की गढ़ाकोटा नगर पालिका में कार्यरत लगभग 260 कर्मचारियों को नगर वेतन बांटने का ममला तूल पकड़ गया है। सभी नियमों को दरकिनार करते हुए यहा सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन नगद राशि के रूप में दे दिया गया। वह भी पुराने 500-1000 रुपये के नोट के रूप में।

वासवानी से पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

भाजपा के सुशील वासवानी के संबंध कई दिग्गज नेताओं से है । कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ फोटो सामने आये। बीजेपी और संघ के कई नेता शक के घेरे में।

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा दिया

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा दिया। दिल्ली के पूर्व ग्रह सचिव अनिल बैजल नये LG हो सकते हैं।  जंग जुलाई 2013 को दिल्ली के उप-राज्यपाल नियुक्त किए गए थे।

नजीब जंग के इस्तीफे को लेकर उप-राज्यपाल कार्यालय ने बयान जारी कर दिया है। बयान में कहा गया है कि नजीब फिर से शिक्षा के क्षेत्र में लौटेंगे।गौरतलब है कि उप-राज्यपाल बनने से पहले नजीब जंग जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति थे। पीएम और CM को जंग का शुक्रिया अदा किया।नजीब ने अपने पद से इस्तीफा देने का बाद सबसे पहले दिल्ली की जनता को धन्यवाद कहा।

मप्र-छग में 400 बैंक खातों में जमा हुए 1 करोड़ से ज्यादा

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अबरार अहमद ने कहा है कि मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ में 400 बैंक खातों में 1-1 करोड़ से ज्यादा जमा हुए।  आयकर विभाग ने सभी 400 खाते धारकों को नोटिस जारी किये। ‘इनमें ब्यूरोक्रेट और राजनेता भी हो शामिल सकते हैं।

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय होंगे आप मप्र के नए प्रभारी

अरविन्द केजरीवाल की भोपाल रैली के बाद  मप्र 2018 को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय जी को आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today