BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

ग्वालियर के जीतू कुशवाह और रामदुलारे जाटव बसपा से निलंम्बित

बसपा प्रदेश कार्यालय भोपाल से जारी बिज्ञप्ति में प्रदेश प्रभारी महेश आर्य के आदेशानुसार ग्वालियर के जीतू कुशवाह और रामदुलारे जाटव द्वारा बसपा के ग्वालियर जोन के कार्यालय पर की गई अनुशासनहीनता के कारण अग्रिम आदेश तक बसपा से निलंम्बित किया जाता है। कुशवाह और जाटव  दल की किसी भी बैठक और कार्यवाही में भाग नहीं ले पाएंगे।

वनवासी कल्याण परिषद जामवंत की भूमिका में

वनवासी कल्याण परिषद जामवंत की भूमिका में है। मूल निवासियों को न केवल यह आत्मगौरव की अनुभुति कराता है, बल्कि विकास में सहभागी भी बना रहा है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसएस कुमरे का यह कहना है।

न्यू ईयर पर कंर्मचारियो को DA का तोहफा

शिवराज सरकार न्यू ईयर पर कंर्मचारियो को तोहफा देने जा रही है.  सरकार कर्मचारियों को 7 प्रतिशत DA का तोहफा  देगी. 

मरीज के परिजन और जूडा में मारपीट

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में फिर विवाद हो गया। मरीज के परिजन और जूडा में मारपीट हुई। जूडा ने काम बंद किया। जूडा ने हड़ताल की धमकी दी।

माय कल्चर, माय भोपाल नामक हैरीटेज वॉक

पंजाब के आर्कीटेक्चर कॉलेज सहित शहर के लगभग 300 विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में भोपालवासियों ने रविवार की सुबह माय कल्चर, माय भोपाल नामक हैरीटेज वॉक में भाग लेकर भोपाल के शानदार अतीत की कहानी बयां करते ऐतिहासिक महत्व के महलों, तालाबों, मंदिरों, मस्जिदों, मकबरों आदि का भ्रमण किया।

डॉ.जितेन्द्र सिंह ने सुशासन दिवस मनाने के लिए डीओपीटी की 6 पहलों का अनावरण किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज यहां ‘सुशासन दिवस’ समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने सुशासन दिवस के अवसर पर कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की 6 बड़ी पहलों का अनावरण किया।

25 द‍िसम्‍बर, 2016 को आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का मूल पाठ

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। आप सभी को क्रिसमस की अनेक-अनेक शुभकामनायें। आज का दिन सेवा, त्याग और करुणा को अपने जीवन में महत्व देने का अवसर है। ईसा मसीह ने कहा “गरीबों को हमारा उपकार नहीं, हमारा स्वीकार चाहिये”। Saint Luke के Gospel में लिखा है “जीसस ने न केवल गरीबों की सेवा की है, बल्कि गरीबों के द्वारा की गयी सेवा की भी सराहना की है” और यही तो असली empowerment है। इससे जुड़ी एक कहानी भी बहुत प्रचलित है। उस कहानी में बताया गया है कि जीसस एक temple treasury के पास खड़े थे। कई अमीर लोग आए, ढेर सारे दान दिए। उसके बाद एक ग़रीब विधवा आई और उसने दो तांबे के सिक्के डाले। एक तरह से देखा जाए दो तांबे के सिक्के, कुछ मायने नहीं रखते। वहाँ खड़े भक्तों के मन में, कौतुहल होना बड़ा स्वाभाविक था, तब जीसस ने कहा, कि उस विधवा महिला ने सबसे ज्यादा दान किया है, क्योंकि औरों ने बहुत कुछ दिया, लेकिन इस विधवा ने तो अपना सब कुछ दे दिया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिल्ली पहुँचकर दी पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वायपेयी को जन्म दिन की बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर नई दिल्ली में उनके निवास पर पहुँचकर बधाई और शुभकामनाएँ दी। श्री चौहान ने गुलदस्ता, शॉल और श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

हर वार्ड में नागरिक सभाएँ होंगी, विकास योजनाओं की समीक्षा होगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ प्रदेशव्यापी नगर उदय अभियान का शुभारम्भ किया। यह अभियान 25 दिसम्बर से 5 फरवरी तक तीन चरणों में चलेगा। उन्होंने स्थानीय भारत माता चौराहे से पॉलीटेक्निक  चौराहे तक 2.2 किलोमीटर स्मार्ट सड़क का भूमि पूजन किया और इस सड़क का निर्माण अगले नौ महीने में पूरा करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आर्च बिशप को दी क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यहाँ कोहेफिजा स्थित आर्च बिशप हाऊस पहुँचे। उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर आर्च बिशप फादर डॉ. लियो कार्नेलियो को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. लियो कार्नेलियो को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश में नर्मदा नदी के संरक्षण और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये नर्मदा सेवा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुये बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी संरक्षण का अभियान है। इसमें समाज का हर वर्ग शामिल हो रहा है। उन्होंने डॉ. लियो कार्नेलियो से भी इस अभियान में भागीदारी करने का अनुरोध किया। डॉ. लियो कार्नेलियो कहा कि नदी और पर्यावरण को बचाने का यह महत्वपूर्ण अभियान है और वे इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. कार्नेलियो को 27 दिसम्बर को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल होने के लिये भी आमंत्रित भी किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today