मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

सिंधिया ने भी दिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 30 लाख

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वैश्विक महामारी कोरोना जैसी आपदा की घड़ी में 30 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का ऐलान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में यह वचन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना महामारी का मुकाबला किया जा सकेगा।

टाटा-प्रेमजी ने दिए 1500 करोड़ दान, भाजपा सांसदों ने भी दी एक करोड़ की राशि

देश की मुसीबत के समय बड़े औद्योगिक घरानों द्वारा हाथ खोलकर मदद दी जा रही है। वहीं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सांसद-विधायक निधियों सहित अपनी तरफ से आर्थिक मदद की जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए केंद्र सरकार की मदद करने टाटा और अजीम प्रेमजी ने 1500 करोड़ रुपए दान में दिए हैं।

ग्वालियर में एक कोरोना पॉजीटिव मिला

ग्वालियर में एक और कोरोना मरीज मिला है। यह व्यक्ति बीएसएफ की टेकनपुर अकादमी में हवलदार के पद पर पदस्थ है। डिफेंस की लैब डीआरडीओ में हुई जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसे जयारोग्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

DGP विवेक जौहरी ने किया 3 DSP को निलंबित

कोरोना वायरस संक्रमण से फैलने से बचाव के लिए इमरजेंसी ड्यूटी में लगी पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही पर पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने तीन डीएसपी पंकज दीक्षित, शालिगराम पाटीदार और प्रदीप विश्वकर्मा को निलंबित किया है। ये लोग स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में नही पहुचे थे।

इंदौर कलेक्टर और डीआईजी को बदला

राज्य शासन ने इंदौर के कलेक्टर और डीआईजी को बदल दिया है। कमल नाथ सरकार ने लोकेश जाटव और रुचिवर्धन मिश्रा को इंदौर में पदस्थ किया था। रुचिवर्धन मिश्रा को एसएसपी तब बना दिया था जब वे डीआईजी भी नहीं बनी थीं।

विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत दिलाने अदालत में केस पेश करने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पांच साल तक की सजा के प्रावधान वाले मामलों में बंद विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत के लिए अदालतों में प्रकरण पेश करने किए जाएंगे। इसी तरह नालसा2018 एसओपी के निर्देशों के पालन में इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

सीएम शिवराज निकले, कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिस-ननि कर्मचारियों से मिलने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए लोगों को घर के अंदर रहने को प्रेरित करने तथा बचाव के लिए शहर में सफाई व स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे सरकारी व नगर निगम कर्मचारियों के मिलने के सड़क पर निकले। सूनी सड़कों पर ये लोग मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे थे।

सिनेमाघर अब 14 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश

राज्य शासन ने प्रदेशभर में सिनेमाघरों को 14 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। शनिवार को वाणिज्यिक कर विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

डीजीपी ने कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मिय़ों को बताए रोकथाम के टिप्स

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं जिनमें पुलिसकर्मियों को क्या सावधानियां बरती जाएं, इस संबंध में बताया है। 55 साल से ज्यादा उम्र या अस्थमा रोगी पुलिसकर्मियों को ऐसे स्थान पर ड्यूटी नहीं लगाएं जहां जनता से सीधा संपर्क होता है।

बेघर, बेसहारा और अन्यत्र रुके लोगों के लिये खाद्यान्न व्यवस्था

राज्य शासन ने लॉकडाउन अवधि में निवास से अन्यत्र रुके लोगों और बेघर तथा बेसहारा व्यक्तियों के भोजन के लिये खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। संचालक खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि जिलों को प्रारंभिक रूप से 2000 क्विंटल खाद्यान्न (गेहूँ एवं चावल) का आवंटन जारी किया है। इस मात्रा में जिले की आवश्यकतानुसार गेहूँ एवं चावल का उठाव किया जा सकेगा। जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि आवंटित मात्र में से ही जैसे ही 50 प्रतिशत मात्र का उपयोग हो जाए, अतिरिक्त आवंटन की मांग तत्काल की जाए। जिलों में खाद्यान्न की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। आवंटन के भाव में खाद्यान्न का प्रदाय कदापि न रोका जाए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today