BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

उत्तर प्रदेश में चुनाव संचालन के लिए कोर ग्रुप का ऐलान

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बेहतर चुनाव संचालन के लिए 26 सदस्यीय कोर ग्रुप का ऐलान किया था.  कोर ग्रुप में सदस्यो की संख्या 27 हो गई है.  नए नाम के रूप में उमा भारती को जोड़ा गया है.  उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बेहतर चुनाव संचालन के लिए कोर ग्रुप का गठन किया है.

अमित शाह 8 जनवरी को मप्र के दौरे पर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 8 जनवरी को मप्र के दौरे पर आ रहे हैं।शाह 8 जनवरी को  जबलपुर पहुचेंगे। 350 वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

कल सांसदों के साथ पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक की बैठक

भोपाल में कल सांसदों के साथ पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई की बैठक होगी. बैठक में कई मामलो और समस्या पर चर्चा होगी. रेल सुविधाओं के सुधार के लिए विचार-विमर्श होगा . भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत 10 लोकसभा क्षेत्रों के सांसद शामिल होंगे .

बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले में चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में नए साल की पूर्व संध्‍या के मौके पर सार्वजनिक रूप से हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.  मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

‘भारत महोत्सव’ 10 जनवरी से लेकर 16 फरवरी, 2017 तक कंबोडिया में आयोजित किया जाएगा

‘भारत महोत्सव’ 10 जनवरी से लेकर 16 फरवरी, 2017 तक कंबोडिया में आयोजित किया जाएगा। महोत्‍सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले विशेष कार्यकमों में ‘रामायण’ पर नाटक का मंचन , राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य समूह (नृत्य समूह के साथ-साथ मांगनियार समूह), शास्त्रीय नृत्य शामिल हैं।

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 54.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 4 जनवरी, 2017 को 54.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 3 जनवरी, 2017 को दर्ज कीमत 54.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

चेन्नई, अहमदाबाद और वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने में सहायता करेगा जापान

जापान ने स्‍मार्ट सिटी के रूप में चेन्‍नई, अहमदाबाद और वाराणसी के विकास कार्यों से जुड़ने का निर्णय लिया है। इस आशय की जानकारी भारत में जापान के राजदूत श्री केंजी हीरामत्‍सु ने शहरी विकास मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू के साथ अपनी बैठक के दौरान दी। श्री हीरामत्‍सु ने यह भी कहा कि जापान भारत सरकार के शहरी विकास से जुड़े कदमों में काफी दिलचस्‍पी रखता है और उसने इसमें एक भागीदार बनने का फैसला किया है।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने किया कैलेण्डर का विमोचन

जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज निवास पर लोकमाया प्रकाशन द्वारा प्रकाशित वर्ष 2017 के कैलेण्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर समाचार-पत्र संपादक श्री निखिल भटनागर, श्री रविन्द्र अग्रवाल, श्री अशोक देशमुख और श्री सुरेश बैरागी उपस्थित थे।

2016 की उपलब्धियों की प्रशंसा की और 2017 के लक्ष्य दिए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नये वर्ष में पुलिस प्रशासन को सभी प्रकार के माफिया का सफाया करने का लक्ष्य देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए पुलिस प्रशासन का प्रभावी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था विकास के लिए अनिवार्य शर्त है। श्री चौहान आज यहाँ पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्च-स्तरीय बैठक में नये साल की प्राथमिकताओं और लक्ष्यों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरूद्वारा पहुँचे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह गुरू गोविन्द सिंह जी की 350वीं जयंती पर हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारा पहुँचकर मत्था टेका। उन्होंने नागरिकों को गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने मुख्यमंत्री का शाल और सरोपा भेंट कर स्वागत किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today