POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र कल से, महाकाल लोक की आंधी, सतपुड़ा भवन की आग, सीधी का पेशाबकांड गूंजेगा

मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का मंगलवार से आखिरी सत्र शुरू होने जा रहा है जिसमें आंधी में महाकाल लोक के सप्त ऋषियों की प्रतिमाओं के गिरने, सतपुड़ा भवन की आग में जले सरकारी रिकॉर्ड और सीधी में आदिवासी को पेशाब पिलाए जाने की गूंज सुनाई देगी। कांग्रेस ने आखिरी सत्र के लिए रणनीति तैयार कर ली है और कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने आदिवासियों पर अत्याचार को लेकर आक्रामक तरीके से सरकार को घेरने पर चर्चा की है। पढ़िये रिपोर्ट।

MP मेडिकल यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार का जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी, मानव अधिकार का एक्शन

मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर के रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल के खिलाफ राज्य मानव अधिकार आयोग ने जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन्हें 2021 के एक मामले में अब तक जवाब नहीं देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है। पढ़िये रिपोर्ट।

भोपाल शहर में तेंदुआ, गुफा मंदिर के पास से रेस्क्यू कर वन विहार भेजा गया

वन्यप्राणी शहर में आने की घटनाएं बढ़ रही हैं और आज भोपाल शहर में एक तेंदुआ घुस गया। इसे सेना के जवानों और वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया। उसे वन विहार में शिफ्ट कर दिया गया है। पढ़िये एक रिपोर्ट।

लाड़ली बहनों को दूसरे महीने मिले 1000 रुपए, CM ने कहा कांग्रेस ने 50 साल तक बहनों को सम्मान नहीं दिया

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना में दूसरे महीने फिर सवा करोड़ युवतियों व महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपए पहुंचे। इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं के खातों में राशि को ट्रांसफर किया और कहा कि कांग्रेस ने 50 सालों में महिलाओं का सम्मान नहीं किया। अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। देखिये और पढ़िये रिपोर्ट।

श्रावण माह के पहले सोमवार को प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल, पालकी में विराजे भगवान

उज्जैन में प्रज्ञा का हाल जानने के लिए आज श्रावण माह के पहले सोमवार को महाकाल पालकी में विराजमान होकर भ्रमण पर निकले। महाकाल की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से निकलने के पहले उनकी कलेक्टर और एसपी सहित शहर के जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की और फिर महाकाल शहर के भ्रमण पर निकले। देखिये और पढ़िये महाकाल की पहली सवारी की रिपोर्ट।

पेशाबकांड मोड़ पर मोड़ः पीड़ित अब बोला वीडियो में वह नहीं, पूर्व मंत्री मेहदेले पैर धोने को बता रहीं नौटंकी

सीधी का पेशाबकांड हर रोज नया मोड़ ले रहा है। पहले आरोपी भाजपा का नहीं होना बताया, फिर सीएम ने पैर धोए तो पीड़ित ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को माफी दी और अब वही वीडियो में उसके होने से कर रहा इनकार। वहीं, भाजपा की महिला नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले पैर धोने को नौटंकी बताती नजरआईं लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनका ट्विटर पर की गई पोस्ट हटा ली गई। पढ़िये इस मामले में पूरी रिपोर्ट।

नया सत्रः सहायक प्राध्यापकों की भर्ती नहीं पठन-पाठन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले अतिथि विद्वानों के भरोसे

कॉलेजों का जुलाई की पहली तारीख से नया सत्र शुरू हो चुका है लेकिन विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए सहायक प्राध्यापकों की भर्ती अधर में लटकी है। भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी सेट परीक्षा की वजह से सहायक प्राध्यापक भर्ती को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं तो जिन अतिथि विद्वानों के भरोसे कॉलेजों की पढ़ाई टिकी है उन्होंने भी नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब विद्यार्थियों के एडमिशन के बाद उनकी पढ़ाई का कैलेंडर गड़बड़ाने की संभावना है। पढ़िये इस पर आधारित रिपोर्ट।

MP के मंत्रियों के टिफिन का स्वाद, CM मूंगबड़ी तो FM गट्टे व प्रभूराम-उषा ने चखाया करेला

मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को रात्रिभोज मंत्रियों के टिफिन से हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर की मूंगबड़ी तो वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के घर की गट्टे की सब्जी तो उषा ठाकुर व डॉ. प्रभूराम चौधरी के करेले की सब्जी का स्वाद मंत्रियों ने चखा। इस टिफिन पार्टी में सीएम व मंत्रियों की पत्नियां भी शामिल हुईं जिन्होंने अपने हाथों से खुद खाना परोसा। जानिये किसके टिफिन में कौन सी सब्जी थी।

पेशाब-पिटाईकांडः आदिवासी विधायक ने राष्ट्रपति-राज्यपाल से मांगा इस्तीफा, कहा आदिवासी हितों का संरक्षण करने में नाकाम

मध्य प्रदेश में सीधी, इंदौर में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर युवा आदिवासी संगठन जयस नेता व कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगूभाई पटेल से इस्तीफा मांगा है। अलावा का कहना है कि वे राष्ट्रपति व राज्यपाल आदिवासी समाज के होने के बाद भी देश के असली मालिक आदिवासियों के हितों के संरक्षण में नाकाम हैं और इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पढ़िये रिपोर्ट।

MP की पहली महिला CS निर्मला बुच नहीं रहीं, रिटायर हुईं पर काम नहीं छोड़ा

मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का आज निधन हो गया। वे 87 साल की थीं और उन्होंने करीब दो साल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके पति महेश नीलकंठ बुच भी आईएएस थे और उनका भी कुछ साल पहले ही निधन हुआ है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today