मजबूत राजनीतिक वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार का बुलडोजर, करोड़ों की कोठी जमींदोज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब चार दशक से राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले मछली नाम से जाने वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। More »

PM से CM की भेंट के बीच CS अनुराग जैन की राज्यपाल से मुलाकात महज संयोग या कुछ और….

मध्य प्रदेश से जुड़ी दो तस्वीरें आज चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहली दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और दूसरी भोपाल More »

1130 परिवारों को उजाड़ कर Housing Board माननीयों MP-MLA के लिए बना रहा आशियाना, रहवासियों का विरोध दरकिनार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल जो अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नाम से पहचाना जाता है, एकबार फिर पुनर्घनत्वीकरण के नाम शहर की 50 साल पुरानी 1130 More »

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान रिजल्ट कृष्ण जन्माष्टमी पर आने के संकेत, MLA-Ex MLA को कमान मिलने के संकेत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का रिजल्ट अब जल्द ही आने की संभावना है और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अभियान में निकले अमृत से नए जिला अध्यक्षों More »

UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी

संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने “विश्व आदिवासी दिवस” मनाया। यह आयोजन नौ अगस्त को हुआ जिसमें हजारों लोग कुक्षी पहुंचे और बिरसा मुंडा की More »

क्षिप्रा नदी की 614.53 करोड़ की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद द्वारा 614 करोड़ 53 लाख रुपये से सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद की मंगलवार को हुई बैठक में कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा कर फैसले लिए गए।

प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना में 7307 गाँव चुने गए

जनजातीय वर्ग के सामाजिक व आर्थिक हितों की रक्षा एवं इनकी बसाहटों के समग्र विकास के लिये भारत सरकार द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना (पीएमएएजीवाई) संचालित की जा रही है। इस योजना में मध्यप्रदेश के 47 जिलों के जनजातीय बहुल 7 हजार 307 गांव चुने गये हैं। योजना के तहत पाँच सालों में इन चयनित गांवों में विभिन्न क्षेणी के विकासमूलक कार्य कराये जाएंगे।

जिला और संभागों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाएगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन सामान्य की सुविधा और बेहतरी के उद्देश्य से जिले और संभाग की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। मध्यप्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, राज्य का क्षेत्रफल अधिक है परंतु जिला और संभागों की सीमाओं के कारण लोगों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। कई गांव ऐसे हैं जिनकी जिला मुख्यालय से दूरी बहुत अधिक है, इसी प्रकार कई संभाग बहुत छोटे हैं।

प्रस्तावित इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र एवं इंदौर रीजनल डेवलपमेंट एरिया के चहुँमुखी विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। इस शहर में विकास की अपार संभावनाएँ है। मध्यप्रदेश और इंदौर शहर देश के मध्य भाग में स्थित है। इसको दृष्टिगत रखते हुए यहां का विकास सुनियोजित रूप से किए जाने की आवश्यकता है। अगर इंदौर शहर और मध्यप्रदेश का सुनियोजित विकास होगा तो इसका लाभ अन्य राज्यों को भी मिलेगा।

मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर के बीच 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक विशेष ट्रेन, चलेंगी 12-12 ट्रिप

रेलवे द्वारा त्योहार को देखते हुए मुजफ्फपुर और सिकंदरबाद के बीच 15 अक्टूबर से 1 जनवरी तक विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी जो 12-12 ट्रिप लगाएंगी। ये विशेष ट्रेनें मध्य प्रदेश के सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी से होकर गुजरेगी। पढ़िये रिपोर्ट।

दानापुर-सिकन्दराबाद-दानापुर के बीच 17 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक विशेष ट्रेन, 11-11 ट्रिप लगाएंगी

रेलवे द्वारा त्योहार को देखते हुए दानापुर और सिकंदरबाद के बीच 17 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी जो 11-11 ट्रिप लगाएंगी। ये विशेष ट्रेनें मध्य प्रदेश के सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी से होकर गुजरेगी। पढ़िये रिपोर्ट।

गड्ढे भरने को चले PWD के अभियान का अब छह दिन सत्यापन, 18 सितंबर तक मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश होने के कारण सड़कें जर्जर हो गई थीं जिसके कारण पीडब्ल्यूडी ने अपनी सड़कों के गड्ढे भरने के लिए अगस्त में विशेष अभियान चलाया था। मगर अभी भी सड़कों को लेकर जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उसके बाद अब राज्य शासन गड्ढे भरो अभियान में हुए पेंचवर्क की सत्यता जांचने सत्यापन करा रहा है। प्रदेशभर में पीडब्ल्यूडी ने 27 इंजीनियरों की टीम को नौ सितंबर से 15 सितंबर के बीच मैदान में उतार दिया है जो 18 सितंबर को पेंचवर्क की रिपोर्ट पर मोहर लगाएं कि सही या नहीं।

आतंकियों की हिमायत और दलित-आदिवासियों का हक नहीं छीन पा रहे दिग्विजय, इसलिए बौखला गए: VD शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस को किसानों पर अत्याचार करने के लिए एक दिन के लिए क्षमा यात्रा निकालकर माफी मांगना चाहिए. किसानों के साथ अन्याय करने वाले कांग्रेसी न्याय यात्रा की बातें कर रहे. कांग्रेस का चरित्र महिला विरोधी और इतिहास महिला उत्पीड़न का रहा है. कांग्रेस झूठ, भ्रम और गलत तथ्यों के आधार पर परसेप्शन बनाती है. मोदी जी एससी, एसटी को सशक्त बना रहे तो दिग्विजय सिंह को क्यों हो रहा दर्द? दिग्विजय सिंह आतंकियों की हिमायत और दलित-आदिवासियों का हक नहीं छीन पा रहे हैं इसलिए बौखला गए हैं.

राष्ट्रहित में देह समर्पित करने से बेहतर सौभाग्य कुछ नहीं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिक्किम के पाक्योंग में शहीद हुए मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ग्राम हरदुआ निवासी मां भारती के वीर सपूत प्रदीप पटेल की पार्थिव देह को आज खजुराहो एयरपोर्ट पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद श्री पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम बिदाई दी गई।

बांधवगढ टाईगर रिजर्व में हाथी महोत्सव का हुआ आगाज

बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में यहा का प्रबंधन बाघ के साथ दूसरे वन्य-प्राणियों का भी पूरा ध्यान रखता है। बांधवगढ टाईगर रिजर्व स्थित हाथी कैंप में पीसीसीएफ वाईड लाईफ व्ही.एन. अमबाडे की उपस्थिति में आज शनिवार से सात दिवसीय “हाथी महोत्सव” का शुभारंभ हुआ। हाथियों को सुबह नहलाने-सजाने के साथ विभिन्न प्रकार के फल, गन्ना, नारियल और गुड़ खिलाया गया। हाथियों को स्वस्थ रखने के दृष्टिगत से उनसे एक सप्ताह तक कोई काम नहीं लिया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today