Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

भाजपा में घमासानः रघुजी की लाख दुहाई पर भी नहीं माने दीपक, शेखावत के तेवर देख भोपाल से बुलावा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से भाजपा खेमे में कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं के क्षेत्रों में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति है। जिसकी वजह से आरएसएस-जनसंघ-भाजपा के मध्य प्रदेश के आधार स्तंभ रहे पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी ने अपने पिता के साथी रहे पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा की लाख मिन्नतों को ठुकरा दिया तो वहीं मालवा के बड़े नेताओं में शुमार भंवरसिंह शेखावत को मनाने के लिए सरकार-संगठन की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। देखना यह है कि पार्टी इन जैसे नेताओं के लिए किस तरह ठोस रणनीति पर चलती है।

MCU में घटिया नाश्ता-भोजन पर HRC का नोटिस, रजिस्ट्रार से मांगा जवाब

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में पढ़ाई कर रही छात्राओं को घटिया नाश्ता और भोजन दिया जा रहा है। नाश्ता ऐसा दिया जाता है कि छात्राओं के दांत ही हिल जाते हैं और खाने में घटिया खाद्य सामग्री की वजह से छात्राएं परेशान हो गई हैं। इस मामले में आज मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार को नोटिस देकर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

BJP ने दीपक जोशी मामले में देरी की, अब भंवरसिंह शेखावत पर कांग्रेस की नजर

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के असंतुष्टों पर कांग्रेस-भाजपा की नजरें जमी हैं और ऐसे लोगों को समय के अंतराल से भुनाने में दोनों ही दल जुटे हैं। अभी तक कांग्रेस ने इस रेस में बढ़त बनाकर रखी है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी के मामले में भाजपा जो देरी की है, वह कुछ अन्य नेताओं के मामले में पार्टी को भारी पड़ सकती है। जोशी को मनाने का क्रम अभी भी चल रहा है लेकिन आज के हालात को देखकर लगता है कि भाजपा ने इसमें बहुत देरी कर दी है।

कर्नाटक के कांग्रेस घोषणा पत्र पर MP में राजनीति, बजरंग दल बनाम PFI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है और वहां के कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है कि वे अपने आपको हनुमानभक्त कहते हैं तो कर्नाटक में कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने पर अपना मत स्पष्ट करें। क्या वे भगवान हनुमान जी को ताले में बंद करने से सहमत हैं।

MLB कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, शासन ने पांच सदस्यीय कमेटी को सौंपी जांच

मध्य प्रदेश की राजधानी के दो सरकारी कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्य मुकेश दीक्षित की मुश्किलें बढ़ रही हैं और पिछले दिनों उनके खिलाफ बिना सरकारी आदेश के महारानी रानी लक्ष्मीबाई कॉलेज के प्राचार्य का प्रभार लेने के बाद जो माहौल बना था वह अब हायर लेबल तक पहुंच गया है। दीक्षित के खिलाफ दस साल पुराने मामले से लेकर ताजे घटनाक्रम को लेकर शासन ने उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है।

CG में पदस्थापना नींद उड़ी MP के अफसरों कीः सात सीनियर अफसर नजरअंदाज APCCF को बनाया वन बल प्रमुख

मध्य प्रदेश से अलग हुए छत्तीसगढ़ के जंगल में एक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की प्रभारी वन बल प्रमुख के पद पर पदस्थापना से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आईएफएस अफसरों के आंखों की नींद उड़ गई है। दोनों राज्यों के जंगल महकमे के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि वन बल प्रमुख के सेवानिवृत्त होने पर किसी एपीसीसीएफ को विभाग के मुखिया का प्रभार दिया गया हो। छत्तीसगढ़ में 7 सीनियर पीसीसीएफ स्तर के अफसरों को सुपरशीट करते हुए एपीसीसीएफ श्रीनिवास राव को वन बल प्रमुख की कुर्सी पर बैठा दिया गया है। छत्तीसगढ़ में हुई पदस्थापना को लेकर मध्यप्रदेश में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि क्या यहां भी वन बल प्रमुख की पदस्थापना में बदलाव हो सकता है?

BJP में पुराने नेताओं का अस्तित्व दांव पर तो नहीं, साय के बाद दीपक जोशी क्या फिर और भी…?

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तो दलबदल से नेता इधर से उधर जाने के लिए सुर्खियों में आने लगे हैं। संगठन के नाम पर मजबूत मानी जाने वाली भाजपा पार्टी में इस समय पुराने नेताओं को अपने अस्तित्व की चिंता सता रही है। अविभाजित मध्य प्रदेश के नेता से लेकर जन्मजात आरएसएस विचारधारा वाले नेता पार्टी में कुंठित महसूस कर रहे हैं। चुनाव पूर्व मची यह आपाधापी सुर्खियां बटोर रहे नेताओं तक सीमित रहेगी या आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा, यह सवाल अब तेजी से लोगों के दिमाग में कौंधने लगा है। पढ़िये इस पर हमारी रिपोर्ट।

बैंक के चपरासी की KCC लोन स्वीकृत कराने की गारंटी, रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन दिलाने की एक राष्ट्रीयकृत बैंक के चपरासी ने किसान को गारंटी दी लेकिन उसके बदले में रिश्वत की मांग की। इसको लेकर किसान ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत करके बैंक के चपरासी को रंगेहाथों गिरफ्तार कराया।

जयस का नया संयुक्त जयस संगठन, चुनाव पूर्व जयस की टूट को रोकने की पहल

मध्य प्रदेश में आदिवासी युवाओं के जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के विधानसभा चुनाव के पहले टूटने की संभावनाओं को संगठन के पदाधिकारियों ने पहल कर रोकने की कोशिश की है। इसके लिए संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों की पहल पर धार के धामनोद ने एक गोपनीय बैठक हुई जिसमें 15 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर संयुक्त जयस संगठन को खड़ा किया गया। अब विधानसभा चुनाव 2023 में यह संगठन एकबार फिर विधानसभा चुनाव 2018 की तरह अपनी ताकत के सहारे राजनीतिक दलों के लिए आदिवासियों के हितों पर ध्यान देने का दबाव बनाएगा जो कुछ समय पहले तक इसके टूटने के आसार दिखाई देने से कमजोर दिखाई रहा था। आईए बताते हैं क्या हुआ गोपनीय बैठक में और कौन कौन महत्वपूर्ण आदिवासी युवा इसमें शामिल हुए।

MP के एक पूर्व और एक मौजूदा IPS पर फिर लटकी जांच की तलवार, जानें कौन हैं ये अधिकारी

मध्य प्रदेश सरकार ने एक पूर्व आईपीएस और एक मौजूदा वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी के खिलाफ फिर जांच शुरू कर दी है। इनमें से एक अधिकारी के खिलाफ सरकार एफआईआर दर्ज करने तक की तैयारी कर चुकी थी तो दूसरे अफसर को अदालत से राहत मिलने के बाद जांच में घेराबंदी शुरू की गई है। जानिये ये कौन हैं अफसर और क्या हैं इनके खिलाफ मामले।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today