कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

“नए भारत को विश्वगुरु बनाने का सशक्त माध्यम बनेगा कौशल”

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में शुक्रवार को कौशल विकास संचालनालय द्वारा एक दिवसीय उद्योग और शैक्षणिक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग एवं कौशल शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने सहभागिता की। रोजगार व कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाने के लिए उद्योग और विभाग के बीच सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इसमें कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यशाला के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ध्येय अनुसार नए भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने के लिए युवाओं का कौशल अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

प्रयागराज और सूरत के लिए फ्लाइट की मांग को पूरा करने का होगा प्रयास: सांसद आलोक शर्मा

राजाभोज अंतरराष्ट्रीय विमानतल की सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता सांसद आलोक शर्मा ने की। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्यों ने यात्री सुविधाओं और कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर अपने सुझाव दिए। समिति के सदस्य मनोज मीक ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा है। ट्रेनों में भी रिजर्वेशन मिलना मुश्किल होता है। भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होना चाहिए।

बैरसिया के पास पार्वती पुल टूटा, आवागमन बंद

भोपाल जिले के बैरसिया क्षेत्र में पार्वती नदी पर बना पुल बुधवार की रात को टूट गया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने एहतियात के तौर पर यातायात को बंद कर दिया गया है। पुल करीब 50 साल पुराना था जिसमें बैरसिया एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

किशोरी बेटी से दुष्कर्म के आऱोपी को अंतिम सांस तक कारावास, सात महीने में फैसला

छतरपुर जिले के एक युवक को अपर सत्र न्यायाधीश सारिका गिरी शर्मा ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को सजा सुनाई है। युवक को अदालत ने अंतिम सांस लेने तक की जेल का आदेश दिया है।

अतिक्रमणकारियों को कौन देता है संरक्षण….बीजेपी के इंदौर से विधायक हार्डिया के वायरल वीडियो से जानें

मध्य प्रदेश हो या देश का कोई राज्य, अतिक्रमणकारियों की चपेट से बचा नहीं है। इन्हें कौन संरक्षण देता है, यह सभी जानते हैं क्योंकि जब अतिक्रमण हो रहा होता है तो निर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सत्ता से जुड़े राजनीतिक दल के हर छोटे-बड़े नेता की जानकारी में होता है। जब उसे हटाने की कोशिश होती है तो वही नेता खुलेआम मुहिम को रोकने पहुंच जाते हैं। यह सत्यता राजनीतिक दल स्वीकार नहीं करते मगर वे दबी जुबान से उनकी मजबूरी भी मानते हैं और उनकी इस रणनीति का साक्ष्य वोट बैंक है। सुनिये एक वायरल वीडियो जिसके संवाद से सब कुछ साफ हो जाएगा कि अतिक्रमणकारियों का संरक्षक कौन है।

भाजपा ने 12 ओर जिला अध्यक्षों की घोषणा की, अब तक 32 जिलों के अध्यक्ष फाइनल हुए

भाजपा के संगठन चुनाव में जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान आज भी हुआ जिसमें 12 और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। अब तक पार्टी ने 32 जिला अध्यक्षों के नामों को फाइनल कर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

BJP भोपाल नगर के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति तो ग्रामीण अध्यक्ष बने तीरथ सिंह मीणा

भाजपा ने जिला अध्यक्षों के चुनावों के बाद उनके नामों का ऐलान दूसरे दिन भी जारी रखा और सोमवार की रात को 18 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए। इस तरह दो दिन में पार्टी ने अपने 20 जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। भोपाल नगर में रविंद्र यति तो ग्रामीण के लिए तीरथ सिंह मीणा को जिला अध्यक्ष बनाया है।

BJP के Ex MLA हरवंश राठौर की सोशल मीडिया पर दबंगई की तस्वीरें, बंदूकों का जखीरा ही नहीं मृत वन्यप्राणियों के सजावटी शो-पीस

भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर पर आयकर छापों के बाद अब उनकी दबंगई की चर्चाएं आम होने लगी हैं। उनके फेसबुक सोशल मीडिया एकाउंट पर भी लोगों की नजरें हैं जिनमें न केवल उनके घर दशहरे के दिन होने वाली सशस्त्र पूजा में रखे गए बंदूक-पिस्टल के जखीरे की तस्वीरें सामने आई हैं बल्कि वन्यप्राणियों के मृत शरीरों को सजावट के रूप में निवास के हॉल में रखा गया है। देखिये क्या हैं सोशल मीडिया पर जो हरवंश सिंह के दबंग व्यक्तित्व को दिखाता है।

जीतू पटवारी ने फिर दिखाया दिग्विजय के हैं साथ, भांजे को दिया संगठन प्रभारी का दायित्व तो पुत्र को युकां के साथ प्लानिंग-इंप्लीमेंट दिया

मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समर्थकों को तव्वजो दी गई थी, अब वही तस्वीर प्रभारियों की सूची में दिखाई दे रही है। दिग्विजय के भांजे पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को जीतू ने अपने संगठन के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है तो उनके बेटे जयवर्धन सिंह को युवक कांग्रेस, सशक्तिकरण, कांग्रेस के विकास व उसे आगे ले जाने की प्लानिंग की बागडोर सौंप दी है। पढ़िये रिपोट।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मथुरा में सपरिवार किया माँ यमुना का पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उत्तरप्रदेश की पावन नगरी मथुरा में माँ यमुना की सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने यमुना जी के तट पर सपत्नीक दीपदान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदाय करने वाले नगर हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली और हमारे आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरू शरणानंद जी के आश्रम में आने का मुझे सौभाग्य मिला है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today