MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या

देशभर में इन दिनों मध्य प्रदेश की बदनामी हो रही है। एकतरफ जहां स्वच्छ शहर का तमगों से जगमगा रहे इंदौर ने दूषित पानी से दर्जनों मौतों का कलंक ले लिया है More »

Madhya Pradesh High Court: नर्सिंग ऑफिसरों की 40 फीसदी सीधी भर्ती पर शासन को Notice, भर्ती पर कोर्ट की नजर

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती हो रही है जिसमें शासन 40 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने जा रहा है। मगर इस भर्ती को More »

Ground reality, गंदे नालों में डूबी drinking water पाइप लाइनें, शुद्ध पानी कैसे मिले….

मध्य प्रदेश का इंदौर ही नहीं, भोपाल हो या अन्य शहर, वहां पीने के पानी की पाइप लाइनों को बिछाते समय जमीनी स्तर पर काम का निरीक्षण नहीं होता और पाइप लाइन More »

जल जीवन मिशन के कामों में कमीशनखोरी, साढ़े तीन फीसदी Bribe

सरकार सब ग्रामीणों को नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन से काम करा रही है मगर सरकारी विभाग इसमें भी साढ़े तीन फीसदी की कमीशनखोरी खुलेआम कर रहे हैं। More »

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा

श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं बौद्ध दर्शन स्कूल More »

मोदी ने “मन की बात” में की झाबुआ के सफाई कर्मियों की सराहना

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के सफाई कर्मियों की दिल खोल कर प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। उन्होंने झाबुआ के सफाई कर्मियों के कार्य का विशेष उल्लेख करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “मन की बात” में कहा कि झाबुआ जिले के सफाई कर्मी भाई-बइनों ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के संदेश को सच्चाई में बदलकर दिखाया है। सफाई कामगारों ने सही तरीके से 3-R के मंत्र ‘रिड्यूस-रियूज-रिसाइकिल’ को अपनाया है। सफाई कामगारों की टीम ने झाबुआ के पार्क में कचरे से जो आर्ट वर्क तैयार किया है, वह अदभुत है। पर्यावरण संरक्षण के लिये यह एक सराहनीय एवं प्रेरक पहल है।

MP में ग्रामीण-शहरी क्षेत्र में हर स्थान पर नगरीय निकाय के माध्यम से गीता भवन बनेगा

इंदौर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर बालक कृष्ण, हर मां यशोदा की थीम पर आयोजित अनूठे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी विकासखण्डों में एक गाँव को चयनित कर बरसाना गाँव के रूप में विकसित किया जायेगा। इन गाँवों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रसार किया जायेगा और उन्हें जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। बरसाना गाँव में जहां एक ओर प्राचीन संस्कृति को पुष्पित और पल्लवित किया जायेगा वहीं दूसरी ओर जैविक खेती और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जायेगा। इन गाँवों में विकास की नई दिशा तय की जायेगी। ग्रामीणों में मानवता, सामाजिक, सांस्कृतिक एकता के जन जागरण का प्रसार कर एक ऐसा समाज तैयार किया जायेगा जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और सिद्धांत दिखायी दें। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश के हर एक नगरीय निकाय में भी गीता भवन केन्द्र स्थापित किये जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी तय नहीं, कक्षों में नामों की तख्तियों से हटवाए गए नाम

मध्य प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आठ महीने बाद भी अपनी कार्यकारिणी नहीं बना सके हैं। इस बीच जिन लोगों के कक्षों के सामने उनके नामों की तख्तियां लग गई थीं, उन्हें हटवा दिया गया है। पीसीसी के एक आदेश के बाद यह एक्शन हुआ जिसमें अभी भी कुछ तख्तियों से नाम नहीं हटे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल 24 जिलों के 124 गांव आदर्श ग्राम जैसे विकसित होंगे

प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) के तहत प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों के 124 गांवों को आदर्श ग्राम की तरह विकसित किया जाएगा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा राज्यों को प्रत्येक पीवीटीजी बहुल जिले में कम से कम पांच-पांच आदर्श ग्राम बनाने के निर्देश दिये गये हैं।

उद्योगों को दक्ष मानव संसाधन मुहैया करवाने की प्रमुख संस्था बने क्रिस्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉरमेंस (क्रिस्प) द्वारा प्रदेश में स्थापित हो रही नई औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकता के अनुसार बहुमुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम रोजगार परक हों। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ इंजीनियरिंग कॉलेज और आई.टी.आई के विद्यार्थियों को भी मिले। क्रिस्प, उद्योगों को दक्ष मानव संसाधन मुहैया करवाने की प्रमुख संस्था बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में क्रिस्प संस्था की साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

MP की लखपति दीदियां PM मोदी से करेंगी संवाद, सम्मान पत्र भी लेंगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश की लखपति दीदियों से संवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। सम्मान कार्यक्रम 25 अगस्त रविवार को महाराष्ट्र राज्य के जलगांव में हो रहा है। मध्यप्रदेश की पांच लखपति दीदियां कार्यक्रम में शामिल होने जलगांव पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश की लखपति दीदियों को सम्मान-पत्र देंगे। इनमें गुना जिले की लखपति दीदी श्रीमती गंगा अहिरवार को सम्मान-पत्र दिया जायेगा।

BDA का बाबू लीज नवीनीकरण में 335000 रिश्वत मांगने पर रंगेहाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त भोपाल द्वारा BDA के कार्यालय मे शुक्रवार को एक बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा गया. लीज नवीनीकरण के लिए मांगे 335000 और लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 से सप्ताह भर होंगी खेल प्रतियोगिताएं

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर 26 से 31 अगस्त 2024 तक प्रदेश भर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर देश भर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में मनाया गया पहला अंतरिक्ष दिवस

प्रदेश के स्कूलों में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। वर्ष 2023 में 23 अगस्त को चंद्रयान-3 विक्रम लेंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक उतारा गया था। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रति वर्ष इस दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसी परिप्रेक्ष्य में आज अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी किये थे।

भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम से शिक्षा, नारायाणा से मित्रता, अमझेरा से वीरता और जानापाव से विनम्रता का दिया संदेश

मध्य प्रदेश के चार स्थल भगवान श्रीकृष्ण की वजह से पहचाने जाते हैं जिन्हें एमपी के चार धाम भी कहा जाता है। एक जगह भगवान श्रीकृष्ण ने 64 दिन में 64 तरह की आर्ट की शिक्षा हासिल की है तो एक अन्य स्थान पर वीरता का परिचय दिया और एक स्थान पर मित्रता का संदेश तो चौथे स्थान पर विनम्रता का परिचय दिया। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today