शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

चुनावी जमावटः मैदानी अफसरों की तबादला सूचियां, 75 आईपीएस तो करीब 400 नायब तहसीलदार-डिप्टी कलेक्टर पदस्थ

मध्य प्रदेश में करीब सात महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए मैदानी अफसरों की जमावट शुरू हो गई है। भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नर के बाद करीब 500 नायब तहसीलदार से लेकर संयुक्त कलेक्टरों की पदस्थापनाएं की गई हैं। रात को 75 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी की गई जिसमें 32 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। सरकार ने 15 एसपी को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पदस्थ किया है तथा 17 नई अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। भोपाल-इंदौर की तरह ग्वालियर-जबलपुर-छतरपुर के पुलिस अधीक्षकों को नए जिलों में कप्तान बनाकर भेजा गया है। देखिये आईपीएस की पूरी सूची के साथ समाचार विश्लेषण।

CM शिवराज की छिंदवाड़ा में कमलनाथ को चुनौती, जागीर नहीं, अब छिंदवाड़ा से छुट्टी करो

कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में भाजपा ने लोकसभा की एकमात्र कांग्रेस की सीट जीतने से रोकने के लिए आज शंखनाद करते हुए उन्हें मंच से चुनौती दी। अमित शाह ने कहा कि देश को सुरक्षा केवल भाजपा ही दे सकती है। कांग्रेस केवल गरीबी हटाने का नारा देती है मगर मोदी सरकार ने गरीबों व पिछड़ों के लिए कई काम किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ की जागीर नहीं है छिंदवाड़ा। कोई ठेका नहीं है। सरकार हमारी और जो कुछ कराया श्रेय कमलनाथ ले लेते हैं। ऐसे कमलनाथ की अब छिंदवाड़ा से छुट्टी करो। जिले को विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस मुक्त कराने का संकल्प दिलाया।

CM शिवराज ने कहा कांग्रेस देश के लिए समस्या और कांग्रेस के लिए राहुल गांधी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद राहुल गांधी पर लगातार हमले जारी हैं और आज उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस के लिए राहुल गांधी समस्या है। उन्होंने जिस ढंग से मोदी जाति का अपमान किया है वह ओबीसी का अपमान है।

MP में दो साल की सजा होने के बाद इन विधायकों के साथ ऐसे हुआ व्यवहार, पांच की विधायकी पर लटकी तलवार

मध्य प्रदेश में विधानसभा के दो सदस्यों प्रहलाद लोधी व अजब सिंह कुशवाह को अदालत से मिली दो साल की सजा के बाद आज भी उनकी विधायकी बरकरार है। वहीं, संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा व राहुल लोधी पर चुनाव आचार संहिता व जानकारी छिपाने के मामलों में तलवार लटकी है। फर्जी जाति प्रमाण के अदालत के फैसले के बाद जजपाल सिंह जज्जी भी ऊपरी अदालत के स्टे आदेश पर विधानसभा के अभी सदस्य हैं। जानिये इनके मामलों में एक्शन।

MP की प्रतीका पहुंची फाइनल राउंड में, अब आपका वोट बना सकता है फेमिना मिस इंडिया

फेमिना मिस इंडिया में मध्य प्रदेश की प्रतीका सक्सेना ने फाइनल राउंड के लिए अपना स्थान बना लिया है और अब वे अगले महीने फाइनल राउंड में अन्य 29 प्रतिभागियों के साथ स्टेज पर कैटवॉक करती नजर आएंगी। जानिये कौन है प्रतीका और जल्दी खूबसूरी में अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें वोट देने के लिए खबर में दी गई लिंक पर क्लिक करें।

केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरीः चार प्रतिशत DA की अतिरिक्त किश्त जारी

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए की अतिरिक्त किश्त चार प्रतिशत को जारी कर दिया है। यह एक जनवरी 2023 से देय थी और इससे केंद्र सरकार के करीब सवा करोड़ कर्मचारियों व पेंशनर्स को लाभ होगा।

गोलमाल है सब गोलमाल: रिटायर, कांट्रेक्ट, डेपुटेशन के अफसर चला रहे MP विधानसभा सचिवालय

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में सब गोलमाल चल रहा है। यहां सचिवालय को चलाने वाले अफसर या रिटायर हो चुके हैं या रिटायर होने वाले या फिर कांट्रेक्ट नियुक्ति पर हैं या डेपुटेशन आए हुए हैं। हालात यह है कि अब सात दिन बाद प्रमुख सचिव भी रिटायर होने वाले हैं और कहा जा रहा है कि कोई विकल्प नहीं है तो उन्हें भी सेवावृद्धि दी जा रही है। है न सब गोलमाल।

राहुल गांधी के समर्थन में सोशल मीडिया पर कांग्रेस का अभियान, डरो मत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को समाप्त किए जाने के खिलाफ देशभर में कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर डरो मत अभियान शुरू कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटियों और वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर इस अभियान के तहत डीपी के माध्यम से शुरुआत की है। जानिये सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर क्या चल रहा है।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य समाप्त करने पर भोपाल में रोकी गई ट्रेन, युवा कांग्रेस मैदान में उतरी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने के खिलाफ कांग्रेस मध्य प्रदेश में सड़क पर उतर आई है। कांग्रेसजनों ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आज शाम को सुपरफास्ट ट्रेन के सामने पटरी पर लेटकर उसे रोका और आंदोलन किया। वहीं, मशाल जुलूस निकाला गया।

चुनाव वर्षः BJP के बेरोजगारों को ट्रेनिंग के साथ 8000 के ऐलान पर INC तरकश से निकाला ‘बेरोजगार प्रकोष्ठ’

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सत्ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इन दिनों अपने-अपने तरकश से मतदाताओं की इच्छापूर्ति योजनाएं-वादों की झड़ी लगा दी है। किसान, आदिवासी, महिलाओं के बाद युवाओं को लुभाने के लिए जहां सरकार ने बेरोजगारों को ट्रेनिंग के साथ 8000 रुपए देने की योजना लांच की तो वहीं कांग्रेस ने अपने तरकश से बेरोजगारी प्रकोष्ठ का तीर चलाया है। आपको बता रहे हैं, अब तक सरकार ने किस वर्ग के लिए क्या योजनाएं लांच कीं हैं और कांग्रेस ने उसके पलटवार में क्या वादे किए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today