BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 54.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 26 जनवरी, 2017 को 54.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 24 जनवरी, 2017 को दर्ज कीमत 54.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

भारत में पहली बार राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति बनाई जाएगी

पूर्व केबिनेट सचिव और राष्ट्रीय एमएसएमई नीति के लिए गठित एक सदस्यीय समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने आज अपनी रिपोर्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री कलराज मिश्र को सौंप दी। डॉ. प्रभात कुमार की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति का गठन मंत्रालय ने 31 दिसंबर, 2015 को किया था ताकि राष्ट्रीय एमएसएमई नीति बनाई जा सके। इसके पहले अब तक देश में कोई एमएसएमई नीति नहीं थी।

विचार और चेतना के अनुष्ठान के रूप में जारी है नर्मदा सेवा यात्रा

नैसर्गिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति चेतना जागृति के लिए शुरू की गई ‘नमामि देवी नर्मदे’- सेवा यात्रा हर वर्ग का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रही है। जन-जीवन में सुख, समृद्धि और विकास के लिए तथा अपने संस्कारों को अपनी दिनचर्या में पुन: शामिल करने के अहम् संदेश के साथ आंरभ हुई। यह यात्रा अपने 8वें जिले हरदा के ग्राम खरदना पहुँच गई है।

पुण्य-सलिला नर्मदा को अविरल बनाने सबको आना होगा आगे

पुण्य-सलिला नर्मदा को अविरल एवं निर्मल बनाने के लिये सबको मिलकर प्रयास करना होगा। अकेले शासन के बस की बात नहीं है। आज हरदा जिले में नर्मदा यात्रा के आठवें दिन हरदा विकासखण्ड के ग्राम ऊवां में जन-संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह एवं पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक उपस्थित थे।

केदार नहीं उदार है आदिवासी केदार

नर्मदा सेवा के लिए जनमानस तन मन धन से जुटा है। हरदा जिले के रातातलाई खरदना मार्ग पर अपनी झोपड़ी बनाकर रहनें वाले आदिवासी केदार मजदूरी कर पत्नी और तीन बच्चों की रोटी के जुगाड़ में दिन भर जुटे रहते हैं। इसके बाद भी केदार ने नर्मदा सेवा यात्रियों के भोजन के लिए 300 रुपए सहयोग दिया है तो वह राशि की तुलना में अतुलनीय है। केदार की पत्नी वसुबाई नर्मदा कलश की पूजा के लिए थाल सजाने में लगी थी, तो बच्चों ने रांगोली बनाई और जिन्दाबाद लिखे पुराने फ्लेक्स की उलटी तरफ अपना यात्रा स्वागत संदेश लिखा है। कुल जमा सभी जगह पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन की आज सुबह हृदय गति रूक जाने से मृत्यु हो गई।

भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन की आज सुबह हृदय गति रूक जाने से मृत्यु हो गई। वे 67 वर्ष के थे। नई दिल्ली में आज सुबह साढ़े आठ बजे उनका निधन हो गया। श्री कदाकिन ने भारत-रूस संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अक्टूबर, 2009 से भारत में रूस के राजदूत थे।

जम्‍मू कश्‍मीर के गुरेज सैक्‍टर में हिमस्‍खलन से तीन जवानों की मौत।

जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में सेना के एक शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद तीन सैनिकों की मौत हो गई।  खराब मौसम और बर्फबारी के बावजूद राहत और बचाव का काम तत्काल शुरू कर दिया गया।  एक जे सी ओ और छह सैनिकों को बचा लिया गया। तीन सैनिकों का शव आज सुबह मिला।

गण और तंत्र के रिश्तों को मज़बूत बनाया सरकार ने

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से विकसित समाज गढ़ने और  नई पीढ़ी को  भयमुक्‍त, निष्‍पक्ष और कानूनप्रिय वातावरण देने के लिए  शत-प्रतिशत योगदान देने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर रहते हुए विकसित राज्‍यों की श्रेणी में आने की कगार पर है। गणतंत्र दिवस पर अपने सन्देश में उन्होंने नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 68वें गणतन्त्र दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परेड का निरीक्षण भी किया। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैण्ड दल ने राष्ट्र गान जन-गण-मन की धुन बजाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हर्ष के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैण्ड दल ने सेवानिवृत्त निरीक्षक श्री शेख रजा उल्लाह के निर्देशन में ‘‘जन गण मन‘‘ की धुन बजाई। हर्ष फायर के बाद परेड कमाण्डर एस.डी.ओ.पी. बालाघाट श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) और परेड के टू-आई सी. एस.डी.ओ.पी. मण्डलेश्वर खरगोन श्री हेमंत चौहान के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस परेड का मार्च पास्ट प्रदर्शन हुआ।

टी- 20 वर्ल्ड कप मैचों का टाइम टेबल आया

क्रिकेट के सबसे नए फारमेट टी – 20 मैचों के वर्ल्ड कप के मैचों का टाइम टेबल आ गया है। इसमें भारत का पहला 15 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा और वर्ल्ड कप का फाइनल तीन अप्रैल को होगा।  

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today